Healthy Vegetables To Eat During Monsoon: मॉनसून का मौसम आते ही अपने खान-पान का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। बरसात के मौसम में संक्रमण की संभावना अधिक होती है क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया का विकास तेजी से होता है। ऐसे में इस मौसम में खानपान का विशेष तौर पर ख्याल रखना पड़ता है। मॉनसून में कई तरह की सब्जियों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि सब्जियों में इस समय कीड़े होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे। जिन्हें मॉनसून में आसानी से खाया जा सकता है। यह सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इनको खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। यह सब्जियां खाने से पाचन-तंत्र भी स्वस्थ रहेगा क्योंकि यह पचाने में काफी आसान होती है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से इन सब्जियों के बारे में।
करेला
पोषक तत्वों से भरपूर करेला शरीर के लिए हेल्दी होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन बी6 और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से मॉनसून में होने वाली गैस की समस्याएं दूर होती हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
लौकी
मॉनूसन में लौकी खाना एक बढिया ऑप्शन है। यह पोषक तत्वो से भरपूर होती हैं। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फाइबर और पोटेशियम पाए जाते हैं, जो पेट को ठंडा रखने के साथ पाचन-तंत्र को भी हेल्दी रखते हैं। इसमें मौजूद एंटीवायरल गुण शरीर से पित्त को बाहर निकालते हैं। इसके सेवन से मौसमी परेशानियां ठीक होती है।
इसे भी पढ़ें- मॉनसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, बीमारियां रहेंगी दूर
परवल
पोषक तत्वों से भरपूर परवल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें हेपेटोप्रोटेक्टिव और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर की सूजन और अन्य समस्याओं से बचाने में मदद करती हैं। परवल खाने से पेट की समस्याएं कम होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
टिंडा
टिंडा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन सी पाए जाते हैं। मॉनसून में इसको खाने से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है और पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है। यह आसानी से पच जाता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
चुकंदर
चुकंदर शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें मौजूद रोगाणुरोधी प्रभाव मॉनसून में होने वाले बैक्टीरिया को रोकते हैं। यह आसनी से पच जाता है। ऐसे में मॉनसून में इसको सेवन करने से पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है। इसमें फोलेट, आयरन, विटामिन ए, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है।
मॉनसून में इन सब्जियों को खाया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version