Sat Nov 21, 2026 | 04:08 PM IST

Medically Reviewed by Dr Major Rajesh Bhardwaj , ENT Specialist & Head and Neck Surgeon

नाक की हड्डी टेढ़ी होने पर इलाज कब जरूरी है? डॉक्टर से जानें

नाक की हड्डी टेढ़ी होने पर इलाज कब जरूरी है, इस बारे में डॉ. राजेश भारद्वाज ने जानकारी दी है। मामूली टेढ़ापन में अक्सर इलाज की जरूरत नहीं होती है, लेकिन गंभीर लक्षण या सांस लेने में लगातार परेशानी होने पर इलाज की जरूरत हो सकती है। 
नाक की हड्डी टेढ़ी होने पर इलाज कब जरूरी है? डॉक्टर से जानेंनाक की हड्डी टेढ़ी होने पर इलाज कब जरूरी है? डॉक्टर से जानें

नाक की हड्डी टेढ़ी होने की समस्या को मेडिकल की भाषा में डिविएटेड नेजल सेप्टम (Deviated Nasal Septum या DNS) के रूप में जाना जाता है। इस स्थिति में नाक के दोनों हिस्सों को अलग करने वाली बीच की हड्डी यानी नेजल सेप्टम एक तरफ झुकी या टेढ़ी नजर आती है। इस समस्या के कारण कुछ लोगों को नाक के एक या दोनों छेदों से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। यह समस्या किसी व्यक्ति में जन्म से हो सकती है या फिर नाक पर चोट लगने, गिरने या किसी हादसे के कारण विकसित हो सकती है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि नाक की हड्डी टेढ़ी होने पर इलाज लेना कब जरूरी हो जाता है? आइए इस बारे में Dr. (Major) Rajesh Bhardwaj, Consultant, MedFirst ENT Centre, New Delhi से जानते हैं।

नाक की हड्डी टेढ़ी होने पर इलाज कब जरूरी है?

Dr. Rajesh Bhardwaj बताते हैं कि हर व्यक्ति की नाक की हड्डी या सेप्टम का थोड़ा टेढ़ा होना किसी गंभीर समस्या का संकेत नहीं होता है। कई लोगों में यह समस्या होने के बाद भी सांस लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है और उन्हें किसी इलाज की भी जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि, जब सेप्टम का झुकाव ज्यादा होता है और इससे रोजमर्रा की लाइफस्टाइल प्रभावित होने लगती है तो डॉक्टर से कंसल्ट करने और सही इलाज लेने की जरूरत हो जाती है।

साल 2006 में Institute for Quality and Efficiency in Health Care के अनुसार, "अगर नेजल सेप्टम यानी नाक की हड्डी के टेढ़े होने के कारण गंभीर लक्षण नजर आ रहे हैं तो सर्जरी करवाने के बारे में सोचा जा सकता है। सर्जरी का मकसद सेप्टम को सीधा करना है, ताकि हवा दोनों नथुनों से होकर नाक के अंदर आसानी से आ-जा सके।"

इसे भी पढ़ें: बच्चे की नाक से बार-बार खून न‍िकलता है? डॉक्‍टर से जानें कारण और उपाय

किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

Dr. Rajesh Bhardwaj का कहना है कि नाक की हड्डी टेढ़ी होने पर आपको कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। इन लक्षणों में शामिल हैं-

  • एक तरफ या दोनों तरफ से नाक बंद रहना
  • बार-बार नाक जाम होना
  • मुंह से सांस लेने की आदत पड़ना
  • रात में बहुत ज्यादा खर्राटे आना
  • नींद के दौरान सांस लेने में तकलीफ होना
  • बार-बार साइनस इंफेक्शन होना
  • बार-बार सिर में दर्द होना
  • कई बार नाक से खून आना या नाक में ड्राईनेस होना

दवाओं से कब राहत मिलती है और कब सर्जरी जरूरी है?

Dr. Rajesh Bhardwaj कहते हैं कि इलाज की बात करें तो यह समस्या की गंभीरता और मरीज के लक्षणों पर पूरी तरह निर्भर करता है। अगर नाक में सूजन, एलर्जी या अन्य कारणों से भी ब्लॉकेज है तो डॉक्टर दवाओं, नेजल स्प्रे या एलर्जी जैसी चीजों से इलाज करने की सलाह दे सकते हैं। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि दवाएं टेढ़े सेप्टम को सीधा करने का इलाज नहीं होता है। अगर सेप्टम का झुकाव सांस लेने में लगातार रुकावट पैदा कर रहा है और दवाओं से राहत नहीं मिल रही है तो डॉक्टर सेप्टोप्लास्टी सर्जरी करवाने की सलाह दे सकते हैं। इस प्रक्रिया में नाक के अंदर मौजूद टेढ़े सेप्टम को ठीक किया जाता है, जिससे सांस लेने का रास्ता बेहतर हो सके।

इसे भी पढ़ें: रात में सोते ही नाक बंद और सुबह खुल जाती है? डॉक्टर से जानें वजह

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Dr. Rajesh Bhardwaj का कहना है कि मरीजों का इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सिर्फ नाक की बनावट देखकर सर्जरी करवाने का फैसला नहीं करना चाहिए। ENT स्पेशलिस्ट मरीज के लक्षणों, नाक की जांच और जरूरत पड़ने पर नेजल एंडोस्कोपी के आधार पर ट्रीटमेंट का तरीका तय करते हैं। अगर नाक पर चोट लगने के बाद अचानक सांस लेने में परेशानी, सूजन या नाक के अंदर किसी तरह का उभार नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

निष्कर्ष
नाक की हड्डी टेढ़ी होने पर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लगातार सांस लेने में परेशानी को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और सही इलाज से मरीज की सांस लेने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और इसके कारण होने वाली अन्य समस्याओं से भी आराम मिल सकता है। इसलिए, नाक टेढ़ी होने पर ऊपर बताए गए लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • नाक की हड्डी टेढ़ी हो जाए तो क्या करना चाहिए?

    अगर नाक की हड्डी में हल्का टेढ़ापन है और कोई दिक्कत नहीं है तो यह चिंता की बात नहीं है, लेकिन बार-बार नाक बंद होने या नाक पर चोट लगने के तुरंत बाद ENT स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए।
  • क्या नाक की हड्डी की सर्जरी दर्दनाक है?

    यह सर्जरी आमतौर पर एनेस्थीसिया में की जाती है, इसलिए प्रक्रिया के दौरान तेज दर्द नहीं होता है। सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक हल्का दर्द या नाक बंद होने जैसा महसूस होना आम बात है।

Read Next

काला मोतियाबिंद सफेद से कैसे अलग है? जानें लक्षणों में अंतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 21, 2026 15:48 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Major Rajesh Bhardwaj