Tue Nov 17, 2026 | 05:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Utkarsh Ajgaonkar , Consultant – Surgical Oncology

बिनाइन Vs मैलिग्नेंट: कौन सा ट्यूमर सबसे खतरनाक है और तेजी से फैलता है? खुद बताया डॉक्टर ने

मैलिग्नेंट ट्यूमर बिनाइन की तुलना में अधिक घातक है। यह कैंसरयुकत (Cancerous) होता है, जो कि तेजी से फैलता है। कई बार यह आसपास के ऑर्गन पर भी दबाव बनाता है। इस लेख में बिनाइन और मैलिग्नेंट ट्यूमर के बीच फर्क को गहराई से समझें।
बिनाइन Vs मैलिग्नेंट: कौन सा ट्यूमर सबसे खतरनाक है और तेजी से फैलता है? खुद बताया डॉक्टर नेबिनाइन Vs मैलिग्नेंट: कौन सा ट्यूमर सबसे खतरनाक है और तेजी से फैलता है? खुद बताया डॉक्टर ने

यह बात हम सभी जानते हैं कि कैंसर एक घातक और जानलेवा बीमारी है, जिसमें शरीर के सेल्स अनियंत्रित रूप से फैलने लगते हैं। इस वजह से शरीर में ट्यूमर बनने लगते हैं। ध्यान रखें कि दो तरह के ट्यूमर होते हैं, बिनाइन और मैलिग्नेंट। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि इनमें से कैंसेरियस यानी कैंसरयुक्त कौन-सा ट्यूमर है? इस बारे में Consultant Surgical Oncologist at TGH Onco Life Cancer Centre, Talegaon डॉ. उत्कर्ष अजगांवकर का कहना है कि मैलिग्नेंट कैंसरयुक्त ट्यूमर है, जो कि बिनाइन के विपरीत अधिक घातक या जानलेवा हो सकता है।

रिसर्च क्या कहती है?

Anticancer Research के अनुसार, बिनाइन और मैलिग्नेंट ट्यूमर के बीच मुख्य रूप से 5 अंतर हैं। इसमें कोशिकाओं की बनावट में अंतर, ट्यूमर के बढ़ने की गति, एक झिल्ली में सीमित रहना या आसपास के ऊतकों में फैलना, शरीर के अन्य अंगों में फैलने की क्षमता (Metastasis) और ट्यूमर के आकार और उसके कैंसरयुक्त होने के बीच का संबंध।

क्रम बिनाइन ट्यूमर मैलिग्नेंट ट्यूमर
1. गैर-कैंसरयुक्त गांठ कैंसरयुक्त
2. आसपास के टिशूज को प्रभावित न करना आसपास के टिशूज को प्रभावित करना
3. शरीर के अन्य हिस्सों में न फैलना शरीर के अन्य हिस्सों में फैलना
4. धीमी गति से बढ़ना  तेज गति से बढ़ना
5. दोबारा होने की संभावना नहीं होती दोबारा होने की अधिक संभावना
6. एक जैसा आकार होना एक जैसा आकार न होना
7 इलाज की जरूरत हो भी सकती है और नहीं भी इलाज जरूर किया जाना चाहिए

बिनाइन बनाम मैलिग्नेंट: कौन सा ट्यूमर खतरनाक है?

Which Tumor Is More Dangerous Benign Or MalignantWhich Tumor Is More Dangerous Benign Or Malignant

क्या है बिनाइन ट्यूमर

  • बिनाइन ट्यूमर गैर कैंसरयुक्त होते हैं, इसलिए इन्हें ज्यादातर मामलों में जानलेवा या घातक नहीं समझा जाता है।
  • लेकिन मैलिग्नेंट की तरह, ये शरीर में कहीं भी विकसित हो सकते हैं।
  • हालांकि, बिनाइन ट्यूमर आसपास के टिश्यू में नहीं घुसती और न ही शरीर में फैलती हैं। ये सिर्फ ट्यूमर के भीतर ही सीमित रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: कैंसर से बचना है तो रोजमर्रा की आदतों में करें ये 5 बदलाव, डॉक्टर ने दी सलाह

क्या बिनाइन ट्यूमर को ट्रीटमेंट की जरूरत होती है?

