Sat Nov 21, 2026 | 11:51 AM IST

Medically Reviewed by Dr Purendra Bhasin , Ophthalmologist

काला मोतियाबिंद सफेद से कैसे अलग है? लक्षण और बचाव समझें

मोतियाबिंद आंखों की एक समस्या है जिसमें लेंस धुंधला हो जाता है। काले और सफेद मोतियाबिंद के बीच के अंतर, उनके लक्षणों, गंभीरता और इलाज के तरीकों को समझना बहुत जरूरी है, ताकि इसका सही इलाज करवाया जा सके। 
काला मोतियाबिंद सफेद से कैसे अलग है? लक्षण और बचाव समझेंकाला मोतियाबिंद सफेद से कैसे अलग है? लक्षण और बचाव समझें

मोतियाबिंद आंखों से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसमें आंख के नेचुरल लेंस में धुंधलापन आने लगता है। आमतौर पर आंखों का लेंस ट्रांसपेरेंट होता है, जिससे रोशनी आसानी से रेटिना तक पहुंचती है और हमें चीजें साफ दिखाई देती है। हालांकि उम्र बढ़ने, डायबिटीज, आंखों में चोट या कुछ दवाओं के लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण लेंस की पारदर्शिता कम होने लगती है। ऐसे में लोग अक्सर काले और सफेद मोतियाबिंद में अंतर को नहीं समझ पाते हैं। आइए इस लेख में Dr. Purendra Bhasin, Ophthalmologist, Ratan Jyoti Netralaya Ophthalmic Institute & Research Centre, Gwalior से जानते हैं कि काले और सफेद मोतियाबिंद में क्या अंतर होता है?

काला और सफेद मोतियाबिंद में अंतर

Dr. Purendra Bhasin का कहना है कि काले और सफेद मोतियाबिंद के बीच अंतर उनकी गंभीरता, लेंस में होने वाले बदलाव और बीमारी के बढ़ने की अवस्था में होता है।

  सफेद मोतियाबिंद काला मोतियाबिंद
अवस्था और स्वभाव आंखों का नेचुरल लेंस धीरे-धीरे धुंधला या सफेद दिखने लगता है।

यह आमतौर पर लंबे समय से मौजूद या काफी बढ़ चुके मोतियाबिंद की अवस्था होती है।

लेंस में बदलाव आंखों से दिखना कम हो जाता है और समस्या ज्यादा बढ़ने पर पुतली के पीछे सफेद लेंस दिख सकता है। लेंस गहरा भूरा या काला पड़ सकता है और काफी सख्त हो जाता है।
मुख्य लक्षण धुंधला दिखाई देना, तेज रोशनी या रात में गाड़ी चलाते समय समस्या होना, चमक दिखना या बार-बार चश्मे का नंबर बदलने की समस्या हो सकती है।

आंखों की रोशनी बहुत ज्यादा कमजोर हो सकती है, सामने रखी चीजें या किसी व्यक्ति को पहचानने में ज्यादा मुश्किल हो सकती है।

इलाज का तरीका सर्जरी द्वारा धुंधले लेंस को हटाकर कृत्रिम लेंस (IOL) लगाना

सर्जरी ही इसका इलाज है, पर लेंस सख्त होने से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

जोखिम क्या होते हैं?  समय पर मोतियाबिंद का इलाज न होने पर आंखों की रोशनी कमजोर बनी रह सकती है और आगे अन्य परेशानियां बढ़ सकती हैं।

आंखों में सूजन, दबाव बढ़ना या ग्लूकोमा जैसी समस्याओं का खतरा ज्यादा हो सकता है।

सफेद मोतियाबिंद क्या है?

सफेद मोतियाबिंद में आंख का नेचुरल लेंस धीरे-धीरे सफेद या धुंधला दिखाई देने लगता है। इस स्थिति में मरीज को धुंधला दिखना, तेज रोशनी में परेशानी होना, रात में गाड़ी चलाने में समस्या होना, रोशनी के आसपास चमक दिखाई देना और चश्मे का नंबर बार-बार बदलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जब सफेद मोतियाबिंद काफी बढ़ जाता है, तो आंख की पुतली के पीछे सफेद रंग का लेंस दिखाई दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: रात में कम दिखाई देना सिर्फ विटामिन A की कमी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत

काला मोतियाबिंद क्या है और कितना गंभीर हो सकता है?

काला मोतियाबिंद आमतौर पर बहुत ज्यादा बढ़ चुके और लंबे समय से मौजूद मोतियाबिंद के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक नाम है। इसमें लेंस का रंग गहरा भूरा या काला पड़ सकता है। मेडिकल भाषा में इसे ब्रुनेसेन्ट या एडवांस्ड न्यूक्लियर कैटरेक्ट कहा जा सकता है। इस कंडीशन में आंखों का लेंस काफी सख्त हो जाता है और मरीज के आंखों की रोशनी बहुत ज्यादा प्रभावित हो सकती है। ऐसे मरीजों को सामने मौजूद व्यक्ति या चीज पहचानने में भी परेशानी हो सकती है।

क्या काला और सफेद मोतियाबिंद अलग-अलग हैं?

