बच्चों को टोफू खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें उनके लिए टोफू की खास रेसिपीज

टोफू के सेवन से बच्चों को कई लाभ मिलते है। इससे बच्चों के मस्तिष्क का विकास होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को टोफू खिलाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें उनके लिए टोफू की खास रेसिपीज


टोफू सोयाबीन पनीर है और इसे सोयाबीन के दूध को जमाकर बनाया जाता है। ये वैसे ही है जैसा आप दूध से पनीर तैयार करते हैं। टोफू में उच्च प्रोटीन पाया जाता है, जो बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। टोफू में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पोटैशियम, फैट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए पाए जाते हैं। टोफू को बच्चे के आहार में शामिल करने के लिए आप कई तरह की रेसिपीज तैयार कर सकते है और बच्चों के भोजन में शामिल कर सकते हैं। टोफू के बनावट में थोड़ी कठोरता होती है इसलिए इसे अच्छी तरह से पकाकर बच्चों को दें। इसके अलावा एक साल से अधिक उम्र के बच्चों को ही आहार में टोफू दें क्योंकि छोटे बच्चों के लिए इसे पचा पाना मुश्किल हो जाता है। आइए विस्तार से जानते है कि टोफू के फायदे और बच्चों के लिए रेसिपीज जानते है। 

छोटे बच्चों के लिए टोफू के फायदे (Benefits of Tofu for Baby)

1. स्वस्थ वसा

टोफू में संतृप्त वसा बेहद कम मात्रा में पाई जाती है और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जैसे अल्फा-लिनोलेइक और अल्फा-लिनोलेनिक फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये दोनों फैटी एसिड बढ़ते बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह हृदय रोग को कम करने और रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे बच्चा का शारीरिक विकास अच्छे से होता है।

Tofu-baby

Image Credit- Freepik

2.  प्रोटीन

टोफू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के सेवन से बच्चों की कोशिकाओं के विकास में मदद मिलती है। साथ ही यह बच्चों की स्किन और सेहत के लिए अच्छा होता है। 

3. एंटीऑक्सीडेंट

टोफू में कैरोटेनॉयड्स, विटामिन सी, ई, फेनोलिक और थियोल जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट शरीर के फ्री रेडिकल्स से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। साथ ही शरीर और मन को स्वस्थ रखते है। 

इसे भी पढ़ें- बच्चों के दांतों और मसूड़ों को रखना है स्वस्थ और मजबूत, तो उन्हें खिलाएं ये 8 फूड्स

4. बायोएक्टिव यौगिक

टोफू में बायोएक्टिव यौगिक होते है, जैसे सैपोनिन, प्रोटीज इनहिबिटर, फाइटिक एसिड और आइसोफ्लेवोन्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से हृदय स्वस्थ और हड्डियां मजबूत रहती है। साथ ही पाचन तंत्र में भी सुधार होता है।टोफू में मौजूद आइसोफ्लेवोन्स हड्डियों के नुकसान को कम करता है। यह बच्चों की स्मृति शक्ति और मस्तिष्क के कार्य को बढ़ावा देती है। 

Tofu-baby

Image Credit- Freepik

इस तरह बनाएं टोफू रेसिपीज

1. टोफू और फ्रूट स्मूदी

टोफू स्मूदी बनाने के लिए एक पका हुआ केला, आम और आधा कप टोफू ले लें। केला, टोफू और आम को अच्छे से टुकड़ों में काटकर ब्लेंड कर लें। अब इस स्मूदी को आप बच्चों को दे सकते हैं। 

2. टोफू और टमाटर का सूप

टोफू और टमाटर का सूप बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, आधा कप टोफू, जैतून तेल और सोया दूध ले लें। फिर पैन में तेल डालकर गरम करें। उसके बाद इसमें प्याज को भूनकर टमाटर और तुलसी पत्ते डालकर पकाएं। फिर सोया मिल्क और बाकी चीजों को डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से पकाएं। ठंडा होने के बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करके बच्चे को खाने के लिए दें। 

Tofu-baby

Image Credit- Freepik

3. टोफू और सब्जी पास्ता

बच्चों का पास्ता खूब पसंद आता है और टोफू का इस्तेमाल करके आप पास्ता को और अधिक हेल्दी बना सकते हैं। इसके लिए आप बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, टमाटर प्यूरी, गेंहू का पास्ता, तुलसी के पत्ते और जैतून का तेल ले लें। अब पास्ता को उबालकर एक तरफ रख दें। उसके बाद पैन में सभी कटी हुई चीजों को अच्छे से भून लें। अब टोफू मिलाकर उसे मध्यम आंच पर पकाएं और उसके बाद टमाटर प्यूरी और पास्ता डालें। फिर सभी को अच्छे से पकाएं। 

अगर आपका बच्चा 1 साल से छोटा है, तो उसे टोफू खाने में न दें या डॉक्टर की सलाह के बाद दें। इसके अलावा टोफू के अधिक सेवन से एलर्जी और ऑटोइम्यून जैसी समस्या हो सकती है। टोफू बच्चे के आहार में धीरे-धीरे शामिल करें ताकि वह आसानी से पचा सकें।

Read Next

ब्रेकफास्ट में ओट्स खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें ओट्स क्यों है सुबह का बेस्ट नाश्ता

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version