
बच्चे को स्वस्थ और प्रोटीन युक्त नाश्ता खिलाने से उनका शरीर स्वस्थ रहता है। दरअसल प्रोटीन युक्त आहार के सेवन से कोशिकाओं के विकास में मदद मिलती है और साथ ही यह क्षतिग्रस्त कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है। प्रोटीन युक्त आहार के सेवन से बच्चों को दिनभर अपना काम ऊर्जापूर्ण तरीके से करने में मदद मिलती है। आप ये प्रोटीन वाला ब्रेकफास्ट बच्चे के लंच में भी दे सकते हैं। आप इन तरीकों से बच्चों के लिए प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट बना सकते हैं।
इस पेज पर:-
इस तरीके से बनाएं प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट
1. हरे मूंग स्प्राउट्स से बना ढोकला
बच्चों को नाश्ते में अलग-अलग तरह की डिश पसंद आती है। ऐसे में आप उनके लिए अंकुरित मूंग दाल से बना ढोकला बना सकते हैं। दरअसल अंकुरित मूंग प्रोटीन से भरपूर होता है। अंकुरित मूंग के पेस्ट के साथ, बेसन डालने से नाश्ते में प्रोटीन की मात्रा थोड़ी और बढ़ सकती है। आप चाहे तो इसमें थोड़ा फ्रूट सॉल्ट वाटर डालकर मिला लें ताकि बुलबुले बन सके। इसके बाद इसे तेल या घी से चिकनी की हुई प्लेट में डालकर भाप में पकाएं। इस तरह आप अपने बच्चे को एक पौष्टिक, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता दे सकती हैं। घर में बना ये मूंग दाल ढोकला बच्चे को खूब पसंद आएगा।

2. सोया उपमा
उपमा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसमें आप सूजी और सोया मिलाकर इसे बना सकते हैं। सोया में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए काफी उपयोगा होता है। इसमें आप उड़द की दाल, गाजर, फ्रेंच बीन्स और प्याज मिला सकते हैं। इससे सोया उपमा का स्वाद बढ़ सकता है। इसके साथ आप धनिया और पुदीने से बनी चटनी भी बना सकते हैं।
3. पालक और टोफू रोटी
आमतौर पर कई बच्चों को पालक और टोफू खाने में पसंद नहीं आता है। लेकिन, इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन, आप पालक और टोफू से बना पराठा आप बच्चे को खिला सकते हैं। इसके लिए आप कटा हुआ पालक, क्रम्बल किया हुआ टोफू, गेंहू का आटा, दही, नमक, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना लें। फिर आप इसे रोटी के आकार में बनाकर हरी सब्जी के साथ खा सकते हैं। आप चाहे तो इस रोटी में थोड़ा घी लगा सकते हैं। टोफू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे बच्चे अचार या दही के साथ खा सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- चिकन-अंडे में ही नहीं, इन 7 फलों में भी होता है भरपूर प्रोटीन
4. ज्वार और सब्जी का दलिया
ज्वार प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें डाली गई सब्जियां इसे आवश्यक पोषक तत्वों से और भी समृद्ध बनाती हैं। ज्वार और सब्जियों से बना दलिया बनाने के लिए आप ज्वार के पाउडर को थोड़े से नमक के साथ प्रेशर कुक में अच्छे से पका लें। फिर एक पैन में सब्जियों को फ्राई करें और उसमें पका हुआ ज्वार का पेस्ट डालें। फिर इसे अच्छे से एक साथ मिलाएं और कुछ देर तक उबाल लें। फिर धीमें आंच पर इसे पकाएं और ऊपर से इसमें कटा हुआ धनिया, प्याज और टमाटर काटकर डालें।

5. ब्रेड ऑमलेट
बच्चों को ब्रेड ऑमलेट खूब पसंद आता है। आप सुबह में आसानी से उनके नाश्ते या लंच के लिए ब्रेड ऑमलेट बना सकते हैं। इसके अलावा आप ऐसे भी ऑमलेट बनाकर बच्चे को खाने को दे सकते हैं। इसके लिए आप एक अंडे को तोड़कर उसमें नमक, कुछ कटे हुए प्याज, मिर्च, टमाटर, हरा धनिया, गाजर और फ्रेंच बीन्स के साथ मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें। इसे नॉन स्टिक तवे पर फ्राई करें और बच्चे को गरमागरम खाने को दें।
(All Image Credit- Freepik.com)
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version