
Fastest Way To Cure Heat Stroke: गर्मियों में लोगों को लू लगने की समस्या ज्यादा होती है। यह स्थिति तब होती है जब बढ़ते तापमान की वजह से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है। वातावरण में तापमान बढ़ने से हवा भी गर्म हो जाती है। ऐसे में जब शरीर धूप और गर्म हवा के संपर्क में आता है, तो शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। इसके कारण उल्टी, चक्कर आना, थकावट होना और पेट खराब होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लू लगने पर लोग सबसे पहले ठंड़ा पानी पीते हैं। जबकि यह सेहत को फायदे के बजाय नुकसान कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लू लगने पर ऐसे ड्रिंक पीने चाहिए जो शरीर को ठंड़ा रखने में मदद कर सके। हीट स्ट्रोक होने पर क्या पीना चाहिए? यह जानने के लिए हमने बात कि हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से।
लू लगने पर रोगी को क्या पीना चाहिए? Best Drinks For Heat Stroke
लू लगने के बाद तुरंत ही व्यक्ति को कुछ पीने के लिए न दें। पहले कुछ देर बॉडी को रिलैक्स होने दें और शरीर का तापमान नॉर्मल होने दें। इसके बाद ही कोई ड्रिंक पीने के लिए दें।
नींबू पानी- Lemon Water
लू लगने पर नींबू पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी मौजूद होता है जो हमारी बॉडी के लिए जरूरी मिनरल है। इसके सेवन से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स बढ़ते हैं।
नारियल पानी- Coconut Water
लू लगने के बाद नारियल पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे पीने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल बढ़ता है। नारियल पानी की तासीर ठंड़ी होती है। इसलिए यह बॉडी को तुरंत ठंड़ा करने में मदद करता है। इसके सेवन से बॉडी रिलैक्स होती है और शरीर को ठंड़क मिलती है।
इसे भी पढ़ें- बच्चे को पेशाब न आने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द दूर होगी समस्या
जौ का सत्तू- Barley Sattu
अगर आपका कुछ हल्का खाने का मन है, तो आप जौ का सत्तू भी पी सकते हैं। जौ की तासीर ठंड़ी होती है और यह शरीर को ठंड़ा रखने में मदद करता है। एक गिलास सत्तू पीने से ही आपको तुरंत आराम मिल जाएगा।
खसखस का शरबत- Khaskhas Sharbat
लू लगने के बाद खसखस का शरबत पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कूलिंग एजेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को ठंड़ा रखने में मदद करते हैं। पानी में खसखस घीसकर आप इसका शरबत बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लू लग जाने पर क्या करना चाहिए? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स
ओआरएस- ORS
धूप से आने के बाद बॉडी में एनर्जी डाउन हो जाती है। इससे बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स लेवल कम हो जाता है जिससे शरीर में थकावट ज्यादा हो जाती है। ऐसे में ओआरएस पीना फायदेमंद हो सकता है। ओआरएस पीने से बॉडी हाइड्रेट होगी और बॉडी हीट भी कंट्रोल होगी।
छाछ या लस्सी- Chaach or Lassi
बाहर से आकर आप छाछ या लस्सी भी पी सकते हैं। दही शरीर को ठंड़ा रखने में मदद करता है। इससे लू लगने से होने वाली समस्याएं जैसे चक्कर या उल्टी आने से राहत मिलेगी। ऐसे में एक गिलास लस्सी या छाछ पीने से शरीर का तापमान तुरंत नॉर्मल हो जाएगा।
निष्कर्ष
लू लगने पर तुरंत ठंड़ा पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि, इससे आपको सर्दी-गर्मी भी हो सकती है। लू लगने पर बॉडी को रिलैक्स होने दें। इसके बाद आप नींबू पानी या नारियल पानी पी सकते हैं, क्योंकि इससे बॉडी को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version