आज के समय में कई महिलाएं PMOS की समस्या से परेशान रहती हैं। इसके कारण उनको वजन बढ़ने, थकान होने, मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन होने, स्किन की समस्याएं और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी खान-पान और एक्सरसाइज या वॉक करने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या इस स्थिति में वॉक करना वाकई में फायदेमंद है?आइए इस बारे में Dr. Lavanya Kiran, Director & Lead Consultant – Obstetrics, Gynecology, Robotics, Regenerative Medicine, Cosmetic Gynaecology & Fertility, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।
क्या PMOS में महिलाओं के लिए रोज वॉक करना फायदेमंद है?
Dr. Lavanya के अनुसार, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) को अब पॉलीएंडोक्राइन मेटाबॉलिक ओवेरियन सिंड्रोम (PMOS) के नाम से जाना जाता है। PMOS महिलाओं में, खासकर प्रजनन की उम्र (reproductive age) की महिलाओं में, सबसे आम हार्मोनल और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर में से एक है। इसके आम लक्षणों में अनियमित पीरियड्स, इंसुलिन रेजिस्टेंस, वजन में बदलाव, मुंहासे और शरीर पर जरूरत से ज्यादा बाल आना शामिल हैं।
हालांकि लक्षणों के आधार पर डॉक्टर दवाएं और खान-पान में बदलाव की सलाह दे सकते हैं, लेकिन इस स्थिति को मैनेज करने में फिजिकल एक्टिविटी बहुत अहम भूमिका निभाती है। कई तरह की एक्सरसाइज में से टहलना यानी वॉक करना सबसे आसान एक्सरसाइजों में से एक है।
1. इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार
PMOS का संबंध अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस से होता है, इसलिए शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, क्योंकि ब्लड ग्लूकोज़ को नियंत्रित करने के लिए इसकी जरूरत होती है। इंसुलिन की बढ़ी हुई मात्रा ओवरी में एंड्रोजन (androgen) के उत्पादन को बढ़ा देती है, जिससे PMOS के लक्षण जैसे मुंहासे, अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर बाल आने जैसी समस्याएं और बढ़ जाती हैं।
ऐसे में वॉक करने से मांसपेशियां ग्लूकोज का ज़्यादा इस्तेमाल करती हैं, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में PMOS कैसे बन सकता है स्ट्रेस, मूड स्विंग्स और एंग्जायटी का कारण, डॉक्टर से जानें
2. वजन नियंत्रित करने में मददगार
इस डिसऑर्डर से पीड़ित महिलाओं में कुछ मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं के कारण वजन बढ़ने की समस्या भी PMOS के लक्षणों में से एक हो सकती है। वॉक करने से शरीर की एनर्जी की खपत बढ़ती है और फैट ऑक्सीडेशन (fat oxidation) में मदद मिलती है, जिससे शरीर का वजन सही बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, जिन महिलाओं का वजन ज्यादा नहीं है, उन्हें भी PMOS हो सकता है।
is daily walking beneficial for pmos management 01
3. पीरियड साइकिल को नियमित करने में मददगार
फिजिकल एक्टिविटी मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है और इसका हार्मोनल संतुलन पर भी अप्रत्यक्ष (indirect) प्रभाव पड़ता है। इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर में कमी आने से, वॉक करने का महिलाओं की पीरियड साइकिल पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। फिर भी, टहलने से पीरियड्स के नियमित होने या किसी भी हार्मोनल डिसऑर्डर के पूरी तरह ठीक होने की गारंटी नहीं मिलती है।
4. मानसिक स्थिति में सुधार और स्ट्रेस कम करने में सहायक
कभी-कभी इस स्थिति के कारण स्ट्रेस और मानसिक परेशानी हो सकती है। वॉक करना, खासकर बाहर खुली जगह पर टहलना, मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने और स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकता है। यह इसलिए भी बहुत जरूरी है, क्योंकि स्ट्रेस का असर हार्मोनल स्वास्थ्य पर पड़ता है।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2026 में Frontiers Endocrinology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पीएमओएस (PCOS) के प्रबंधन में ब्रिस्क वॉकिंग और एरोबिक एक्सरसाइज बेहद असरदार तरीके हैं, जो शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस को सुधारकर ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से टहलने या एक्सरसाइज करने से वजन, कमर का घेरा और शरीर की हानिकारक चर्बी कम करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स जैसे लिपिड स्तर में भी सुधार होता है।
इसके अलावा, यह हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाने और पीरियड साइकिल को नियमित करने में सहायक है। इसके बेहतरीन स्वास्थ्य लाभों के लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार या नियमित रूप से 30 से 60 मिनट तक मध्यम से तेज गति से चलना बहुत फायदेमंद माना गया है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स रेगुलर होने के बावजूद PCOS (PMOS) की समस्या? डॉक्टर से समझें कारण
महिलाओं को कितनी बार या कितनी देर वॉक करना चाहिए?
Dr. Lavanya का कहना है, PMOS से पीड़ित महिलाएं हफ्ते के ज्यादातर दिनों में 30 मिनट तक ब्रिस्क वॉक (तेज चलना) कर सकती हैं और अपनी साप्ताहिक फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाकर 150 मिनट तक करने की कोशिश कर सकती हैं। इसके अलावा, खाना खाने के बाद कुछ देर वॉक करने से ब्लड ग्लूकोज के स्तर को नॉर्मल रखने में मदद मिल सकती है।
क्या वॉक करना मेडिकल इलाज की जगह ले सकता है?
Dr. Lavanya आगे कहती हैं, हालांकि पैदल चलना अच्छा है, लेकिन यह अकेले PMOS का इलाज नहीं है। अन्य जरूरी बातों में -
- सही खान-पान
- पर्याप्त नींद लेना
- तनाव को नियंत्रित करना
- डॉक्टर की सलाह लेना शामिल है।
जिन महिलाओं को लगातार अनियमित पीरियड्स (irregular menstruation) या शरीर पर अनचाहे बाल (hirsutism) आने की समस्या है, उन्हें गायनेकॉलिजिस्ट या एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।
निष्कर्ष
PMOS से पीड़ित महिलाओं के लिए नियमित वॉक करना बेहद फायदेमंद है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने, वजन को नियंत्रित रखने, पीरियड साइकिल को ठीक करने और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है। महिलाओं को हफ्ते के ज्यादातर दिनों में 30 मिनट तक यानी कुल 150 मिनट ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए और खाने के बाद भी टहलना चाहिए।
हालांकि, वॉक करना अकेले इस समस्या का पूरा इलाज नहीं है। इसके लिए हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद और डॉक्टर की सलाह लेना भी उतना ही जरूरी है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
पीसीओएस के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
पीसीओएस की समस्या होने पर महिलाओं को पीरियड्स के अनियमित होने, हार्मोन्स में बदलाव आने, स्किन से जुड़ी समस्याएं, बालों की समस्याएं, वजन बढ़ने, फर्टिलिटी से जुड़ी परेशानियां होने, थकान और मूड में बदलाव होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।pmos से राहत के लिए क्या करें?
पीएमओएस की समस्या से राहत के लिए वजन को नियंत्रित करे, नियमित एक्सरसाइज करेंं, स्ट्रेस को मैनेज करें, नींद को बेहतर करें, फाइबर और प्रोटीन युक्त डाइट लें और रिफाइंड कार्ब्स वाले फूड्स को खाने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 14, 2026 16:49 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Lavanya Kiran
