Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vishnu Hari , Oncologist & Haematologist

कीमोथेरेपी Vs इम्यूनोथेरेपी: कैंसर के इलाज में दोनों कैसे काम करती हैं? जानें डॉक्टर से

कैंसर के इलाज में आमतौर पर कीमोथेरेपी के बारे में तो सभी को पता है, लेकिन क्या कीमोथेरेपी के अलावा, डॉक्टर इम्यूनोथेरेपी कराने की सलाह भी दे सकते हैं। क्या कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी में फर्क है? जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।

कैंसर के इलाज में कुछ सालों से कई बदलाव हुए हैं और इसमें कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी में काफई बदलाव आए हैं। दोनों ही तरीकों में कैंसर के सेल्स को खत्म करके कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी में काम करने का तरीका एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। आमतौर पर मरीजों को कीमोथेरेपी के बारे में ही ज्यादा पता होता है, लेकिन डॉक्टर मरीज की कंडीशन, कैंसर के प्रकार और उसकी स्टेज को देखते हुए ही दोनों में से एक थेरेपी कराने की सलाह देते हैं। इस बारे में हमने Dr. Vishnu Hari, Associate Director & Head- Medical Oncology, Haematology & BMT, Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad से बात की।

कीमोथेरेपी कैंसर रोगियों का कैसे इलाज करती है?

Dr. Vishnu Hari कहते हैं, “कीमोथेरेपी कैंसर के इलाज में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा तरीका है। इसमें ऐसी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, जो तेजी से बढ़ने वाली कोशिकाओं को खत्म करने लगती है, क्योंकि कैंसर की कोशिकाएं नॉमल कोशिकाओं के मुकाबले तेजी से बढ़ती है। इसलिए हम कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी कराने की सलाह देते हैं। हालांकि, कीमोथेरेपी का असर सिर्फ कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने पर नहीं होता, बल्कि इससे स्वस्थ कोशिकाएं भी नष्ट होने लगती है। इस वजह से बालों की जड़ों, मुंह की परत और बोन मैरो की कोशिकाएं पर दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।”

इम्यूनोथेरेपी कैसे काम करती है?

Dr. Vishnu Hari के मुताबिक, “इम्यूनोथेरेपी के जरिए कैंसर का इलाज किया जा सकता है। यह थेरेपी काफी नई टेक्नोलॉजी है। इस थेरेपी में सीधे कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के बजाय शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत और एक्टिव बनाती है। यह थेरेपी कैंसर कोशिकाओं को पहचानने में शरीर की मदद करती है, ताकि इम्यूनिटी सिस्टम खुद कैंसर के खिलाफ बेहतर तरीके से लड़ सके।”

Chemotherapy vs immunotherapy

यह भी पढ़ें- गर्मी में कीमोथेरेपी के दौरान मरीजों को किन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानें डॉक्टर से

कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी में फर्क

Dr. Vishnu Hari के अनुसार, दोनों थेरेपी में सबसे बड़ा फर्क इन दोनों का काम करने का तरीका है। कीमोथेरेपी सीधे कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने करती है, जबकि इम्यूनोथेरेपी शरीर की नेचुरल इम्यून सिस्टम को एक्टिव करती है, ताकि शरीर की कैंसर से लड़ने की क्षमता बढ़ सके। इसके अलावा, दोनों थेरेपी के साइड इफैक्ट्स भी अलग-अलग होते हैं। कीमोथेरेपी के दौरान मरीज को बाल झड़ने, मतली, उल्टी, थकान, कमजोरी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। वहीं इम्यूनोथेरेपी में स्किन पर चकत्ते, दस्त, थकान या शरीर के गों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कीमोथेरेपी का असर आमतौर पर इलाज के दौरान ही दिखता है, जबकि इम्यूनोथेरेपी कुछ मरीजों में लंबे समय तक फायदेमंद हो सकती है।

क्या डॉक्टर हर कैंसर के मरीज को इम्यूनोथेरेपी की सलाह दे सकते हैं?

Dr. Vishnu Hari का कहना हैं, “नहीं, हर प्रकार के कैंसर में इम्यूनोथेरेपी प्रभावी नहीं होती। आमतौर पर हम मरीज को कौन सा कैंसर हुआ है, किस स्टेज पर है और मरीज की कंडीशन क्या हैं? ये सब देखते हैं, इसके बाद ही तय किया जाता है कि कैंसर का इलाज किस तरीके से करना है। कई मामलों में सिर्फ कीमोथेरेपी ही काफी होती है, तो कुछ मामलों में मरीज को कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी दोनों दी जा सकती है।”

यह भी पढ़ें- क्या कीमोथेरेपी हर तरह के कैंसर का इलाज है? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष
कैंसर के इलाज में मरीज के जीवन की क्वालिटी पर भी चेक रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए डॉक्टर मरीज की कंडीशन के अनुसार ही कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी कराने की सलाह देते हैं। कैंसर के इ्लाज में थेरेपी से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि मरीज का समय पर लक्षणों की पहचान करके इलाज कराना है।

FAQ

  • कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी में से कौन सा इलाज ज्यादा समय तक असरदार रहता है?

    इम्यूनोथेरेपी का असर अक्सर लंबे समय तक रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इम्यून सिस्टम में याददाश्त होती है। इलाज बंद होने के बाद भी वह भविष्य में कैंसर सेल्स को दोबारा पनपने से रोकता रहता है।
  • कैंसर के मरीज को कौन सी थेरेपी दी जाएगी, यह डॉक्टर कैसे तय करते हैं?

    यह कैंसर के प्रकार, उसकी स्टेज और मरीज के बायोमार्कर व जेनेटिक टेस्ट पर निर्भर करता है। कुछ कैंसर जैसे फेफड़ों या स्किन कैंसर में इम्यूनोथेरेपी बेहतर काम करती है, जबकि कुछ में कीमोथेरेपी ही पहला विकल्प होती है।

Read Next

कैंसर मरीजों के लिए क्यों जीवनरेखा हैं ब्लड और प्लेटलेट्स? डॉक्टरों से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 15, 2026 13:53 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jun 15, 2026 13:53 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jun 15, 2026 13:53 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vishnu Hari
  • Jun 15, 2026 13:53 IST

    Published By : Aneesh Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content