Sun Nov 8, 2026 | 02:48 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vidya Tickoo , Consultant Endocrinologist & Diabetologist

डायबिटीज होने पर नाखूनों में होने वाले किन बदलावों पर ध्यान देना चाहिए?

डायबिटीज के मरीजों में नाखूनों से जुड़ी समस्याएं आम हैं, जो इम्यूनिटी, ब्लड सर्कुलेशन और नसों की सेंसिटिविटी को प्रभावित करती हैं। नाखूनों में फंगल इंफेक्शन, रंग बदलना, मोटा होना या घाव जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
डायबिटीज होने पर नाखूनों में होने वाले किन बदलावों पर ध्यान देना चाहिए?डायबिटीज होने पर नाखूनों में होने वाले किन बदलावों पर ध्यान देना चाहिए?

आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर (डायबिटीज) की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण अक्सर लोगों को थकान, कमजोरी, वजन कम होने, घाव के धीरे भरने, स्किन या नाखूनों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होती हैं, लेकिन ब्लड शुगर की समस्या नाखूनों को कैसे प्रभावित करती है? आइए इस बारे में Dr. Vidya Tickoo, Consultant Endocrinologist & Diabetologist Yashoda Hospitals, Hitech City, Hyderabad से जानें।

डायबिटीज वाले लोगों को नाखूनों से जुड़ी परेशानियां

डॉ. विद्या के अनुसार, डायबिटीज वाले लोगों को अपने नाखूनों, खासकर पैरों के नाखूनों में होने वाले बदलावों पर खास नजर रखनी चाहिए। इसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज शरीर की इम्यूनिटी, ब्लड सर्कुलेशन और नसों की सेंसिटिविटी को प्रभावित कर सकती है। इससे नाखूनों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और छोटी-मोटी चोटों का पता चलना भी मुश्किल हो जाता है। अगर -

  • नाखून मोटे, भंगुर (आसानी से टूटने वाले), भुरभुरे या टेढ़े-मेढ़े हो जाएं।
  • उनका रंग पीला, सफेद, हरा या भूरा हो जाए।
  • नाखून अपनी जगह (नेल बेड) से अलग होने लगें।
  • उनकी ग्रोथ धीमी हो जाए, तो इन पर ध्यान दें।

ये लक्षण फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकते हैं, हालांकि इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आपके नाखून बढ़ना बंद हो गए हैं? जानें इसके कारण

warning signs of diabetes that appear in nails 1warning signs of diabetes that appear in nails 1

ज्यादा होता है इंफेक्शन का खतरा

डॉ. विद्या कहती है, डायबिटीज के मरीजों में इंफेक्शन बहुत तेजी से फैल सकता है, इसलिए अगर नाखून के आसपास लाली, गर्माहट, सूजन, दर्द, मवाद निकलना, बदबू आना या कोई घाव जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत इलाज कराएं।

अगर नाखून पर कोई नई गहरी लकीर या काला धब्बा दिखे, तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं ताकि मेलेनोमा (एक प्रकार का कैंसर) की संभावना के खतरे को कम किया जा सके, खासकर तब, जब यह धब्बा बड़ा हो रहा हो या आसपास की त्वचा को प्रभावित कर रहा हो।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2019 में Scientific Reports में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, डायबिटीज का असर न सिर्फ अंदरूनी अंगों पर बल्कि हमारे नाखूनों की सेहत और बनावट पर भी बहुत बुरा पड़ता है। लंबे समय तक ब्लड शुगर नियंत्रित न रहने से नाखूनों की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित होती है। जैसे कि उनका खुरदुरापन बढ़ना, सूक्ष्म छिद्रों (porosity) में भारी इजाफा होना और नाखूनों की कठोरता व मजबूती में गिरावट आना है।

अध्ययन के अनुसार, अनियंत्रित डायबिटीज में नाखूनों के अंदर कैल्शियम की मात्रा 75% तक कम हो जाती है और केराटिन प्रोटीन के डाइसल्फाइड बॉन्ड को भी भारी नुकसान पहुंचता है। सबसे खास बात यह है कि नाखूनों में होने वाले ये बदलाव बिना किसी सर्जरी या दर्द के यह समझने में मदद कर सकते हैं कि शरीर के बाकी टिश्यू और हड्डियों का स्वास्थ्य अंदर से कितना प्रभावित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: खाने की ये 5 गलतियां बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर लेवल, आज ही करें बदलाव

डायबिटीज में नाखूनों की परेशानियों से बचने के लिए क्या करें?

डॉ. विद्या के अनुसार, डायबिटीज की स्थिति में नाखूनों से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

  • रोज अपने पैरों और नाखूनों की जांच करें।
  • पैरों के नाखूनों को सीधा काटें, कोनों से न काटें।
  • बहुत मोटे या रंग बदले हुए नाखूनों को खुद काटने की कोशिश न करें।

डॉ. विद्या आगे कहती हैं, अगर आपको पैरों में सुन्नपन महसूस होता है, देखने में परेशानी हो रही है या आप अपने पैरों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं, तो नाखूनों की देखभाल के लिए किसी पोडियाट्रिस्ट (पैरों के एक्सपर्ट) की मदद लें।

डॉक्टर से कब मिलें?

डॉ. विद्या कहती हैं, अगर रेडनेस तेजी से फैल रही हो, बहुत तेज दर्द हो, बुखार आए या कोई घाव ठीक न हो रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, ताकि समय रहते इलाज मिल सके।

निष्कर्ष

इम्यूनिटी और ब्लड सर्कुलेशन पर असर डालने के कारण डायबिटीज के मरीजों में नाखूनों से जुड़ी समस्याएं आम हैं। अनियंत्रित ब्लड शुगर से नाखूनों का पीला पड़ना, भंगुर होना और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नाखूनों से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि इससे समय रहते बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • डायबिटीज के क्या लक्षण है?

    डायबिटीज की समस्या होने पर व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने, अधिक प्यास लगने, बार-बार भूख लगने, बिना वजह वजन कम होने, थकान, कमजोरी, धुंधला दिखने, घाव भरने में देरी होने और हाथों-पैरों में सुन्नपन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • डायबिटीज से राहत के लिए क्या करें?

    डायबिटीज की समस्या से राहत के लिए डाइट में फाइबर और प्रोटीन युक्त फूड्स खाएं, नियमित एक्सरसाइज करें, पर्याप्त पानी पिएं, रिफाइंड शुगर और मैदा जैसे फूड्स के सेवन से बचें।

Read Next

→ खाने की ये 5 गलतियां बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर लेवल, आज ही करें बदलाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 08, 2026 14:09 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Vidya Tickoo