Fri Oct 16, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

पुरुषों के लिए लौंग के तेल के फायदे: पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करे लौंग का तेल, जानें प्रयोग का तरीका

लौंग का तेल उत्तेजक और ठंडा होता है, यह पुरुषों की कुछ समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकता है। यहां आयुर्वेदाचार्य से जानिए, पुरुषों के लिए लौंग के तेल के फायदे और इस्तेमाल का तरीका क्या है?
पुरुषों के लिए लौंग के तेल के फायदे: पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करे लौंग का तेल, जानें प्रयोग का तरीकापुरुषों के लिए लौंग के तेल के फायदे: पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करे लौंग का तेल, जानें प्रयोग का तरीका

Clove Oil Benefits for Men: लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इससे न सिर्फ आपके शरीर को ठंडक मिलती है, बल्कि शारीरिक कमजोरी भी दूर हो सकती है। साथ ही लौंग आपकी पाचन शक्ति यानी डाइजेस्टिव पावर को भी दुरुस्त करता है, लेकिन क्या आप लौंग के तेल के फायदों के बारे में जानते हैं? हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, लौंग का तेल पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह पुरुषों में स्पर्म से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आज हम इस लेख में पुरुषों को लौंग के तेल से होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

पुरुषों के लिए लौंग तेल के फायदे (Clove Oil Benefits For Male In Hindi)

आयु्र्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि लौंग का इस्तेमाल पेन किलर के तौर पर किया जाता है, लौंग का तेल शीतवीर्य यानी ठंडा होता है, इसे गर्म चीजों में इस्तेमाल नहीं करते हैं। आयुर्वेद में लौंग को उत्तेजक माना है, तो ऐसे में लौंग का तेल पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

1. इनफर्टिलिटी की परेशानी

लौंग का तेल कामोत्तेजक को बढ़ाता है। यह पुरुष और महिलाओं दोनों की सेक्स लाइफ को बेहतर करने में प्रभावी होता है। लौंग एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने से इनफर्टिलिटी की समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

2. कैंसर से करे बचाव 

लौंग का तेल कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में प्रभावी हो सकता है। यह पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर को बढ़ने से रोक सकता है। इस तेल में सुगंधित घटक यूजेनॉल और फ्लेवोनोइड कैंसर को रोकने में एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में आप लौंग के तेल का इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी प्रभावी है।

साल 2013 में Oncology Research जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार-

  • लौंग का अर्क (EAEC) और इसमें मौजूद ओलेनालिक एसिड कैंसर सेल्स से लड़ने में बहुत असरदार हैं।
  • लौंग का यह अर्क पेट और आंत के कैंसर (कोलोरेक्टल कैंसर) की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है और उन्हें नष्ट करता है।
  • खास बात यह है कि ट्यूमर को दबाने के मामले में यह कुछ कीमोथेरेपी दवाओं से भी बेहतर साबित हुआ।
  • पारंपरिक रूप से इस्तेमाल होने वाली लौंग भविष्य में कैंसर के इलाज के लिए एक नेचुरल और नई दवा के रूप में एक बहुत बड़ा विकल्प बन सकती है।

3. टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाए

लौंग का तेल पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। साथ ही यह पुरुषों में कामेच्छा (increase libido in men) को बढ़ाता है। वहीं, स्पर्म काउंट और प्रजनन क्षमता में किसी तरह की परेशानी को दूर करने में भी प्रभावी है।

clove oil benefits for menclove oil benefits for men

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई हस्तमैथुन करने से पुरुषों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है? डॉक्टर ने खुद बताई सच्चाई

4. स्पर्म काउंट और गतिशीलता में सुधार

लौंग में कई तरह के जरूरी पोषक तत्व, फ्लेवोनोइड, एल्कलॉइड, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन पाए जाते हैं, जो शुक्राणुओं की संख्या बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही यह शुक्राणु की गतिशीलता में सुधार कर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। ऐेसे में अगर आप लौंग एसेंशियल ऑयल अरोमाथेरेपी लेने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आप लौंग के तेल का सेवन भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको डॉक्टर से उचित सलाह की आवश्यता है। 

