ओएस्टर (ढींगरी) मशरूम खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, एक्सपर्ट से जानें क्यों माना जाता है पौष्टिक

ओएस्टर मशरूम का सेवन करने के कई लाभ है। इससे शरीर फिट और हेल्दी रहता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ओएस्टर (ढींगरी) मशरूम खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, एक्सपर्ट से जानें क्यों माना जाता है पौष्टिक


हम आमतौर पर मशरूम का सेवन तो करते है लेकिन क्या आपको पता है कि ओएस्टर मशरूम खाने के भी कई फायदे है। यह रंग और आकार में सीप के सामान होता है लेकिन ये बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। ओएस्टर मशरूम में फाइबर, बीटा-ग्लूकन, कैलोरी, वसा, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन पाए जाते है। साथ ही इसमें नियासिन, राइबोफ्लेविन और पैंटोथेनिक एसिड जैसे विटामिन पाए जाते हैं। इसके सेवन से  कोलेस्ट्रोल कम करने और हार्ट की कई समस्याओं को दूर करने में ये कारगर है। इसके उपयोग से पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। इसके अलावा यह एलर्जी समस्याओं में भी काफी कारगर है। आइए इसके फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से बता करते हैं। 

ओएस्टर मशरूम के फायदे

1. कोलेस्ट्रोल कम करे

ओएस्टर के सेवन से आपको कोलेस्ट्रोल की समस्या में काफी आराम मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और गुड फैट पाया जाता है, जिसकी मदद से भोजन का शरीर में कोलेस्ट्रोल के लक्षण को कम किया जा सकता है। साथ ही फाइबर के कारण यकृत में ट्राइग्लिसराइड इकट्ठा नहीं होता है, जिसकी वजह से लीवर संबंधित कई समस्याओं में सहायता मिलती है।

2. हृदय को बनाए स्वस्थ

ओएस्टर मशरूम में कैलोरी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिसकी मदद से पूरे दिन आपका पेट भरा हुआ रहता है और आप ज्यादा आहार का सेवन नहीं करते है। इसकी मदद से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही फाइबर और प्रोटीन की मदद से भी हृदय रोगों को दूर करने और उसके लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

Oyster-mushroom

Image Credit- Freepik

3. हड्डियां बनाए मजबूत

इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी और मैग्नीशियम पाया जाता है, जिसकी वजह से हड्डियों से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए लोग ज्यादातर कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहते है लेकिन क्या आपको पता है कि विटामिन डी और मैग्नीशियम के सेवन से भी आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है।

4. इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद

ओएस्टर में मौजूद बीटा-ग्लूकेन्स आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते है, जिसकी मदद से रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। साथ ही यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें- क्या मैजिक मशरूम के बारे में जानते हैं आप? जानें इस खास मशरूम को खाने के फायदे और नुकसान

5. सूजन और जलन में आराम

ओएस्टर मशरूम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जिसके सेवन से सूजन और जलन जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है। साथ ही शरीर के दर्द में भी राहत मिलती है।

Oyster-mushroom

Image Credit- Freepik

कैसे करें इस्तेमाल 

1. आप ओएस्टर मशरूम सूप बनाकर पी सकते हैं। इसमें आप अन्य सब्जियों को भी मिला सकते हैं।

2. इसकी सब्जी बनाकर भी आप खा सकते हैं। 

3. इसका इस्तेमाल लोग सीफूड की तरह भी करते है। यह स्वाद में काफी अच्छा होता है।

4. नॉनवेज के साथ भी आप मशरूम को मिक्स कर खा सकते हैं।

ओएस्टर मशरूम के कई फायदे है लेकिन अगर आपको कोई एलर्जी की समस्या हो , तो डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन न करें। इसके अलावा किसी भी  फूड के साथ इसके मिश्रण से पहले उसके नुकसान के बारे में जरूर जान लें। इसके अलावा अगर सेवन के बाद कोई परेशानी है, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। 

Read Next

हड्डियों सहित शरीर के इन 4 अंगों के लिए फायदेमंद हैं ये 10 सूपरफूड, Rujuta Diwekar से जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version