Dr. Purendra Bhasin कहते हैं कि यह समझना जरूरी है कि काला और सफेद मोतियाबिंद दो पूरी तरह अलग बीमारियां नहीं हैं, बल्कि मोतियाबिंद के बढ़ने की अलग-अलग अवस्थाओं या प्रकारों को दिखाता है। हर सफेद मोतियाबिंद आगे चलकर काला हो जाए, यह जरूरी नहीं होता है। इसी तरह, सिर्फ लेंस का रंग देखकर बीमारी की गंभीरता का सही पता नहीं लगाया जा सकता है।

मोतियाबिंद का इलाज क्या है और सर्जरी कब कराएं?

Dr. Purendra Bhasin बताते हैं कि मोतियाबिंद की बात करें तो दोनों ही स्थितियों में मोतियाबिंद का इलाज सर्जरी है। इसमें धुंधले नेचुरल लेंस को हटाकर उसकी जगह आर्टिफिशियल इंट्राओकुलर लेंस लगाया जाता है। शुरुआत में अगर मरीज की रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित नहीं हो रही हैं तो डॉक्टर नियमित जांच की सलाह दे सकते हैं, लेकिन जब देखने की क्षमता कम होने लगे और रोजमर्रा की लाइफ प्रभावित हो तो डॉक्टर सर्जरी करवाने की सलाह दे सकते हैं।

साल 2017 में The Lancet में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, सफेद और काले मोतियाबिंद का इलाज सर्जरी है, लेकिन लेंस के सख्त होने की स्थिति में सर्जिकल के तरीके में अंतर होता है। सफेद मोतियाबिंद में फैकोएमल्सीफिकेशन (Phacoemulsification) या लेजर तकनीक की मदद से मोतियाबिंद को आसानी से घोलकर निकाला जा सकता है और झिल्ली को साफ देखने के लिए ट्राइपैन ब्लू डाइ का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, ब्लैक मोतियाबिंद में लेंस ज्यादा सख्त हो जाता है, जिसे फैको अल्ट्रासाउंड एनर्जी से तोड़ने पर आंख के कॉर्निया को नुकसान पहुंचने का जोखिम रहता है, इसलिए डॉक्टर अक्सर MSICS या ECCE जैसी मैनुअल सर्जिकल तकनीकों को अपनाते हैं।

आंखों के ऑपरेशन में देरी होने पर क्या समस्या हो सकती है?

Dr. Purendra Bhasin के अनुसार, एडवांस्ड या काले मोतियाबिंद में सर्जरी थोड़ी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि इस अवस्था में लेंस काफी सख्त हो जाता है। इससे ऑपरेशन के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लंबे समय तक मोतियाबिंद को नजरअंदाज करने से आंखों में सूजन, आंखों का प्रेशर बढ़ने और ग्लूकोमा जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: मोतियाबिंद फटने पर क्या होता है? डॉक्टर से जानें किन संकेतों को न करें नजरअंदाज

डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

Dr. Purendra Bhasin कहते हैं कि 40 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए। खासकर अगर आपको डायबिटीज है या परिवार में मोतियाबिंद का इतिहास रहा है। आंखों की रोशनी कमजोर होना या धुंधला दिखाई देने पर सिर्फ चश्मा बदलवाने के बजाय आई स्पेशलिस्ट से जांच करवाना जरूरी है। मोतियाबिंद का समय पर इलाज करवाने से रोशनी को बेहतर बनाए रखने और गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष
काला और सफेद मोतियाबिंद दोनों आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन इनके लक्षण और इलाज अलग-अलग होते हैं। सफेद मोतियाबिंद लेंस के धुंधले होने से होता है और सर्जरी से ठीक हो जाता है, जबकि काला मोतियाबिंद आंख के प्रेशर से ऑप्टिक नर्व को डैमेज कर सकता है, जिससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • बिना ऑपरेशन के मोतियाबिंद ठीक हो सकता है क्या?

    नहीं, सफेद मोतियाबिंद को दवा या चश्मे से पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। शुरुआत में सिर्फ चश्मे से कुछ समय के लिए आराम मिल सकता है। इसका पक्का इलाज सर्जरी से धुंधले लेंस को बदलना है।
  • मोतियाबिंद का ऑपरेशन कितनी बार हो सकता है?

    आंख में नेचुरल लेंस का ऑपरेशन आमतौर पर एक ही बार होता है, क्योंकि उसकी जगह आर्टिफिशियल लेंस लगा दिया जाता है। अगर बाद में लेंस की पिछली झिल्ली धुंधली हो जाए तो बिना चीरे लेजर से उसे साफ किया जाता है, दोबारा पूरा मोतियाबिंद ऑपरेशन नहीं होता है।

Read Next

डायबिटीज के मरीजों को क्यों हो जाती है कब्ज की समस्या? खुद डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 21, 2026 11:13 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Purendra Bhasin