Doctor Verified

Fatty Liver Symptoms: ग्रेड 1 फैटी लिवर होने पर नजर आते हैं ये 7 लक्षण, इस तरह से करें बचाव

ग्रेड 1 फैटी लिवर होने पर कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे भूख न लगना, अचानक वजन कम होना और पेट में सूजन होना आदि।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fatty Liver Symptoms: ग्रेड 1 फैटी लिवर होने पर नजर आते हैं ये 7 लक्षण, इस तरह से करें बचाव


Grade One Fatty Liver Symptom Know Prevention Tips In Hindi: फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। आमतौर पर जो लोग शराब का सेवन अधिक करते हैं, उन्हें फैटी लिवर की समस्या होती है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि जो शराब का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें यह समस्या नहीं होती है। अगर परिवार में किसी को यह समस्या है, तो फैटी लिवर का जोखिम और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा, हाई कोलेस्ट्रॉल और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी समस्या होने पर भी इसका जोखिम बढ़ सकता है। बहरहाल, फैटी लिवर की समस्या की अनदेखी करना सही नहीं है। अगर यह समस्या लंबे समय तक फैटी लिवर की दिक्कत बनी रही और इसका ट्रीटमेंट नहीं किया गया, तो फाइब्रोसिस की समस्या हो सकती है। इस तरह की कंडीशन आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप ग्रेड फैटी लिवर के लक्षणों पर गौर करें। साथ ही, यह भी जानें कि आखिर इस समस्या से कैसे निपटा जा सकता है? इस बारे में हमने मुंबई स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम जैन से बात की।  

ग्रेड 1 फैटी लिवर का क्या मतलब है?

Grade One Fatty Liver Symptom

ग्रेड 1 फैटी लिवर का मतलब है कि माइल्ड फैटी लिवर। इसका मतलब है कि फिलहाल लिवर में बहुत हल्की सी सूजन है। हालांकि, इस स्थिति में अक्सर लोगों को लक्षण नजर नहीं आते हैं। लेकिन, लोगों की इस कंडीशन की भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। ग्रेड 1 फैटी लिवर होने पर कुछ सामान्य लक्षण दिख सकते है, इसके बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: World Liver Day: फैटी लिवर में ग्रेड का क्या मतलब होता है? जानें कौन सा ग्रेड है खतरनाक

ग्रेड 1 फैटी लिवर के लक्षण- grade 1 fatty liver ke lakshan

  • ग्रेड 1 फैटी लिवर होने पर पेट के दाएं हिस्से में दर्द हो सकता है या हर समय पेट भरे होने का अहसास होता है
  • ग्रेड 1 फैटी लिवर होने पर भूख न लगना, मतली महसूस होना
  • अक्सर बिना कोशिश के वजन कम होना
  • स्किन और आंखों का पीला पड़ना
  • पेट और पैरों में सूजन होना
  • बहुत ज्यादा थकान महसूस करना
  • भ्रम या कमजोरी होना

ग्रेड 1 फैटी लिवर से कैसे बचें- grade 1 fatty liver ko kaise bache

grade 1 fatty liver ko kaise bache

ग्रेड 1 फैटी लिवर से बचने के लिए आपको कई तरह के तरीके अपनाने होंगे। इस संबंध में यहां दी गई सलाह को फॉलो करें-

  • अपने वजन को बढ़ने न दें। अगर आप ओवर वेट हैं, तो कोशिश करें कि हर सप्ताह कम से कम आधे सक एक किलोग्राम कम करें।
  • डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। ऐसी चीजें न खाएं, जो अनहेल्दी होती हैं। इसमें जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड आदि शामिल हैं।
  • अच्छी डाइट और मेडिसिन की मदद से ट्राइग्लिसराइड्स को कम करें। ट्राइग्लिसराइड्स खाने की चीजों में पाया जाने वाला एक तत्व होता है। यह ज्यादातर मक्खन आदि में पाया जाता है।
  • ग्रेड 1 फैटी लिवर की समस्या से बचना चाहते हैं, तो शराब का सेवन न करें।
  • अगर आप डायबिटिक हैं, तो बेहतर होगा कि इसे मैनेज करें। डायबिटीज के मरीजों में अक्सर ग्रेड 1 फैटी लिवर का रिस्क रहता है।
  • अपनी लाइफस्टाइल में हेल्दी आदतों को शामिल करें। इसमें फिजिकल एक्टिविटी, सोने-उठने का पैटर्न आदि शामिल है। 
  • अगर आपको ग्रेड 1 फैटी लिवर डायग्नॉस हुआ है, तो नियमित रूप से लिवर चेकअप करवाते रहें।
  • कुल मिलाकर, ग्रेड 1 फैटी लिवर से बचाव के लिए अच्छी डाइट लें, वजन को संतुलित रखें और रेगुलर वर्कआउट करें। इसके अलावा, स्मोकिंग, शराब का सेवन आदि जैसी आदतों से दूर रहें। डॉक्टर द्वारा दी गई दवा का सेवन नियमित करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

वयस्कों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण, जरूर दें ध्यान

Disclaimer