आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 हेल्दी ड्रिंक्स

हेल्दी जूस का सेवन आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। आइये इस लेख में जानें आंखों के स्वास्थ्य के लिए हेल्दी जूस बनाने की विधि।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 3 हेल्दी ड्रिंक्स

Best Juice For Eyes In Summer: स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा खानपान और पोषक तत्व दोनों जरूरी है। यह न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी बल्कि शरीर के हर भाग के लिए जरुरी है। हमारे संपूर्ण शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसी तरह हमारी आंखों को भी सही पोषण और देखभाल दोनों की जरूरत होती है। दिनभर स्क्रीन वर्क करने के कारण आंखों पर जोर पड़ता है, जो समय से पहले आंखें कमजोर करने का कारण बनने लगता है। पोषण देने और आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए होममेड जूस (healthy juice for eyes) काफी फायदेमंद हो सकते हैं। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें आंखों के स्वास्थ्य के लिए हेल्दी जूस की रेसिपीज। 


इस पेज पर:-


juice for eyesightआंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जूस - Juice Recipes For Eyesight

चुकंदर और सेब का जूस

सामग्री

चुकंदर - 2

गाजर - 2 

धनिया - 1 मुट्ठी

अदरक - आधा इंच

सेब - 1 

बनाने की विधि

चुकंदर और सेब का जूस तैयार करने के लिए 2 चुकंदर और 1 सेब काटकर अलग रख लें। अब इसमें 2 गाजर काट कर मिलाएं। सभी चीजों को मिक्सी जार में डालें। इसके साथ ही इसमें आधा इंच अदरक, 1 मुट्ठी धनिया और 2 कप पानी मिलाएं और ग्राइंड करके जूस तैयार कर लें। 

चुकंदर और सेब के जूस के फायदे

गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-केरोटीन पाया जाता है, जो विटामिन-ए में बदल जाता है। विटामिन-ए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो आंखों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। चुकंदर में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक कम्पाउंड पाए जाते हैं, जो मस्कुलर और रेटिनल हेल्थ के लिए जरूरी है। वहीं सेब में बायो फ्लेवोनोइड होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़े- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स, मिलेगा फायदा

बेरिज स्मूदी

सामग्री

1/4 कप - ब्लू बेरिज

1/4 कप - रसबेरी

1/4 कप - स्ट्राबेरी

1/4 कप - ब्लैक बेरिज 

 2 चम्मच - दही 

 1 -  केला

बनाने की विधि

बेरिज स्मूदी तैयार करने के लिए मिक्सी जार में 1/4 कप ब्लू बेरिज लीजिए। अब इसके साथ 1/4 कप रसबेरी और 1/4 कप स्ट्राबेरी मिलाएं।  इसके साथ ही इसमें 1 केला और 2 चम्मच दही और  1/4 कप ब्लैक बेरिज मिलाएं। सभी चीजों को मिक्स करके स्मूदी तैयार कर लें।

बेरिज स्मूदी के फायदे

बेरिज में भरपूर मात्रा में एंटीआक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के आक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं। उम्र के साथ उम्र के साथ आंखें कमजोर होने लगती है, लेकिन बेरिज का सेवन इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। 

इसे भी पढ़े- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां

टमाटर का जूस

सामग्री

टमाटर - 5 से 6

गाजर - 2 

अनार के दाने - 2 चम्मच

काला नमक - स्वादानुसार

पुदीने और धनिया की पत्तियां - 1 मुट्ठी

बनाने की विधि

मिक्सी जार में टमाटर, गाजर, अनार, पुदिने और धनिया डालकर जूस बना लें। इस जूस को छान लें और इसमें काला नमक डालकर सर्व करें।

टमाटर के जूस के फायदे

टमाटर में मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स और विटामिन-ए आंखों को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है और आंखों की रोशनी तेज करता है। इसका रोज सेवन पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है। 

इस तरह से आप घर पर टमाटर का जूस बना सकते हैं। इससे आंखों के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

स्ट्रीट फूड खाते समय इन 6 हाइजीन टिप्स को जरूर करें फॉलो, नहीं पड़ेंगे बीमार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version