Tue Nov 17, 2026 | 04:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akhilesh Yadav , Director – Orthopaedics & Joint Replacement Max Super Speciality Hospital, Vaishali, Ghaziabad

ऑस्टियोपोरोसिस vs ऑस्टियोपीनिया: हड्डि‍यों की इन दो बीमार‍ियों में क्‍या अंतर है? डॉक्‍टर से जानें

ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया दोनों हड्डियों से जुड़ी बीमारियां हैं। इन दोनों में बोन म‍िनरल डेंस‍िटी कम होने लगती है। जानें दोनों में क्‍या अंतर है?
ऑस्टियोपोरोसिस vs ऑस्टियोपीनिया: हड्डि‍यों की इन दो बीमार‍ियों में क्‍या अंतर है? डॉक्‍टर से जानेंऑस्टियोपोरोसिस vs ऑस्टियोपीनिया: हड्डि‍यों की इन दो बीमार‍ियों में क्‍या अंतर है? डॉक्‍टर से जानें

Osteoporosis vs Osteopenia Difference: बोन म‍िनरल डेंस‍िटी कम होने पर दो बीमारि‍यां होती हैं- ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया। दोनों में अंतर हड्डियों के कमजोर होने की गंभीरता का है। ऑस्टियोपीनिया को ऑस्टियोपोरोसिस की शुरुआती अवस्था माना जाता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो कुछ लोगों में ऑस्टियोपीनिया आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस में बदल सकता है। आइए जानते हैं ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया में अन्‍य क्‍या अंतर होते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Akhilesh Yadav, Joint Specialist, Replacement Surgeon & Director At Department of Orthopaedic Max Hospital, Ghaziabad से बात की।

ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया में अंतर

  ऑस्टियोपीनिया ऑस्टियोपोरोसिस
हड्डियों का घनत्व सामान्य से कम काफी कम
गंभीरता शुरुआती अवस्था अधिक गंभीर अवस्था
फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है अधिक होता है
T-score -1.0 से -2.5 के बीच -2.5 या इससे कम
इलाज  जीवनशैली में बदलाव और खतरे के अनुसार इलाज। दवाओं की जरूरत पड़ती है।

Mayo Clinic के मुताब‍िक, ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया के पीछे उम्र का बढ़ना, एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी, कैल्शियम और विटामिन D की कमी, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान और अल्‍कोहल का सेवन, कुछ दवाओं का असर और पारिवारिक इतिहास जैसे कारण हो सकते हैं।

Harvard Medical School के मुताब‍िक, ऑस्टियोपीनिया होने पर भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी में हड्डियों के फ्रैक्चर होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया की पहचान कैसे होती है?

ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया की पहचान करने के ल‍िए डॉक्‍टर DEXA या DXA स्कैन (Bone Density Test) कराने की सलाह दे सकते हैं। इस टेस्ट में T-score के आधार पर बोन डेंस‍िटी का पता लगाया जाता है।

T-score हड्डियों की स्थिति
-1 या इससे अधिक सामान्य
-1.0 से -2.5 के बीच ऑस्टियोपीनिया
-2.5 या इससे कम ऑस्टियोपोरोसिस

ऑस्टियोपीनिया क्या है?

osteoporosis-and-osteopenia-mein-differenceosteoporosis-and-osteopenia-mein-difference

ऑस्टियोपीनिया ऐसी स्थिति है जिसमें हड्डियों का मिनरल डेंसिटी सामान्य से कम होने लगता है। ऑस्टियोपीनिया होने पर हड्डियां पहले की तुलना में कमजोर हो जाती हैं। हालांकि, इस स्थिति में हर व्यक्ति को हड्ड‍ियों का फ्रैक्चर होने का खतरा बहुत ज्यादा नहीं होता।

ऑस्टियोपीनिया के लक्षण क्‍या हैं?

आमतौर पर ऑस्टियोपीनिया के शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते। व्यक्ति को हड्डियों में दर्द या कमजोरी महसूस होना जरूरी नहीं है। कई बार इसका पता किसी दूसरी वजह से कराए गए बोन डेंसिटी टेस्ट के दौरान चलता है।

यह भी पढ़ें- 30 के बाद हड्डियों का घनत्व (Bone Density) कम होने के लक्षण, डॉक्टर से जानें

ऑस्टियोपीनिया का इलाज क्‍या है?

