Doctor Verified

लू लग जाने पर क्या करना चाहिए? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स

गर्मियों में लोगों को लू लगने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। क्या आप जानते हैं लू लगने के बाद क्या करना चाहिए? लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
लू लग जाने पर क्या करना चाहिए? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें खास टिप्स

Heat Stroke Treatment At Home: गर्मियों में चलने वाली गर्म और शुष्क हवा सेहत को नुकसान कर सकती है। वातावरण में तापमान ज्यादा होने से हवा भी गर्म लगने लगती है। ऐसे में बाहर निकलने पर शरीर पर तीर लगने जैसा महसूस होता है। गर्मियों में अगर आप तेज धूप और गर्म हवा में ज्यादा देर रूक जाते हैं, तो आपको लू लग सकती है। ऐसे में कई समस्याएं एक साथ शुरू हो जाती हैं। इसके कारण लोगों को उल्टी, दस्त, बेचैनी और घबराहट होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है कि लू लग जाने पर क्या करना चाहिए। कई लोग मानते हैं कि ऐसे में बस शरीर को जल्द से जल्द ठंड़ा करना जरूरी होता है। आयुर्वेद में इस स्थिति से तुरंत राहत पाने के लिए कुछ तरीके बताए गए है। जिनकी जानकारी हमें हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से मिली।

01 - 2025-04-22T162802.318

लू लग जाने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं? How To Treat Heat Stroke At Home

एक्सपर्ट के मुताबिक, लू लग जाने पर आपको तुरंत ये उपाय करने चाहिए-

शरीर का तापमान नॉर्मल करें

अगर आपको लू लग गई है तो तुरंत एसी या कूलर की हवा में जाकर नहीं बैठें। पहले शरीर का तापमान नॉर्मल होने दें। पंखे की हवा के नीचे बैठें और बॉडी को रिलैक्स होने का समय दें। जब आप ठीक महसूस करने लगें, तो आप ठंड़ी हवा में जाकर बैठ सकते हैं।

तुरंत कुछ ठंड़ा न पिएं

कई लोग गर्मियों में बाहर से आते ही तुरंत ठंड़ा पानी पी लेते हैं। लेकिन इससे शरीर को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। इससे आपको सर्दी-गर्मी हो सकती है। खांसी-जुकाम, छींके आना या पेट खराब होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए लू लगने के बाद तुरंत कुछ ठंड़ा नहीं पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- लू लगने पर कौन से फल खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

नॉर्मल पानी ही पिएं

ठंड़े पानी के बजाय नॉर्मल पानी पिएं। क्योंकि, लू लगने पर ठंड़ा पानी पीने से सर्दी-गर्मी भी हो सकती है। इसलिए नॉर्मल पानी पिएं और शरीर के तापमान को नॉर्मल होने दें। अगर चक्कर आ रहे हैं या उल्टी आने जैसा महसूस हो रहा है, तो ऐसे में नारियल पानी पिएं। ऐसे में नींबू पानी या खसखस का शरबत पीना भी फायदेमंद होता है।

ठंड़े फल खाएं

पानी पीने के बाद जब बॉडी रिलैक्स हो जाए, तो ठंड़े फल खाएं। ऐसे में आप तरबूज या खरबूज जैसे फल खा सकते हैं। इन फलों की तासीर ठंड़ी होती है, जिससे शरीर का तापमान तुरंत नॉर्मल होता है। ऐसे में रोटी सब्जी या अन्य कुछ भी भारी खाना न खाएं। ऐसे में आप जौ के सत्तू का सेवन भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चों को गर्मियों में हो सकती हैं ये 5 तरह की परेशानियां, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

हल्का खाना खाएं

फल खाने के कुछ घंटे के बाद अगर भूख लगती है, तो हल्का खाना ही खाएं। ऐसे में खिचड़ी, दही चावल या जौ और गेंहू से बनी रोटी खा सकते हैं। ध्यान रखें कि खाना तला-भूना या ज्यादा मसालेदार न हो। अन्यथा इससे परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।

निष्कर्ष

लू लग जाने पर व्यक्ति को तुरंत ठंड़ी हवा में नहीं बैठना चाहिए। बाहर से आते ही ठंड़ा पानी पीने के बजाय नॉर्मल पानी या नारियल पानी पीना चाहिए। हल्का खाना खाना चाहिए जिससे पचाना आसान हो। अगर व्यक्ति को परेशानी हो रही है, तो तुरंत किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

क्या गुड़ खाने से एसिडिटी कम होती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer