Lungs Detox in Hindi: फेफड़ों को डिटॉक्स करने के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के हर्बल ड्रिंक्स और काढ़ों के बारे में बताया जाता है। कई लोग मानते हैं कि भाप लेने से लंग्स पूरी तरह से डिटॉक्स हो जाते हैं। ऐसे दावों के बीच यह जानना जरूरी है कि क्या हर्बल ड्रिंक्स से लंग कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने Dr. Vishnu Hari, Associate Director & Head (Unit I) - Medical Oncology, Haematology & BMT, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि किसी खास डिटॉक्स ड्रिंक, घरेलू नुस्खे या सप्लीमेंट से फेफड़ों की सफाई होती है या लंग कैंसर से पूरी सुरक्षा मिल जाती है। इसलिए सोशल मीडिया पर बताए जाने वाले उपायों पर भरोसा न करें।
क्या लंग डिटॉक्स से फेफड़े साफ होते हैं?
Dr. Vishnu Hari कहते हैं, “लोगों को लगता है कि फेफड़े सिर्फ सांस लेने का काम करते हैं, लेकिन फेफड़ों का काम उनमें मौजूद धूल, प्रदूषण के कण और अन्य हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का भी होता है। फेफड़े ये काम खुद ही करते हैं, इसलिए फेफड़ों को साफ करने के लिए किसी खास काढ़े, हर्बल ड्रिंक या सप्लीमेंट लेना जरूरी नहीं होता। मेरा मानना है कि ऐसे नुस्खे कई बार फेफड़ों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए फेफड़ों को डिटॉक्स करने की कोई जरूरत नहीं होती।”
क्या भाप लेने या जूस पीने से लंग कैंसर नहीं होगा?
Dr. Vishnu Hari का कहना है, “फिलहाल बढ़ते प्रदूषण में फेफड़ों की सफाई के लिए भाप लेना, जूस पीना या किसी तरह का काढ़ा कुछ समय के लिए गले को आराम दे सकता है और बलगम को पतला कर सकता है, लेकिन इन उपायों से लंग कैंसर का खतरा कम नहीं होता। इससे जुड़े कोई वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं। लंग कैंसर से बचाव का कोई निश्चित तरीका नहीं है, क्योंकि लंग कैंसर होने के कई कारण हो सकते हैं।”
क्या आयुर्वेदिक काढ़े लंग कैंसर के रिस्क को कम कर सकते हैं?
Dr. Vishnu Hari ने कहा, “आयुर्वेदिक काढ़े फेफड़ों में जमा बलगम या खांसी-जुकाम होने पर गले को आराम दे सकते हैं, लेकिन इससे लंग कैंसर का रिस्क कम हो सकता है या लंग कैंसर से बचाव हो सकता है, ऐसे कहीं प्रमाण नहीं है। लोगों को ये गलतफहमी हो जाती है कि काढ़े पीने से फेफड़े डिटॉक्स हो जाएंगे और फिर लंग कैंसर का रिस्क कम हो सकता है। मैं साफ कर दूं कि किसी भी तरह काढ़े या घरेलू नुस्खों से लंग कैंसर से बचाव नहीं हो सकता है।”
Does Lung Detox Prevent Lung Cancer
यह भी पढ़ें- सिगरेट छोड़ते ही फेफड़ों को मिलने लगते हैं फायदे, डॉक्टर से जानें कितने समय बाद लंग कैंसर का खतरा होता है कम?
लंग कैंसर होने के क्या कारण हो सकते हैं?
Cleveland Clinic के मुताबिक, फेफड़ों में कैंसर होने के ये कारण हो सकते हैं।
- किसी भी तरह तंबाकू प्रोडक्ट्स जैसे सिगरेट, सिगार पीना, पान, गुटखा खाना फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा अकेला कारण है।
- सेकंड हैंड स्मोक के जरिए सिगरेट का धुआं फेफड़ों में पहुंच जाता है।
- कई तरह के केमिकल्स जैसे रेडॉन गैस, एस्बेस्टस, यूरेनियम, डीजल का धुआं हवा के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं।
- अगर किसी की पहले से ब्रेस्ट कैंसर या लिम्फोमा के कारण छाती पर रेडिएशन थेरेपी हुई हो।
- परिवार में पहले से किसी को फेफड़ों का कैंसर रहा हो।
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
Dr. Vishnu Hari कहते हैं कि फेफड़ों को सेहतमंद रखने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।
- स्मोकिंग और तंबाकू का इस्तेमाल पूरी तरह से छोड़ना।
- सेकंडहैंड स्मोकिंग से बचना
- खराब AQI में मास्क पहनकर बाहर निकलना
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लेना
- रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी करना
- पर्याप्त नींद लेना
- सांस से जुड़ी एक्सरसाइज करना
लंग कैंसर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Dr. Vishnu Hari कहते हैं कि फेफड़ों के कैंसर के लक्षणों की पहचान करके उन्हें नजरअंदाज न करें।
- तीन हफ्ते से ज्यादा समय तक लगातार खांसी रहना
- खांसी में खून आना
- सांस फूलना या सांस लेने में परेशानी होना
- सीने में लगातार दर्द रहना
- आवाज बैठ जाना
- बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन तेजी से कम होना
यह भी पढ़ें- क्या बार-बार छाती में बलगम जमना फेफड़ों की किसी समस्या का संकेत है? बता रहे हैं डॉक्टर
निष्कर्ष
फेफड़ों को डिटॉक्स करने का तरीका फायदेमंद नहीं होता और न ही इसके वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद हैं। इसलिए किसी भी तरह के डिटॉक्स के लिए काढ़ा, जूस, सप्लीमेंट्स या भाप लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और लंग कैंसर से बचाव के लिए स्मोकिंग और तंबाकू से दूरी बनाना, रेगुलर फिजिकल करना, और बैलेंस्ड डाइट लें। अगर फेफड़ों से जुड़े किसी भी तरह के लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या धूम्रपान करने वालों को लंग कैंसर से बचने के लिए बीटा-कैरोटिन या विटामिन-A सप्लीमेंट्स लेने चाहिए?
स्मोकिंग करने वाले लोगों का बीटा-कैरोटिन या विटामिन A सप्लीमेंट्स लेने से लंग कैंसर से कोई बचाव नहीं होता। इसलिए सप्लीमेंट्स लेने के बजाय स्मोकिंग छोड़ना बेहतर रहता है।क्या गुड़ खाने से फेफड़ों में जमा धूल और प्रदूषण के कण साफ हो जाते हैं?
गुड़ फेफड़ों को डिटॉक्स नहीं करता। इसमें आयरन और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 13, 2026 18:42 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Vishnu Hari