  • आमतौर पर बिनाइन ट्यूमर बहुत धीमी गति से बढ़ते हैं और इन्हें ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है।
  • हालांकि, कुछ बिनाइन ट्यूमर स्वास्थ्य जोखिम को बढ़ा सकते हैं, विशेषकर, जो किसी ऑर्गन, नर्व्स या ब्लड वेसल्स पर दबाव बना रहे होते हैं।
  • स्पाइनल कॉर्ड के आसपास विकसित हो रहे बिनाइन ट्यूमर भी जोखिम भरे होते हैं।
  • डॉक्टर बिनाइन ट्यूमर की स्थिति को देखते हुए ट्रीटमेंट के तौर पर सर्जरी की सलाह दे सकते हैं।

क्या बिनाइन ट्यूमर कैंसरयुक्त हो सकते हैं?

  • वैसे तो यह पहले ही बताया गया है कि बिनाइन ट्यूमर कैंसरयुक्त नहीं होते हैं, लेकिन कुछ बिनाइन ट्यूमर कैंसर में बदल सकते हैं।
  • बिनाइन ट्यूमर तब कैंसरयुक्त हो जाते हैं, जब सेल्स तेजी से और अनियंत्रित तरीके से विकसित होने लगते हैं।
  • इन ट्यूमर पर पैनी नजर रखने की जरूरत होती है।
  • अगर सामान्य दिखने वाले बिनाइन ट्यूमर तेजी से बढ़ रहे हैं, तो इसे इग्नोर न करें।

बिनाइन ट्यूमर के लक्षण

आमतौर पर बिनाइन ट्यूमर कोई लक्षण पैदा नहीं करते हैं। हालांकि, अगर ये काफी बड़ हो जाते हैं, तो अंगों पर दबाव बना सकते हैं। सामान्यतः बिनाइन ट्यूमर के लक्षण ट्यूमर के आकार और उसके स्थान पर निर्भर करते हैं, जैसे अगर ट्यूमर वेस्टिबुलर नर्व (Vestibular Nerve) पर दबाव डालता है, तो एक कान से सुनने की क्षमता कम होने, एक कान में घंटी बजने (Tinnitus), चेहरे की कमजोरी या संतुलन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के दौरान लगातार रहने वाली थकान से कैसे निपटें? बता रहे हैं डॉक्टर

क्या है मैलिग्नेंट ट्यूमर

  • मैलिग्नेंट ट्यूमर तब बनता है जब कैंसरयुक्त सेल्स तेजी से विभाजित होकर एक गांठ का रूप ले लेती हैं।
  • बिनाइन ट्यूमर से अलग मैलिग्नेंट ट्यूमर की कैंसर सेल्स आसपास के हेल्दी टिश्यू में घुस जाते हैं।
  • मैलिग्नेंट ट्यूमर की कोशिकाएं (सेल्स) मुख्य ट्यूमर से टूटकर अलग हो सकती हैं और पूरे शरीर में फैल सकती हैं। इस प्रक्रिया को इस प्रक्रिया को मेटास्टेसिस कहा जाता है।

मैलिग्नेंट ट्यूमर का ट्रीटमेंट

डॉ. उत्कर्ष अजगांवकर बताते हैं कि जब मैलिग्नेंट ट्यूमर फैलने लगे, तो इसका ओरिजिन पता होना बहुत जरूरी होता है। इसी के आधार पर मैलिग्नेंट ट्यूमर का ट्रीटमेंट किया जाता है या डॉक्टर उसका निर्णय लेते हैं।

