Health Benefits of Walking Barefoot on Grass: पैदल चलना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वॉकिंग और जॉगिंग शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए घास पर नंगे पैर चलना स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है। नंगे पैर घास पर चलने से पैरों की स्किन सीधे जमीन को टच करती है, जो शरीर को बहुत फायदा देती है। नियमित घास पर नंगे पैर चलने से आंखों की रोशनी तेज होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। लेकिन ध्यान रखें जब नंगे पैर घास पर चलें, तो साफ-सफाई का भी विशेष ध्याल रखें, तो आइए जानते हैं नंगे पैर घास पर चलने के फायदों के बारे में।
आंखों की रोशनी बढ़ती हैं
सुबह रोज नंगे पैर घास पर चलने से आंखों की रोशनी तेज होती हैं। जब हम सुबह नंगे पैर घास पर चलते हैं, तो हमारी बॉडी का पूरा प्रेशर पैरों के अंगूठों पर होता है। जिस कारण आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। हरी घास आंखों को बहुत राहत भी देती है। इससे आंखों को सुकून मिलता है।
टॉप स्टोरीज़
एलर्जी का इलाज
सुबह नंगे पैर घास पर चलने से एलर्जी भी आराम मिलता है। सुबह नंगे पैर घास पर चलने से पैरों की एक्सरसाइज होती हैं और शरीर को आराम भी मिलता है। नंगे पैर घास पर चलने से छींक आने की परेशानी भी दूर होती हैं।
तनाव को करता हैं दूर
सुबह नंगै पैर घास पर चलने से तनाव दूर होने में मदद मिलती है। जब आप काफी स्ट्रेस फील कर रहे हो, तो सुबह नंगे पैर घास पर चल कर देखें। आपका मूड ठीक होगा और तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। सुबह की सूरज की किरणें, हरी खास और ठंडी हवा तनाव को दूर करती हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने और बैली फैट कम करने के लिए घर पर बनाएं ये 5 ड्रिंक्स
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
सुबह नंगे पैर घास पर चलने से डायबिटीज मरीजों को फायदेमंद होता हैं। अगर डायबिटीज मरीज हरी घास पर चलें, तो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती हैं। ऐसा करने से शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति अच्छी होती है और मरीजों को फायदा मिलता है। डायबिटीज मरीजों को सुबह नियमित घास पर चलना चाहिए। ऐसा करने से उनका मूड भी फ्रेश होता है।
उच्च रक्तचाप में लाभदायक
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हैं, तो नंगे पैर घास पर चलें। ऐसा करने से ये समस्या कम होने में मदद मिलती है। नंगे पैर घास पर चलने से शरीर को बहुत फायदा होता है। ऐसा नियमित करने से एक्यूपंक्चर पॉइंट काफी एक्टिव हो जाता हैं और आपका पूरा शरीर एक्टिव हो जाता हैं। जिससे हेल्दी रहने में मदद मिलती है।
सुबह नंगे पैर घास पर चलने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें नंगे पैर चलने के बाद पैरों को अच्छे से वॉश अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik