
कई लोग एक्सरसाइज से पहले वार्मअप को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह गलती आगे चलकर शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर आप वार्मअप के बगैर एक्सरसाइज शुरू कर देंगे, तो मसल्स, जोड़ों और हड्डियों पर अचानक दबाव पड़ेगा जिससे दर्द, थकान और चोट की समस्याएं बढ़ सकती हैं। फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें, तो एक्सरसाइज से पहले कम से कम 10 से 15 मिनट वार्मअप करना चाहिए। इस लेख में जानेंगे एक्सरसाइज से पहले वार्मअप न करने के नुकसान। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
1. मसल स्ट्रेन- Muscle Strain
- वार्मअप के बगैर एक्सरसाइज करेंगे, तो मसल फटने, खिंचाव या दर्द की संभावना बढ़ जाती है।
- हल्के कार्डियो या स्ट्रेचिंग (Stretching) से मसल्स को लचीला बना सकते हैं और स्ट्रेन से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें- रनिंग से पहले वॉर्म अप करने का सही तरीका क्या है?
2. जोड़ों का दर्द- Joint Pain

- वार्मअप के बगैर एक्सरसाइज करेंगे, तो जोड़ों में ब्लड फ्लो कम हो सकता है और ज्वॉइंट पेन और स्टिफनेस से छुटकारा मिलेगा।
- वार्मअप करेंगे, तो जोड़ों में लुब्रिकेशन बढ़ेगा और मूवमेंट स्मूथ बनेगा।
3. टेंडन इंजरी- Tendon Injury
- टेंडन, मसल्स को हड्डियों से जोड़ते हैं।
- बिना वार्मअप के हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से टेंडन में सूजन या माइक्रो-टियर हो सकता है। इससे रिकवरी में लंबा समय लग सकता है।
4. थकान- Fatigue
- वार्मअप न करने से थकान महसूस हो सकती है।
- वार्मअप से शरीर की ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है।
- इससे स्टेमिना और एक्सरसाइज की परफॉर्मेंस दोनों बेहतर होते हैं।
5. हार्ट स्ट्रेस- Heart Stress
- वार्मअप के बिना अचानक तेज एक्सरसाइज करने से दिल की धड़कन बहुत तेजी से बढ़ जाती है।
- वार्मअप के बिना एक्सरसाइज करेंगे, तो ब्लड प्रेशर और हार्ट स्ट्रेस का खतरा बढ़ सकता है।
- वार्मअप करना, कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
डॉक्टर की सलाह के बगैर एक्सरसाइज न करें
- अगर हाल ही में चोट लगी है या सर्जरी हुई है, तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
- Fitness Coach Payal Asthana ने बताया कि सर्जरी के बाद बिना डॉक्टर की अनुमति के कभी भी ट्रेनिंग शुरू न करें। शुरुआत में सिर्फ डॉक्टर द्वारा बताई गई हल्की एक्सरसाइज करें, जो शरीर की मोबिलिटी और रिकवरी में मदद करें।
- जब दर्द से आराम मिले और आप सहज महसूस करें, तब एक्सपर्ट की निगरानी में धीरे-धीरे एक्सरसाइज शुरू करें।
निष्कर्ष:
वार्मअप के बिना एक्सरसाइज करेंगे, तो हार्ट स्ट्रेस, थकान, टेंडन इंजरी, जोड़ों में दर्द और मसल स्ट्रेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए एक्सरसाइज से पहले वार्मअप जरूर करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 10, 2025 15:48 IST
Published By : Yashaswi Mathur