बढ़ती उम्र के कारण कई लोग हड्डियों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहते हैं, लेकिन कई बार कम उम्र में भी कई अन्य कारणों से लोगों को बोन डेंसिटी कम होने या हड्डियों के कमजोर होने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए इस बारे में Dr. Akhilesh Yadav, Joint Specialist, Replacement Surgeon & Director at the Department of Orthopaedics, Max Hospital, Ghaziabad से जानें।
बोन डेंसिटी कम होने के कारण
डॉ. अखिलेश यादव के अनुसार, हड्डियों में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स की मात्रा कम होने पर हड्डियों का स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे उम्र बढ़ने, पोषक तत्वों की कमी, हार्मोन्स में बदलाव, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, गलत खान-पान, मेडिकल कंडीशन्स और दवाइयों का सेवन करना।
1. उम्र बढ़ने
उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोगों को हड्डियों के कमजोर होने और बोन डेंसिटी कम होने की समस्या हो सकती है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
2. पोषक तत्वों की कमी
हड्डियों के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व जरूरी है। इनकी कमी के कारण लोगों को हड्डियों के कमजोर होने, शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के कम होने और इनसे जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्वस्थ हड्डियों के लिए इन पोषक तत्वों से युक्त दूध, दही, पनीर, रागी और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। इसके अलावा, विटामिन डी के लिए धूप में बैठें।
इसे भी पढ़ें: 30 के बाद हड्डियों का घनत्व (Bone Density) कम होने के लक्षण, डॉक्टर से जानें
3. हार्मोन्स में बदलाव
शरीर में हार्मोन हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने लगता है, जिसका हड्डियों के स्वास्थ्य पर असर होता है और हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसके अलावा, थायराइड हार्मोन और अन्य हार्मोन्स के असंतुलित होने पर भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
what are the causes of low bone density 1
4. फिजिकल एक्टिविटीज की कमी
कई लोग फिजिकल एक्टिविटीज नहीं करते हैं और लंबे समय तक बैठे रहते हैं। इसके कारण हड्डियों तथा मांसपेशियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। इसके कारण भी बोन डेंसिटी के कमजोर होने की समस्या होती है।
5. गलत खान-पान और लाइफस्टाइल
लंबे समय तक बैलेंस डाइट न लेने और अनहेल्दी फूड्स को खाने, अल्कोहल का अधिक सेवन करने और स्मोकिंग करने जैसी आदतों के कारण भी व्यक्ति की बोन डेंसिटी कम हो सकती है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।
6. मेडिकल कंडीशन्स
कई बार सीलिएक डिजीज और किडनी से जुड़ी बीमारियां जैसी लंबे समय तक चलने वाली मेडिकल कंडीशन्स के कारण भी लोगों को बोन डेंसिटी के कम होने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: उम्र के हिसाब से बोन डेंसिटी कितनी होनी चाहिए? जानें बढ़ाने के टिप्स
7. दवाइयों का सेवन
स्टेरॉयड और कई अन्य दवाइयों का सेवन करने के कारण हड्डियों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके कारण बोन डेंसिटी कम होने और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में दवाइयों को खुद से खाने के बजाए डॉक्टर की सलाह से ही लें।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2025 में Frontiers in Endocrinology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, सुस्त लाइफस्टाइल और विटामिन डी की कमी वाले खतरे भरे बच्चों में कम हड्डियों का घनत्व (10.5%) और रीढ़ की हड्डी की समस्याएं (4.85%) पाई गईं। हालांकि यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि सिर्फ यही इसके एकमात्र कारण हैं, लेकिन रिसर्च के अनुसार, ऐसे बच्चों की नियमित DXA स्कैनिंग (हड्डियों की जांच) होनी चाहिए ताकि रीढ़ की उन छिपी हुई और टूटी हड्डियों का पता चल सके जो बाहर से नजर नहीं आतीं हैं।
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
डॉ. अखिलेश बताते हैं, बोन डेंसिटी के कम होने पर व्यक्ति को हल्की चोट लगने पर हड्डी टूटने, कमर या पीठ में लगातार दर्द होने, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने और पोस्चर में बदलाव आने और समय के साथ लंबाई के कम होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इनसे बचने और हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाया जा सकता है।
- कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से युक्त बैलेंस डाइट लें।
- नियमित एक्सरसाइज करें।
- अल्कोहल का सेवन और स्मोकिंग करने से बचें।
- पर्याप्त नींद लें।
- हड्डियों से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
बोन डेंसिटी के कम होने की समस्या व्यक्ति को उम्र बढ़ने, हार्मोन्स में बदलाव, पोषक तत्वों की कमी, फिजिकल एक्टिविटीज न करने, मेडिकल कंडीशन्स, दवाइयों का सेवन करने, गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण हो सकती है। ऐसे में ध्यान रहे, हड्डियों के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बोन डेंसिटी के कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?
बोन डेंसिटी के कमजोर होने पर व्यक्ति को बार-बार फ्रैक्चर होने, शरीर के पोस्चर में बदलाव आने, कमजोर पकड़, लंबाई में कमी आने और पीठ में लगातार दर्द होने की समस्या हो सकती है।बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?
बोन डेंसिटी को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से युक्त डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 28, 2026 10:34 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Akhilesh Yadav
