Mon Nov 16, 2026 | 01:59 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetna Jain , Gynecologist

सर्दियों में महिलाओं को बार-बार UTI होना, क्या यह नॉर्मल है? डॉक्टर से समझें 5 कारण

सर्दियों में कई महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने का रिस्क काफी बढ़ जाता है। क्या सर्दी में UTI होना सामान्य है और महिलाओं को इससे बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? डॉ. चेतना जैन ने बताया है कि UTI होने के कारणों के बारे में विस्तार से समझाया है।
सर्दियों में महिलाओं को बार-बार UTI होना, क्या यह नॉर्मल है? डॉक्टर से समझें 5 कारणसर्दियों में महिलाओं को बार-बार UTI होना, क्या यह नॉर्मल है? डॉक्टर से समझें 5 कारण

सर्दियों में कई महिलाओं को पेशाब में जलन, बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा या पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कुछ महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसमें पेशाब की नली में संक्रमण होने के कारण खुजली और जलन होने लगती है। ऐसे में कई महिलाओं को सवाल होता है कि ठंड के मौसम में UTI होना सामान्य है या इसका कोई और कारण है? Normal or Not सीरीज के तहत हमने गुरुग्राम के Cloudnine Group of Hospitals के Obstetrics & Gynecology विभाग की Director Dr. Chetna Jain से बात की। उन्होंने बताया कि सर्दियों में महिलाओं को UTI होना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर इंफेक्शन बार-बार हो रहा है, तो इसे नॉर्मल नहीं समझकर इग्नोर न करें।

क्या सर्दियों में UTI होना सामान्य है?

Dr. Chetna Jain कहती हैं कि आमतौर पर सर्दियों में महिलाएं पानी कम पीती है या पेशाब को लंबे समय तक रोककर रखती है, जिस वजह से UTI होने का रिस्क बढ़ सकता है।

1. ठंड में पानी कम पीना

सर्दियों में प्यास कम लगती है और ऐसे में कई महिलाएं दिनभर पर्याप्त पानी नहीं पीतीं। पानी कम पीने से पेशाब की मात्रा घट सकती है और इस वजह से पेशाब के जरिए बैक्टीरिया को बाहर निकालने की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

2. ठंड में पेशाब ज्यादा बनना

कुछ महिलाओं को ठंड के मौसम में पेशाब बनने की मात्रा बढ़ सकती है। इसे कोल्ड डाययूरेसिस (Cold Diuresis) कहते हैं। अगर लगातार महिला पेशाब जाती रहे और इस दौरान वह पर्याप्त पानी न पिए, तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पानी की कमी के चलते UTI होने का रिस्क बढ़ सकता है।

3. पेशाब को लंबे समय तक रोककर रखना

सर्दियों में कई बार महिलाएं बार-बार टॉयलेट जाने से बचती हैं और पेशाब रोककर रखती हैं। अगर ऐसा लगातार होता है, तो मूत्राशय में बैक्टीरिया पहुंचकर संक्रमण फैला सकते हैं। इसलिए पेशाब आने पर उसे ज्यादा देर तक रोकने की आदत नहीं बनानी चाहिए।

Causes of Recurrent UTI in WinterCauses of Recurrent UTI in Winter

यह भी पढ़ें- पानी की कमी ही नहीं, इन कारणों से भी हो सकता है UTI

4. गीले या नम कपड़े पहने रहना

सर्दियों में कई बार गीले या नम कपड़े लंबे समय तक पहनना UTI के खतरे को बढ़ा सकता है। जो महिलाएं पर्सनल हाइजीन नहीं रखतीं, उनमें संक्रमण का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने इनरवियर साफ और सूखे पहनने चाहिए।

5. विटामिन D की कमी 

सर्दियों में सूरज का प्रकाश बहुत कम मिलता है, और इससे विटामिन D कम होने का रिस्क बढ़ सकता है। विटामिन D कम होने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और यह बैक्टीरिया के बढ़ने का कारण बन सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि खुद से विटामिन D सप्लीमेंट्स न लें।

UTI का महिलाओं में खतरा ज्यादा क्यों होता है?

Mayo Clinic के मुताबिक, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) आमतौर पर बैक्टीरिया के कारण होता है। ये बैक्टीरिया पेशाब की नली में पहुंचकर संक्रमण पैदा कर सकते हैं। महिलाओं में UTI होने की संभावना पुरुषों के मुकाबले ज्यादा इसलिए होती है, क्योंकि उनकी पेशाब की नली छोटी होती है। इसलिए बैक्टीरिया मूत्राशय तक जल्दी पहुंच सकते हैं और इंफेक्शन बढ़ा सकते हैं। अगर किसी महिला को बार-बार संक्रमण हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

UTI के लक्षण क्या हैं?

Dr. Chetna Jain कहती हैं कि महिलाओं को UTI के लक्षणों की पहचान करना जरूरी है, ताकि समय पर इलाज हो सके।

  • बार-बार पेशाब आने की इच्छा होना
  • पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होना
  • पेशाब का रंग धुंधला दिखाई देना
  • पेशाब से तेज या असामान्य गंध आना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द या दबाव महसूस होना
  • बार-बार टॉयलेट जाने के बावजूद पेशाब की थोड़ी मात्रा निकलना

सर्दियों में UTI से बचाव के उपाय

Dr. Chetna Jain ने महिलाओं को सलाह दी है कि उन्हें UTI से बचने के लिए सर्दियों में खास सावधानी बरतनी चाहिए।

  • सर्दियों में प्यास कम लगने के बावजूद पानी पीते रहें।
  • पेशाब आने पर टॉयलेट जाएं। लंबे समय तक पेशाब रोककर रखने से बचें।
  • टॉयलेट के बाद सफाई करते समय आगे से पीछे की ओर पोंछें। इससे बैक्टीरिया का पेशाब की नली में पहुंचने का रिस्क कम हो सकता है।
  • साफ और सूती अंडरगारमेंट पहनें।
  • यौन संबंध के बाद पेशाब करना कुछ महिलाओं में UTI के रिस्क को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें- UTI में दर्द और जलन से परेशान हैं? जानें 5 डाईयूरेटिक फूड्स, जो दिला सकते हैं राहत

निष्कर्ष
अगर किसी महिला को UTI के लक्षणों के साथ बुखार, ठंड लगना, उल्टी या कमर के एक तरफ दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो इंफेक्शन किडनी तक पहुंच सकता है। इसलिए महिलाओं को ध्यान देना चाहिए कि अगर साल में तीन या उससे ज्यादा बार संक्रमण होता है, तो यह सामान्य नहीं है। ऐसी कंडीशन में खुद से एंटीबायोटिक या दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण होता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या क्रैनबेरी जूस या नारियल पानी पीने से सर्दियों का UTI ठीक हो जाता है?

    क्रैनबेरी जूस या नारियल पानी UTI से बचाव कर सकते हैं, लेकिन इन्हें इलाज नहीं समझना चाहिए। अगर किसी महिला को UTI हुआ है, तो उसे डॉक्टर की सलाह पर दवा लेनी चाहिए। 
  • सर्दियों में अधिक चाय या कॉफी पीने से UTI के लक्षण क्यों बिगड़ सकते हैं?

    ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर में कई कप चाय या कॉफी पीते हैं। इनमें मौजूद कैफीन डाइयुरेटिक (Diuretic) और ब्लैडर इरिटेंट है। इस वजह से शरीर से तेजी से पानी निकल सकता है और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है। 

Read Next

→ महिलाओं में अचानक पेट का निचला हिस्सा क्यों बढ़ने लगता है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 16, 2026 13:44 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Chetna Jain