Expert

Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में बनाएं आलू से बनी ये हेल्दी रेसिपीज, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Vrat Recipes Of Potato: नवरात्र में आलू से बनी यह टेस्ट रेसिपीज को बनाकर खाया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Navratri Vrat 2023: नवरात्रि व्रत में बनाएं आलू से बनी ये हेल्दी रेसिपीज, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Vrat Recipes Of Potato: नवरात्र इस बार 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्रों में भक्त पूरे मन से माता दुर्गा की पूजा- अर्चना करते हैं। बहुत से भक्त नौ दिन तक व्रत रखते हैं और सात्विक भोजन को ही ग्रहण करते हैं। नवरात्रों के दौरान हर तरफ रौनक होती है। इस दौरान मंदिर में और घरों में कलश स्थापना भी होती है। नवरात्र के दौरान व्यक्ति को कई चीजों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि कई चीजों को खाने से आपका व्रत खंडित होने के साथ शरीर को नुकसान भी हो सकता है। अधिकतर लोग व्रत के दौरान आलू से बनी चीजों का सेवन करते हैं। आलू लोगों को काफी पसंद होता है और व्रत के लिए इससे कई तरह की रेसिपीज तैयार की जा सकती हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन से कि नवरात्रि व्रत के लिए कौन सी आलू की रेसिपीज बना सकते हैं और इनके फायदो के बारे में भी।

1. आलू फ्राई

सामग्री

2 चम्मच- तेल

1 चम्मच- मूंगफली

2 आलू- मीडियम साइज के कटे हुए

स्वादनुसार- सेंधा नमक

स्वादनुसार-  काली मिर्च पाउडर

बनाने का तरीका

आलू फ्राई की रेसिपी बनाने के लिए इन्हे धोकर छील लें और छोटे टुकड़े में काट लें। अब एक पैन लें इसमें तेल गर्म करके जीरा तड़काए। अब इसमें मूंगफली को हल्का सा फ्राई करें और निकाल लें। अब इस तेल में आलू डालकर कुछ देर चलाएं। आलू पकने के बाद इसमें सभी मसाले डालकर ढ़क्कर रख दें। जब बनने वाली हो, तो इसमें मूंगफली डालकर हरा धनिया से गर्निश करें। आलू फ्राई खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, इसके सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती है। आलू को फ्राई करने से इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है। 

potato halwa

2.  आलू का मीठा हलवा

सामग्री

3 चम्मच- घी

5 चम्मच- नारियल का बुरादा

1/2 चम्मच- चिरौंजी

स्वादनुसार- चीनी

2 से 3- इलायची

आलू का मीठा हलवा बनाने का तरीका

आलू का मीठा हलवा बनाने के लिए आलू को उबालकर अच्छे से मैश कर लें। अब कडाही में घी गर्म इसमें नारियल और चिरौंजी को हल्का फ्राई होने के बाद निकाल लें। अब इसमे मैश किए हुए आलू को डालें। आलू को ब्राउन तक रोस्ट करें। जब यह पक जाएं, तो इसमें चीनी और इलायची को डालकर मिक्सर करें। जब हलवा बनने हो, तो इसमें नारियल और चिरौंजी डालकर मिक्स करें। यह हलवा खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। व्रत में इसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

इसे भी पढ़ें- Navratri Vrat 2023: हेल्दी रहने के लिए नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

3. दही आलू

सामग्री

3 से 4- आलू

1 कटोरी-दही

स्वादनुसार- सेंधा नमक

स्वादनुसार-  काली मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच- भुना हुआ जीरा पाउडर

दही आलू बनाने का तरीका

दही आलू बनाने के लिए आलू को उबाल छील लें। अब इन आलू को छोटे टुकड़ों में काट कर प्लेट में रखें। ऊपर से दही, सेंधा नमक, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर मिला कर मिक्स करें। आपके दही आलू तैयार है। व्रत में खाने के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है। इसको खाने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है, हड्डियां मजबूत होती है और पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं।

नवरात्रि व्रत में आलू से बनी इन रेसिपीज को बनाकर खाया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन रेसिपीज को खाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

बच्चों को जरूर पिलाएं इलायची वाला दूध, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer