Sun Nov 15, 2026 | 05:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Lavanya Kiran , Gynaecologogist & Fertility Exper

महिलाओं में अचानक पेट का निचला हिस्सा क्यों बढ़ने लगता है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें

महिलाओं में पेट के निचले हिस्से का बढ़ना हार्मोनल असंतुलन, ओवेरियन सिस्ट, फाइब्रॉएड और पाचन संबंधी समस्याओं सहित कई कारणों से हो सकता है। लगातार सूजन या अन्य गंभीर लक्षणों के साथ होने पर यह ओवेरियन कैंसर का संकेत भी हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
महिलाओं में अचानक पेट का निचला हिस्सा क्यों बढ़ने लगता है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानेंमहिलाओं में अचानक पेट का निचला हिस्सा क्यों बढ़ने लगता है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें

बढ़ती उम्र के साथ अक्सर महिलाओं को पेट के निचले हिस्से के बढ़ने की समस्या होती है। ऐसे में इसको लेकर कई महिलाएं परेशान रहती हैं और वे यह समझ नहीं पाती हैं कि ऐसा क्यों होता है? आइए इस बारे में Dr. Lavanya Kiran, Director & Lead Consultant – Obstetrics, Gynecology, Robotics, Regenerative Medicine, Cosmetic Gynaecology & Fertility, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।

महिलाओं में अचानक पेट का निचला हिस्सा क्यों फूलने लगता है?

Dr. Lavanya Kiran के अनुसार, महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में अचानक उभार आना चिंता का बात हो सकता है, क्योंकि ऐसा बिना वजन बढ़े या खान-पान में किसी बदलाव के भी हो सकता है। हालांकि, पेट फूलने का मतलब हमेशा कोई गंभीर मेडिकल समस्या ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन कभी-कभी पेट के निचले हिस्से का फूलना हार्मोनल असंतुलन या अन्य डिसऑर्डर के कारण भी हो सकता है।

1. हार्मोनल असंतुलन और पीरियड्स

पीरियड्स से पहले और उसके दौरान शरीर में हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण अक्सर शरीर में पानी जमा होने (water retention) लगता है, जिससे पेट फूल जाता है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का असंतुलन पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण पेट का निचला हिस्सा भरा हुआ या फूला हुआ महसूस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

2. ओवेरियन सिस्ट और फाइब्रॉएड

ओवेरियन सिस्ट, अंडाशय (ovaries) के ऊपर या अंदर बनने वाली लिक्विड से भरी एक थैली होती है। हालांकि कई सिस्ट खतरनाक नहीं होते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन बड़े सिस्ट के कारण पेट फूलना, बेचैनी, भारीपन और पीरियड साइकिल में अनियमितता जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसी तरह, गर्भाशय में होने वाले फाइब्रॉएड (जो कैंसर रहित गांठें होती हैं) भी पेट के निचले हिस्से को बड़ा दिखा सकते हैं, खासकर तब जब ये काफी बड़े हो जाएं। इसके अलावा, असामान्य वजाइनल ब्लीडिंग और पेल्विक एरिया में दबाव भी महसूस हो सकता है।

why does the lower abdomen suddenly start to enlarge in womenwhy does the lower abdomen suddenly start to enlarge in women

3. पाचन संबंधी समस्याएं और कब्ज

पेट में बहुत ज्यादा गैस बनने, कब्ज और किसी खास तरह के खाने को पचाने में परेशानी (food intolerance) होने से पेट का निचला हिस्सा फूल सकता है। जल्दी-जल्दी खाना, प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन और डाइट में फाइबर व पानी की कमी कुछ ऐसे कारण हैं, जिनसे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर की बनावट या किसी बीमारी की वजह से पेट का उभार हमेशा एक जैसा रहता है, लेकिन गैस या पाचन की गड़बड़ी के कारण होने वाला पेट का फूलना दिनभर में कम-ज्यादा (घटता-बढ़ता) रहता है।

4. एंडोमेट्रियोसिस और अन्य गायनेकोलॉजिकल डिसऑर्डर

एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भाशय की परत (uterine lining) जैसी सेल्स गर्भाशय के बाहर अन्य जगहों पर पनपने लगती हैं। इस बीमारी के कारण पेल्विक एरिया में दर्द, पेट फूलना और पीरियड्स के दौरान तेज दर्द हो सकता है।

कई महिलाओं को पेट में सूजन की समस्या होती है। इसे अक्सर एंडो बेली (endo belly) कहा जाता है। अगर ये लक्षण लगातार बने रहते हैं, तो तुरंत अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: लगातार पेट फूलना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? जानें कब डॉक्टर को दिखाएं

क्या कहती है स्टडी?

साल 2012 में ISRN Obstetrics and Gynecology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पेट फूलने या पेट के बाहर निकलने की समस्या कई अलग-अलग कारणों से हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से पेट की मांसपेशियों और डायाफ्राम का तालमेल बिगड़ना, आंतों में फ्लूइड का रुकना जिससे दिनभर में पेट बढ़ता है, महिलाओं में पीरियड्स से पहले (PMS) होने वाले हार्मोनल बदलाव और कब्ज या धीमी आंतों की गति शामिल हैं। इसके अलावा, हाल ही में बढ़ा हुआ वजन (आंतरिक वसा), पेट की कमजोर मांसपेशियां या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं (जैसे ऑस्टियोपोरोसिस) भी पेट के अचानक बाहर दिखने के प्रमुख कारण हो सकते हैं।

डॉक्टर से कब मिलें?

Dr. Lavanya Kiran का कहना है, पेट के निचले हिस्से में अचानक या लगातार सूजन आना, खासकर अगर इसके साथ पेल्विक एरिया में दर्द, शरीर के वजन में बिना किसी साफ कारण के बदलाव, बार-बार पेशाब आना, खाने-पीने में परेशानी या असामान्य वजाइनल ब्लीडिंग हो, तो महिलाओं को सतर्क हो जाना चाहिए। हालांकि इन सभी लक्षणों के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, लेकिन पेट की सूजन और भारीपन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये ओवेरियन कैंसर (अंडाशय के कैंसर) का संकेत हो सकते हैं।

जांच की सलाह दे सकते हैं डॉक्टर

Dr. Lavanya आगे कहती हैं, लक्षणों के आधार पर, आपके डॉक्टर पेल्विक जांच, अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। खुद से कोई निष्कर्ष न निकालें और न ही पेट की सूजन को सिर्फ सामान्य वजन बढ़ना समझकर नजरअंदाज करें।

निष्कर्ष

महिलाओं में पेट के निचले हिस्से का फूलना एक आम बात लग सकती है, लेकिन इसके पीछे हार्मोनल असंतुलन, पीरियड्स, ओवेरियन सिस्ट, फाइब्रॉएड, पाचन से जुड़ी गड़बड़ियां या एंडोमेट्रिओसिस जैसे कई कारण हो सकते हैं। हालांकि, यह हमेशा गंभीर नहीं होता है, लेकिन लगातार रहने पर यह किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या या ओवेरियन कैंसर का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, इस तरह के लक्षणों को सिर्फ वजन बढ़ने की समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ध्यान रहे, अगर सूजन या भारीपन लगातार बना रहे या इसके साथ अन्य लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर सही जांच करवानी चाहिए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पेट दर्द होने के क्या कारण हैं?

    गलत खान-पान, इंफेक्शन, फूड पॉइजनिंग, पाचन से जुड़ी समस्याओं, अपेंडिसाइटिस, पथरी, पीरियड्स की ऐंठन और ओवेरियन सिस्ट जैसे कारणों से लोगों को पेट दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।
  • एंडोमेट्रियोसिस के क्या लक्षण हैं?

    एंडोमेट्रियोसिस की समस्या होने पर महिलाओं को पेल्विक एरिया में दर्द, पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग, मल त्याग में परेशानी, पेशाब करते समय दर्द, इनफर्टिलिटी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

→ क्या PMOS में रोजाना वॉक करना फायदेमंद होता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 15, 2026 16:44 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Lavanya Kiran