साल 2026 में BMC Veterinary Research जर्नल में प्रकाशित स्टडी से यह निष्कर्ष निकलता है कि ड्रोन (मधुमक्खी) के वीर्य यानी स्पर्म को सुरक्षित रखने (क्रायोप्रीजर्वेशन) के दौरान वीर्य में लौंग के तेल को मिलाने से उसकी क्वालिटी में काफी सुधार होता है। लौंग के तेल के इस्तेमाल से वीर्य की गतिशीलता यानी मोटिलिटी, झिल्ली की सुरक्षा और एंटीऑक्सीडेंट क्षमता बेहतर होती है, साथ ही ऑक्सीडेटिव तनाव और बैक्टीरिया से बचाव होता है। विशेष रूप से C-20 और C-25 कॉन्संट्रेशन वाले समूह सबसे असरदार साबित हुए। ऐसे में स्पर्म को जमाने की प्रोसेस में लौंग के तेल का उपयोग इसे लंबे समय तक सुरक्षित बनाए रखने में बेहद मददगार है।

5. नशे की लत छुड़ाए

पुरुषों के लिए लौंग का तेल काफी प्रभावी हो सकता है। यह नशे की लत को छुड़ाने में काफी लाभकारी है। अगर आप सिगरेट या फिर शराब की लत से दूर होना चाहते हैं, तो लौंग एसेंशियल ऑयल का नियमित रूप से हीट बाथ लें। इससे आपका मस्तिष्क शांत होगा। साथ ही बार-बार सिगरेट पीने की लालसा कम होगी। इसके अलावा आप लौंग का सेवन भी कर सकते हैं। 

6. शीघ्र स्खलन से बचाव (Prevent quick ejaculation)

लौंग का तेल अरोमा थेरेपी में मन को शांत करता है, जिससे चिंता और स्ट्रेस से दूर रहते हैं, जिससे आपके शरीर में उर्जा और तंत्रिका उत्तेजना को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में शीघ्र स्खलन की समस्या से जूझ रहे पुरुषों के लिए यह तेल काफी प्रभावी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या पुरुष नसबंदी टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्रभावित करती है? जानें क्या है सच्चाई

कैसे करें लौंग के तेल का इस्तेमाल - How to Use Clove Oil In Hindi

  • अगर आप लौंग एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप इसे अपने कमरे में स्प्रे कर सकते हैं। इसकी खुशबू आपके शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर कर सकता है। साथ ही आपके मन को काफी शांति मिलती है।
  • अरोमा थेरेपी में भी लौंग के तेल का इस्तेमाल होता है। जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ कई अन्य समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है।
  • इसके अलावा लौंग एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल डिफ्यूजर में भी किया जा सकता है।

निष्कर्ष

जिस तरह लौंग का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है उसी तरह लौंग के तेल के भी अनेक फायदे हैं। पुरुषों के लिए लौंग का तेल कई मायनों में बेहद लाभकारी साबित होता है, स्पर्म काउंट बेहतर हो सकता है, टेस्टोस्टेरोन लेवल पर अच्छा असर दिख सकता है और कैंसर को बढ़ने से रोकने में भी फायदेमंद हो सकता है। डॉक्टर श्रेय शर्मा सलाह देते हैं कि लौंग के तेल का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह अनुसार ही करें, क्योंकि इसका उपयोग व्यक्ति की हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है।

FAQ

  • 1 दिन में कितनी लौंग खानी चाहिए?

    लौंग कितनी खानी चाहिए इसका जवाब व्यक्ति की उम्र और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है, एक हेल्दी व्यक्ति को एक बार में 2-3 लौंग का सेवन ही करना चाहिए।
  • लौंग का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

    लौंग का पानी पाचन को बेहतर करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद कर सकता है। लौंग के पानी से गरारा करना भी फायदेमंद हो सकता है।
  • क्या गर्मी में लौंग खा सकते हैं?

    आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि लौंग की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में इसका सेवन गर्मियों में किया जा सकता है।

Read Next

→ पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने के 6 कारण, डॉक्टर से जानें इसे बढ़ाने के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priya Mishra

Sub-Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रही प्रिया मिश्रा को पत्रकारिता और लेखन में 2 सालों से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली है। वहीं, इन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है। प्रिया को हेल्‍थ और लाइफस्टाइल के साथ-साथ एजुकेशन, करेंट अफेयर्स और पॉलिटिकल लेख लिखने का अनुभव है। कुकिंग की शौकीन प्रिया अपने लेखों के जरिए अपने पाठकों से जुड़ने की चाह रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 16, 2026 17:27 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma
  • Jan 12, 2022 00:00 IST

    Published By : Priya Mishra