Tue Nov 10, 2026 | 04:27 PM IST

Medically Reviewed by Dr Mandeep Singh Malhotra , Surgical & Molecular Oncologist | Founder & Chief Mentor – Art of Healing Cancer

सिगरेट छोड़ते ही फेफड़ों को मिलने लगते हैं फायदे, डॉक्टर से जानें कितने समय बाद लंग कैंसर का खतरा होता है कम?

जो लोग सिगरेट पीते हैं, अगर वे सिगरेट छोड़ दे, तो तुरंत ही फेफड़ों पर असर दिखने लग सकता है, लेकिन फेफड़ों के कैंसर का खतरा कितने समय में कम हो सकता है? यह जानने के लिए आप इस लेख को पढ़ें।
सिगरेट छोड़ते ही फेफड़ों को मिलने लगते हैं फायदे, डॉक्टर से जानें कितने समय बाद लंग कैंसर का खतरा होता है कम?सिगरेट छोड़ते ही फेफड़ों को मिलने लगते हैं फायदे, डॉक्टर से जानें कितने समय बाद लंग कैंसर का खतरा होता है कम?

Quitting Smoking For Lung Health: सिगरेट छोड़ना बहुत आसान नहीं होता, खासतौर पर जो लोग कई सालों से स्मोक कर रहे हैं। आमतौर लोग यह सोचकर सिगरेट नहीं छोड़ते हैं कि अब तो जो फेफड़ों को नुकसान होना है, वह तो हो ही चुका है, तो फिर सिगरेट छोड़ने (smoking side effects) का क्या फायदा? अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो यह आपकी गलतफहमी है। सिगरेट छोड़ने का फायदा शरीर को उसी दिन से मिलने लगता है, जिस दिन आप आखिरी सिगरेट पीते हैं। धूम्रपान छोड़ने से न सिर्फ फेफड़ों में सुधार होता है, बल्कि इसका फायदा पूरे शरीर को मिलता है। अक्सर लोगों का सवाल होता है कि सिगरेट छोड़ने के कितने समय बाद लंग कैंसर का खतरा कम हो सकता है। यह जानने के लिए हमने दिल्ली के Art of Healing Cancer के Oncologist Dr. Mandeep Singh Malhotra से बात की। उन्होंने बताया कि सिगरेट छोड़ने के कुछ समय बाद खांसी और सांस फूलने जैसी परेशानियां कम हो सकती हैं। फेफड़ों बेहतर तरीके से काम करने लगते हैं और लंग कैंसर यानी फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी धीरे-धीरे कम होता है।

सिगरेट छोड़ने के बाद शरीर पर क्या असर होता है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, स्मोकिंग की आदत छोड़ना पूरे शरीर को फायदा पहुंचा सकती है।

  • 20 मिनट के अंदर - हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर सामान्य होने लगते हैं।
  • 12 घंटे बाद - खून में कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर घटकर सामान्य हो जाता है
  • 2 से 12 हफ्ते में - ब्लड फ्लो सुधरता है और फेफड़ों का फंक्शन बढ़ जाता है।
  • 1 से 9 महीने में - खांसी और सांस फूलने की समस्या में कमी आती है।
  • 1 साल बाद - कोरोनरी हार्ट डिजीज का रिस्क लगभग आधा रह जाता है।

सिगरेट छोड़ने पर फेफड़ों को क्या फायदा मिलता है?

Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं कि सिगरेट छोड़ने पर फेफड़ों में बहुत तेजी से सुधार होता है।

  • सिगरेट के धुएं में मौजूद केमिकल्स फेफड़ों और सांस की नलियों को नुकसान पहुंचाते हैं। धूम्रपान छोड़ने के बाद शरीर धीरे-धीरे इस नुकसान से उबरने की कोशिश करता है।
  • कुछ समय बाद सांस लेने में परेशानी नहीं होती।
  • धूम्रपान छोड़ने के बाद खांसी की समस्या कम हो सकती है।
  • फेफड़ों और सांस की नलियों में ऐसी कोशिकाएं होती हैं, जो बलगम और उसमें फंसे धूल-कणों को बाहर निकालने में मदद करती हैं। सिगरेट छोड़ने के बाद ये बेहतर तरीके से काम करने लगती हैं।

quitting smoking benefits for Lung healthquitting smoking benefits for Lung health

यह भी पढ़ें- क्या धूम्रपान करने से पुरुषों में बढ़ती है नपुंसकता? जानिए स्मोकिंग और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का सच

सिगरेट छोड़ने के कितने साल बाद लंग कैंसर का खतरा कम होता है?