मैलिग्नेंट ट्यूमर के लक्षण

डॉ. उत्कर्ष अजगांवकर के अनुसार, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कभी-कभी या शुरुआती चरण के मैलिग्नेंट ट्यूमर यानी कैंसरयुक्त गांठ कोई लक्षण पैदा नहीं करते हैं। सामान्य तौर पर, मैलिग्नेंट ट्यूमर के आम लक्षणों में शामिल हैं-

  • एक नई गांठ जिसमें दर्द हो भी सकता है और नहीं भी
  • लगातार या असामान्य थकान होना
  • बिना किसी कोशिश के वजन कम होना
  • मांसपेशियों का कमजोर होना
  • भूख कम लगना

कुछ खास प्रकार के कैंसर में अलग लक्षण नजर आते हैं, जैसे-

  • कोलोरेक्टल कैंसरः मल में खून आने या मल त्याग की आदतों में बदलाव होना।
  • एंडोमेट्रियल कैंसरः मेनोपॉज के बाद की महिलाओं में ब्लीडिंग का कारण बनना।
  • सर्वाइकल कैंसरः सेक्स के बाद वजाइनल ब्लीडिंग होना।

डॉक्टर से कब मिलें?

ट्यूमर बिनाइन हो या मैलिग्नेंट, दोनों ही स्थिति को हल्के में लिया जाना सही नहीं है। ट्यूमर के कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। खासकर, दो सप्ताह तक बने रहने वाले लक्षणों की अनदेखी न करें। लक्षण के आधार पर डॉक्टर मरीज की जांच करते हैं और जांच से मिले संकेतों के अनुसार इलाज निर्धारित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: कैंसर का इलाज पूरा होने के बाद नियमित फॉलो-अप क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

बिनाइन और मैलिग्नेंट ट्यूमर दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। मैलिग्नेंट, बिनाइन की तुलना में अधिक घातक और जानलेवा है। मैलिग्नेंट में ही कैंसरयुक्त गांठें बनती हैं, जो तेजी से फैलती हैं। वहीं, बिनाइन ट्यूमर गैर-कैंसरयुक्त होते हैं और आमतौर पर चिंता का विषय नहीं होते हैं। इसके बावजूद, आपको अपने शरीर पर किसी भी तरह की गांठ दिखे, तो उसे हल्के में न लें और डॉक्टर को दिखाएं। इससे समय पर इलाज शुरू हो सकता है और मरीज की जान बचाई जा सकती है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • गांठ बिनाइन है या मैलिग्नेंट, यह जानने के लिए कौन-सी जांच की जाती है?

    इमेजिंग टेस्ट (अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या MRI) के बाद बायोप्सी (Biopsy) ही वह सबसे सटीक जांच है, जिससे माइक्रोस्कोप के जरिए ट्यूमर के कैंसरयुक्त होने की पुष्टि की जाती है।
  • क्या मैलिग्नेंट ट्यूमर का शुरुआत में पता चल जाए, तो इसका पूरी तरह इलाज संभव है?

    अगर मैलिग्नेंट ट्यूमर का शरीर के दूसरे अंगों में फैलने (मेटास्टैसिस) से पहले ही पता चल जाए, तो सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन थेरेपी के जरिए इसका सफल इलाज हो सकता है।
  • क्या सिस्ट (Cyst) और ट्यूमर एक होते हैं?

    नहीं, ट्यूमर असामान्य सेल्स का एक ठोस समूह होता है, जबकि सिस्ट एक बंद थैली होती है, जिसमें आमतौर पर फ्लूइड, हवा या सेमी-फ्लूइड पदार्थ भरा होता है।

Read Next

→ ऑस्टियोपोरोसिस vs ऑस्टियोपीनिया: हड्डि‍यों की इन दो बीमार‍ियों में क्‍या अंतर है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2026 16:24 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Utkarsh Ajgaonkar