यहां पढ़ें आयुर्वेद में छिपे स्वस्थ जीवन के रहस्य, प्राकृतिक चिकित्सा और निरोगी जीवन के सूत्र
आयुर्वेद एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है, जिसने हजारों सालों से जीवन को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखने के लिए प्रभावी उपाय प्रदान किए हैं। आज के समय में जब एलोपैथी दवाओं के तमाम तरह के दुष्प्रभाव आए दिन वैज्ञानिक रिसर्च में सामने आते रहते हैं, तब आयुर्वेद का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि आयुर्वेद बिना आर्टिफिशियल द्रवों के, प्रकृति में मौजूद पौधों, पत्तियों, जड़ों, फूलों आदि की मदद से और संतुलित जीवनशैली की मदद से रोगों की चिकित्सा के उपाय प्रदान करता है। आयुर्वेद रोग के शरीर में आने के बाद की चिकित्सा से ज्यादा निरोगी रहने के उपायों पर जोर देता है।
Onlymyhealth के 'आरोग्य विद आयुर्वेद' कैंपेन का उद्देश्य आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से लोगों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के तहत हम आपको आयुर्वेदिक औषधियों, उपचार विधियों और वैदिक काल से चली आ रही स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं। आयुर्वेद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए भी कारगर साबित हो सकता है। आयुर्वेद मुख्यतः शरीर की सभी समस्याओं का मूल शरीर के तीन दोषों - वात, पित्त, और कफ को मानता है और इन्हें ही संतुलित करने के उपायों पर बल देता है। इस पेज पर आपको इन उपायों के साथ-साथ सर्दी-गर्मी और मानसून, यानी ऋतुओं के हिसाब से आयुर्वेदिक आहार और दिनचर्या के बारे में भी जानकारी मिलेगी। आयुर्वेद के इन प्राकृतिक और पारंपरिक तरीकों का पालन करके आप अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।