ऑस्टियोपीनिया होने पर हर व्यक्ति को दवाओं की जरूरत नहीं होती। अगर फ्रैक्चर का खतरा कम है, तो डॉक्टर खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करने की सलाह दे सकते हैं।

  • कैल्शियम से भरपूर आहार लें।
  • व‍िटामिन D की पर्याप्त मात्रा लें।
  • रोजाना पैदल चलें और वेट ब‍ियर‍िंग एक्‍सरसाइज करें।
  • धूम्रपान और अधिक शराब से बचें।
  • जरूरत के अनुसार डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें।

ऑस्टियोपोरोसिस क्या है?

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हड्डियों का घनत्व और उसकी अंदरूनी संरचना कमजोर हो जाती है। इससे हड्डियां अधिक नाजुक हो जाती हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- हड्डियां हो रही हैं कमजोर? इस खास गोंद से आ सकती है मजबूती, आयुर्वेदाचार्य से जानें

ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण क्‍या हैं?

ऑस्टियोपोरोसिस को साइलेंट डिजीज भी कहा जाता है, क्योंकि हड्डियां कमजोर होने के बावजूद शुरुआत में इसके स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते। हालांकि, बीमारी बढ़ने पर कुछ संकेत दिखाई दे सकते हैं-

  • पीठ में लगातार दर्द, खासकर रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने पर।
  • पीठ का झुकना या कूबड़ निकलना।
  • मामूली चोट से हड्डी टूट जाना।

ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज क्‍या है?

ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियों के टूटने का खतरा अधिक होता है। इसलिए डॉक्टर जीवनशैली में बदलाव के साथ दवाओं की सलाह भी दे सकते हैं। दवाओं का चुनाव डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार करते हैं। इन्हें खुद से शुरू या बंद नहीं करना चाहिए।

ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपीनिया से बचाव कैसे करें?

  • नियमित एक्‍सरसाइज करें। पैदल चलना, सीढ़ियां चढ़ना और मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्‍सरसाइज, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
  • कैल्शियम युक्त आहार लें। दूध, दही, पनीर, रागी, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में शामिल करें।
  • प्रोटीन का सेवन करें। डाइट में प्रोटीन स्राेत जैसे दाल, दूध, अंडे, पनीर और सोया जैसे खाद्य पदार्थों को शाम‍िल करें।
  • विटामिन D की कमी से बचें। शरीर में विटामिन D की पर्याप्त मात्रा बनाए रखें। इसके लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार धूप और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट लें।
  • धूम्रपान और अल्‍कोहल के सेवन से बचें। ये दोनों आदतें हड्डियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।
  • समय पर जांच कराएं। उम्र और खतरे के अनुसार डॉक्टर की सलाह से बोन डेंस‍िटी टेस्ट कराएं।

न‍िष्‍कर्ष:

जब हड्ड‍ियों की बोन म‍िनरल डेंस‍िटी कम हो जाती है, तो दो बीमार‍ियां होती हैं पहली ऑस्टियोपीनिया और दूसरी ऑस्टियोपोरोसिस।
दोनों में ही हड्ड‍ियां कमजोर होती हैं, लेक‍िन हड्ड‍ियों की कमजोरी का स्‍तर ही इन दोनों बीमार‍ियों का अंतर बताता है। ऑस्टियोपीनिया को ऑस्टियोपोरोसिस की शुरुआती अवस्था माना जाता है जबकि ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियों का घनत्व काफी कम हो जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां इतनी कमजोर हो सकती हैं कि मामूली चोट, गिरने या कभी-कभी सामान्य काम के दौरान भी फ्रैक्चर हो सकता है। जब बोन डेंस‍िटी टेस्‍ट में T-score -1.0 से -2.5 के बीच के बीच होता है, तो यह ऑस्टियोपीनिया की स्‍थ‍िति‍ मानी जाती है। वहीं, t-score -2.5 या इससे कम होने पर ऑस्टियोपोरोसिस की स्‍थ‍िति‍ होती है। हड्डि‍यों का सामान्‍य t-score -1 या इससे अधिक होता है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा अधिक होता है?

    हां, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा ज्‍यादा होता है। खासकर मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घटने से हड्डियों का घनत्व तेजी से घट सकता है। 
  • क्या कम उम्र में भी ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है?

    हां, कम उम्र में भी ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है, हालांकि इसकी संभावना ज्‍यादा उम्र के लोगों में ज्यादा होती है। कम उम्र में इस समस्या के पीछे हार्मोन में गड़बड़ी, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, थायराइड या अन्य बीमारियां हो सकती हैं।

Read Next

→ क्या फेफड़ों को डिटॉक्स करने से लंग कैंसर का खतरा खत्म हो जाता है? डॉक्टर से जानें सच

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2026 15:25 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Akhilesh Yadav