ऑफिस जाने वाले लोगों के पास समय की कमी होती है और वह अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते और बार-बार बीमारी का शिकार हो जाते हैं। समय की कमी के कारण कई लोग घर से खाना भी बनाकर नहीं ले जा पाते और उन्हें ऑफिस में समोसा, सैंडविच या अन्य जंक फूड्स का सेवन करना पड़ता है। इस कारण उनकी सेहत खराब होती है। अगर आप भी ऑफिस वर्कर हैं, तो आपको बता दें कि जंक फूड्स खाने के बजाय ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें। ये पोषक तत्वों का भंडार होते हैं और सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) के मुताबिक, एक संतुलित डाइट में नट्स और सीड्स को शामिल करना चाहिए ताकि शरीर को हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिल सकें। इस लेख में जानेंगे ऑफिस वर्कर्स के लिए ड्राई फ्रूट्स के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. ड्राई फ्रूट्स के सेवन से काम करने की एनर्जी रहती है- Dry Fruits Give Energy To Body
ऑफिस वर्कर्स को काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खा लेंगे, तो एनर्जी लेवल बना रहेगा, थकान कम होगी और जंक फूड खाने की क्रेविंग कम होती हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में नट्स और सीड्स कितने और कब खाने चाहिए? आयुर्वेदाचार्य ने बताया सही तरीका
2. काम में एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है- Dry Fruits Increase Concentration
काम में एकाग्रता बढ़ाने के लिए अखरोट खाएं इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं जिससे मेमोरी बेहतर होती है। साथ ही बादाम में विटामिन ई और मैग्निशियम होता है जिससे ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- थायराइड की समस्या को अलविदा कहें! ये ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत को करेंगे दुरुस्त
3. ऑफिस में स्ट्रेस कम करने का आसान तरीका है- It Reduces Stress

वर्क स्ट्रेस कम करने के लिए भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। स्ट्रेस महसूस हो रहा है, तो अखरोट खा लें। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे ब्रेन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से मेमोरी बेहतर होती है, मेंटल फटीग कम होता है और दिमाग का कॉग्निटिव फंक्शन बेहतर होता है। इसी तरह काजू का सेवन करें, काजू में कॉपर और जिंक होता है जिससे कॉग्निटिव फंक्शन को बेहतर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- बादाम vs अखरोट: क्या है ज्यादा हेल्दी? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व, फायदे और नुकसान
4. ड्राई फ्रूट्स खाएंगे तो कम बीमार होंगे- It Prevents Illness
ड्राई फ्रूट्स को डाइट का हिस्सा बनाएंगे, तो बीमारियों से भी बचाव होता है। इनमें नेचुरल शुगर, फाइबर, हेल्दी फैट्स वगैरह मौजूद होते हैं जिससे शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है और शरीर में कमजोरी या इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी शिकायतें दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें- हेल्दी स्नैकिंग रिपोर्ट: 65% भारतीयों को स्नैक्स में पसंद है मखाना, जानें और क्या-क्या है लिस्ट में शामिल
5. क्रेविंग्स और वजन कंट्रोल होगा- Dry Fruits Control Cravings And Weight
ऑफिस वर्कर्स को फिट रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर और प्रोटीन होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और फूड क्रेविंग्स शांत होती है। हेल्दी फैट्स से मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट मिलता है और वेट लॉस में आसानी होती है।
निष्कर्ष:
ऑफिस वर्कर्स को अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इसका सेवन करने से एकाग्रता बढ़ती है, स्ट्रेस घटता है और ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है। वेट लॉस और फूड क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के लिए भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 09, 2026 18:52 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 09, 2026 18:52 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha