Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Expert

बच्चों को लू लगने पर नजर आ सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Heat Stroke Symptoms In Children: बच्चों को लू लगने पर बुखार और उल्टी जैसे लक्षण नजर आ सकते है।

Heat Stroke Symptoms In Children: गर्मी का समय बच्चों के लिए बहुत मुश्किल होता है। गर्मियों के दौरान बच्चों की समय वेकेशन भी चलती है। जिस कारण बच्चे बाहर ज्यादा समय तक रहते है। गर्मी के कारण कई बार लू चलती रहती है, जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक होती है। बच्चों को लू (हीट स्ट्रोक) लगने के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती है। बच्चों को लू लगने का खतरा कई गुना अधिक होता है क्योंकि बच्चे शरीर का तापमान नियंत्रण नहीं कर सकते और कई बार लू लगने के शुरुआती लक्षणों के बारे में बच्चे ठीक से बता भी नहीं पाते है। लू लगने पर बच्चे के शरीर का तापमान सामान्य से कई गुना बढ़ जाता है। बच्चों को लू लगने की स्थिति में उसके शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करनी चाहिए। जिससे उसके शरीर के तापमान को निर्धोरित किया जा सकें। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डॉक्टर केपी सरदाना से।

बुखार

बच्चों को लू लगने के कारण 103 डिग्री फेहरनहाइट या इससे अधिक बुखार हो सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए बच्चे को जल्द ही डॉक्टर के पास लेकर जाएं। कई बार बुखार के कारण त्वचा ड्राई होने के साथ लाल और बहुत अधिक गर्म भी हो सकती है।

डायरिया

कई बार बच्चों को लू लगने के साथ ही डायरिया की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में बच्चों को डॉक्टर को दिखाने के साथ कोशिश करे कि बच्चे को हाइड्रेट रखा जा सकें और बच्चे को ठंडी और हवादार जगह पर रखें। ठंडे पानी की पट्टियां उसके सिर, हाथ व पैर पर भी समय-समय पर रखते रहे।

पसीना कम आना

जी हां, अधिकतर गर्मी लगने पर आपने देखा होगा कि बच्चों को पसीना आने लगता है लेकिन लू लगने पर पसीना आना बंद हो जाता है। साथ ही कम पसीना आ सकता है। बच्चों में लू लगने पर ये लक्षण सबसे पहले और आसानी से नजर आता है।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए मेथी का पानी कैसे पिएं? जानें 5 तरीके, जिनसे वेट लॉस में मिलेगी मदद

बेचैनी

बच्चों को लू लगने पर बेचैनी का अनुभव भी हो सकता है। कई बार बेचैनी होने के साथ उसका सिर में तेज दर्द होता है और उसको चक्कर भी आ सकते है। कई बार लू ज्यादा लगने पर बच्चा कुछ पूछने पर भी जवाब नहीं देता है। ऐसे में बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाकर ही इलाज करवाएं। 

उल्टी

बच्चों को लू लगने के कारण उल्टी की समस्या भी शुरू हो सकती है। साथ ही बच्चे को गैस, पेट में मरोड का अनुभव हो सकता है। उल्टी होने पर बच्चे के शरीर के हाइड्रेशन का ख्याल रखें। बच्चे को ऐसी चीज खिलाने से बचें, जो पचाने में मुश्किल हो।

बच्चों को लू से बचाने के लिए क्या करे

  • बच्चों को लू लगने पर कम कपड़े और केवल कॉटन के कपड़े ही पहनाएं। 
  • अगर घर से बाहर है, तो तुरंत बच्चे को ठंडी और छायादार जगह पर लेकर जाएं।   
  • बच्चे के शरीर को ठंडे पानी में डुबोए गए  कपड़े से पौंछे 
  • बच्चों को नारियल पानी के साथ लस्सी, छाछ और नींबू पानी दिया जा सकता है।
  • हर जाते समय अपने और अपने बच्चे के सिर को ढक कर रखें। ऐसा करने से लू लगने से बचाव होगा।

बच्चों को लू लगने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, लक्षण नजर आने पर डॉक्टर को दिखाकर ही बच्चों को दवाई दें। 

Read Next

बच्चों को पीला पेशाब क्यों आता है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

दीपशिखा सिंह ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। ये पिछले 4 सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जागरण न्यू मीडिया में दीपशिखा बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही है। दीपशिखा हेल्थ, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 09, 2023 15:10 IST

    Published By : Deepshikha Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content