बार-बार UTI क्यों हो जाता है, कहीं इसका कारण एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट इंफेक्शन तो नहीं?
-1795414421576.webp)
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), आमतौर पर ई-कोलाई बैक्टीरिया के कारण होता है जो कि मूत्रमार्ग और मूत्राशय को प्रभावित करता है। हालांकि, एंटीबायोटिक दवाओं की मदद से इसका इलाज हो सकता है, लेकिन इसके बाद भी कई लोगों में यह समस्या बार-बार लौट आती है। यह एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। कैलाश अस्पताल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. गोपाल जी शर्मा बताते हैं कि एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट यूटीआई इंफेक्शन असल में काफी गंभीर हो सकता है। इसमें कई बार मरीज का इलाज सफल तरीके से नहीं हो पाता और इंफेक्शन बार-बार लौट आता है। विजय कुमार अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, मेडिसेफ फार्मा बताते हैं कि इस प्रकार के इंफेक्शन में अलग या अधिक शक्तिशाली दवाओं की आवश्यकता होती है। एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट यूटीआई के लक्षण भी शरीर में अलग होते हैं।
एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट यूटीआई इंफेक्शन क्या है?
डॉ. गोपाल जी शर्मा कहते हैं कि एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट यूटीआई एक ऐसा मूत्र मार्ग संक्रमण है जो उन बैक्टीरिया के कारण होता है, जिन्होंने खुद को इस तरह ढाल लिया है कि सामान्य एंटीबायोटिक्स उन्हें मार नहीं पातीं या उनके विकास को रोक नहीं पातीं। आमतौर पर एस्चेरिचिया कोलाई या क्लेबसिएला प्रजाति (Escherichia coli) के बैक्टीरिया इसका कारण होते हैं। नतीजतन, मूत्र मार्ग, मूत्राशय या गुर्दे के संक्रमण को ठीक करने में सामान्य इलाज विफल हो सकते हैं, जिसके लिए अलग या अधिक शक्तिशाली दवाओं की जरूरत हो सकती है। साथ ही कुछ लोगों में यूटीआई इंफेक्शन के लक्षण एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट होने की वजह से भी बिगड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कमजोर फेफड़ों के क्या लक्षण हैं? जानें फेफड़ों के इन्फेक्शन में क्या खाएं और क्या नहीं?
एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट यूटीआई के लक्षण
डॉ. गोपाल जी शर्मा कहते हैं कि एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट यूटीआई के लक्षण 48 से 72 घंटों में नजर आ सकते हैं। ऐसे में पेशाब करते समय जलन महसूस होता है। इसके अलावा बार-बार पेशाब आने की इच्छा या पेल्विक क्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों को पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा शरीर में यह लक्षण भी महसूस हो सकते हैं जैसे-
- कम समय के अंतराल में कई बार UTI (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन) होना, जिसके लिए हर बार पहले से अधिक ताकतवर एंटीबायोटिक्स की जरूरत पड़ती है।
- एंटीबायोटिक्स लेने के 2 से 3 दिन में सारे लक्षण दोबारा लौट आते हैं।
- कई बार इलाज के दौरान भी लक्षण और बिगड़ सकते हैं जैसे बार-बार पेशाब आने की समस्या का और बढ़ जाना।
- एंटीबायोटिक का कोर्स पूरा करने के एक-दो हफ्ते के भीतर ही वापस आ जाते हैं।
infection
एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट इंफेक्शन का शरीर पर असर
Clinical Infectious Diseases नामक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट इंफेक्शन का शरीर पर काफी गहरा असर पड़ सकता है। ऐसे लोगों को एंटीबायोटिक दवाएं लेने के बाद भी ठीक होने (Clinical Recovery) में अधिक देरी का सामना करना पड़ता है। विजय कुमार अग्रवाल कहते हैं कि शुरुआती, फर्स्ट लाइन एंटीबायोटिक असर नहीं करती, जिससे बीमारी लंबे समय तक बनी रह सकती है या और बढ़ सकती है। कुछ इंफेक्शन जैसे निमोनिया, यूटीआई, स्किन इंफेक्शन और ब्लड इंफेक्शन जैसे मामलों में अस्पताल में भर्ती होने या लंबे इलाज की जरूरत पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: एलर्जी और इंफेक्शन में क्या अंतर है? जानिए डॉक्टर से
इसके अलावा डॉ. गोपाल जी शर्मा कहते हैं कि जब ज्यादा शक्तिशाली या वैकल्पिक सेंकड या थर्ड दवाएं देनी पड़ती हैं, तो उनसे गंभीर दुष्प्रभाव जैसे अंगों को नुकसान (organ failure) हो सकता है। सर्जरी, कीमोथेरेपी, अंग प्रत्यारोपण या डायबिटीज जैसी स्थितियों में संक्रमण का नियंत्रण कठिन होने से जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा संक्रमण शरीर में फैलता है या प्रभावी दवाएं उपलब्ध नहीं रहतीं, तो स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. गोपाल जी कहते हैं कि एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट इंफेक्शन से बचने के लिए एंटीबायोटिक्स का सुझाव (प्रिस्क्रिप्शन) समझदारी से फॉलो करना बेहद जरूरी है। मरीजों को चिकित्सीय सलाह का पालन करना चाहिए और खुद से दवा लेने (सेल्फ-मेडिकेशन) से बचना चाहिए। यह जागरूकता फैलाना भी उतना ही जरूरी है कि एंटीबायोटिक्स वायरल संक्रमणों, जैसे कि सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू के खिलाफ प्रभावी नहीं होते हैं। साथ ही विजय कुमार अग्रवाल कहते हैं कि एंटीबायोटिक्स की उपलब्धता प्रभावी स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए दवा कंपनियों की यह अहम जिम्मेदारी है कि वे स्थापित निर्माण प्रक्रियाओं का पालन करें, सख्त गुणवत्ता जांच करें और उत्पादन में निरंतरता बनाए रखें।
FAQ
कैसे पता चलेगा कि यूटीआई गंभीर है?
यूटीआई गंभीर होने पर किडनी के आस-पास तेज दर्द हो सकता है और पेट खराब होना के साथ तेज बुखार का भी सामना करना पड़ सकता है।यूरिन इन्फेक्शन में क्या परहेज करना चाहिए?
यूटीआई इंफेक्शन में कैफीन के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही शराब, ज्यादा चीनी और तीखे मसाले वाली चीजों को लेने से भी बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 23, 2026 11:46 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Gopal Jee Sharma