Dr. Mandeep Singh Malhotra का मानना है कि सिगरेट छोड़ने के बाद फेफड़ों के कैंसर का रिस्क तुरंत खत्म नहीं होता। इसमें धीरे-धीरे कमी आती है। अगर कोई व्यक्ति लगातार 10 साल तक किसी भी तरह की स्मोकिंग या तंबाकू नहीं लेता, तो उसमें लंग कैंसर का रिस्क लगभग आधा हो सकता है। इसलिए समय पर सिगरेट पीने की आदत छोड़ देनी चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, जो लोग 10 साल तक लगातार सिगरेट नहीं पीते, उनमें फेफड़ों के कैंसर का खतरा स्मोकिंग करने वाले लोगों के मुकाबले आधा रह जाता है। इसके साथ मुंह, गले, खाने की नली, मूत्राशय, गर्भाशय ग्रीवा (cervix) और अग्न्याशय (pancreas) के कैंसर का खतरा भी घट जाता है।

क्या उम्र बढ़ने के बाद भी सिगरेट छोड़ने का फायदा मिलता है?

Dr. Mandeep Singh Malhotra कहते हैं, “जो लोग लंबे समय से सिगरेट पी रहे हैं और उनकी उम्र 40 या 50 साल हो चुकी हैं, उनके लिए सिगरेट छोड़ने का फैसला फायदेमंद हो सकता है। जो लोग हार्ट अटैक के बाद सिगरेट छोड़ देते हैं, उनमें दोबारा हार्ट अटैक आने का रिस्क करीब 50 फीसदी तक कम हो सकता है।”

लंग कैंसर के लक्षण

Dr. Mandeep Singh Malhotra सिगरेट पीने वाले या पहले धूम्रपान कर चुके लोगों को फेफड़ों से जुड़े कुछ लक्षणों पर खास ध्यान देने की सलाह देते हैं।

  • लंबे समय से खांसी होना
  • खांसी में खून आना
  • बिना किसी स्पष्ट कारण वजन कम होना
  • सीने में दर्द महसूस होना
  • सांस लेने में परेशानी होना

यह भी पढ़ें- प्रदूषण या स्मोकिंग, फेफड़ों के लिए क्या है ज्यादा खतरनाक? जानें चौंकाने वाला सच

निष्कर्ष
अगर किसी को लंग कैंसर से जुड़े लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। फेफड़ों को सेहतमंद रखने के लिए लोगों को तुरंत ही सिगरेट छोड़ देनी चाहिए, ताकि समय पर लंग और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सके। सिगरेट की आदत छोड़ने के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, ताकि यह आदत पूरी तरीके से छूट सके।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सिगरेट छोड़ने के कुछ हफ़्तों बाद अचानक खांसी और बलगम क्यों बढ़ जाता है?

    यह फेफड़ों की हीलिंग और सफाई का संकेत है। यह नेचुरल डिटॉक्स प्रोसेस है, जिस वजह से खांसी कुछ समय के लिए बढ़ सकती है और फिर 1 से 2 महीने में धीरे-धीरे ठीक हो जाती है। 
  • सिगरेट छोड़ते ही निकोटीन विथड्रॉल (Nicotine Withdrawal) के लक्षण कितने दिनों में शांत होते हैं?

    तेजी से दिखने वाले विथड्रॉल लक्षण जैसे बेचैनी, सिरदर्द, अनिद्रा और चिड़चिड़ापन शुरुआती 2 से 3 दिनों तक ज्यादा होते हैं। इसके बाद दिमाग के निकोटीन रिसेप्टर्स नॉर्मल होने लगते हैं। आमतौर पर दो से पांच हफ्तों में ये लक्षण पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। 

Read Next

→ डायबिटीज होने पर नाखूनों में होने वाले किन बदलावों पर ध्यान देना चाहिए?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2026 15:11 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Mandeep Singh Malhotra