हड्डियों सहित शरीर के इन 4 अंगों के लिए फायदेमंद हैं ये 10 सूपरफूड, Rujuta Diwekar से जानें सेवन का तरीका

सर्दियों में हमारे शरीर की जरूरत कुछ और होती है। ऐसे में आप कुछ सुपरफूड का सेवन करके खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियों सहित शरीर के इन 4 अंगों के लिए फायदेमंद  हैं ये 10 सूपरफूड, Rujuta Diwekar से जानें सेवन का तरीका


सर्दियां अपने साथ कई नई बीमारियां लाती हैं। सर्दियों में सिर्फ सर्दी-जुकाम ही नहीं होता बल्कि हड्डियों का दर्द और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इसके अलावा भी सर्दियों में कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी होती हैं जैसे कि बालों में डैंड्रफ, स्किन खराब होना और सर्दी लगने के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं। इन्हीं तमाम सर्दियों की समस्याओं को देखते हुए वेलनेस कॉच रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने हाल ही में कुछ सुपरफूड्स को शेयर किए, जिन्हें खाना सेहत के लिए लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। इतना ही नहीं वेलनेस कॉच रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने इन चीजों को खाने का तरीका भी बताया और साथ ही इनके फायदे भी शेयर किए। 

Inside_bajra

सर्दियों का सुपरफूड-Winter superfoods

1. बाजरा

बाजरा विटामि वी से भरपूर है जो कि हड्डियों के दर्द को करने में मदद करता है। बाजरा मसल्स ग्रोथ को बढ़ावा देता है और ज्वाइंट्स को हेल्दी रखता है। इसके अलावा बाजरे का सेवन करने का एक फायदा ये भी है कि ये बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और नए बालों को उगने में मदद करता है।  बाजरा को आप कई प्रकार से खा सकते हैं। जैसे कि इसका लड्डू बना कर, बाजरे की खिचड़ी और थालीपीठ आदि।

2. गोंद

गोंद के लड्डू के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। गोंद के लड्डूओं के बारे में कहा जाता है कि ये शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। साथ ही ये हड्डियों को भी स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। 

3. पालक, मेथी, पुदीना, सरसों और हरी लहसुन

पालक, मेथी, पुदीना, सरसों और हरी लहसुन ये वो सब्जियां जिन्हें सर्दियों के दिनों में सबसे ज्यादा खाया जाता है। इनकी खास बात ये है कि ये एंटीऑक्सीडेंट,फाइबर और विटामिन से भरपूर हैं। साथ ही इनका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हाथ-पैरों की जलन को भी कम करता है। आप इन सब्जियों से साग, रायता, दाल और चटनी बना कर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : ये 8 फूड्स खाने से बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द, बरतें सावधानी

4. कंद वाली सब्जियां

कंद वाली सब्जियां सर्दियों में बहुत ज्यादा पाई जाती हैं। इनकी खास बात ये होती है कि इनमें प्रीबायोटिक गुण होता है जो कि पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा ये वजन घटाने में भी मददगार है। आप इन सब्जियों से टिक्की, उधियू और तरह-तरह की चीजें बना सकते हैं। 

5. पेरू, सिताफल, खुबानी और सेब

पेरू, सिताफल, खुबानी और सेब इन फलों में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की अच्छी मात्रा होती है। इनमें फाइबर भी होता है जो कि पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में भी मदद करते हैं जिससे बाल और स्किन की सेहत हेल्दी रहती है।

Inside_sitafal

6. तिल

तिल के लड्डू तो हम सभी ने खाए हैं। लेकिन आप इससे चिक्की और चटनी भी बना सकते हैं। तिल में विटामिन ई होता है जो कि आपके बालों के साथ आपकी स्किन व हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। 

इसे भी पढ़ें : बच्चों को खिलाएं ये स्वादिष्ट चुकंदर का हलवा, शरीर में बढ़ेगा खून और मिलेंगे कई फायदे

7. मूंगफली

मूंगफली को आप उबाल कर, भून कर और चटनी बना कर कई प्रकार से खा सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, मूंगफली में विटामिन बी, अमीनो एसिड और प्रोफेनॉल्स होते हैं जो कि आपके दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। तो, सर्दियों में अपने सलाद और सब्जियों में मूंगफली को जरूर शामिल करें।

8. घी

घी में जरूरी फैटी एसिड होते हैं जो कि आपकी सेहत के लिए हेल्दी हैं। इसमें विटामिन ए, डी और ई होता है जो कि खाने का स्वाद बढ़ाता है। घी को आप दाल, चावल और रोटी आदि के साथ खा सकते हैं। 

9. मक्खन

घर में मक्खन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, मक्खन जोड़ों की हड्डियों में लचीलापन लाता है और इन्हें मजबूत बनाता है। ये स्किन में हाइड्रेशन बढ़ाता है और झुर्रियों को कम करता है। 

Inside_makkhan

10. कुलथी 

कुलथी की दाल पेट समेत किडनी आदि की समस्याओं से बचाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की अच्छी मात्रा होती है। आप इससे पराठा, दाल और सूप आदि बना कर खा सकते हैं।

इस तरह आप इन 10 सूपरफूड्स को खा कर सर्दियों में अपने शरीर को हेल्दी रख सकते हैं। तो, इस सर्दी आपने इन फूड्स का सेवन नहीं किया है तो जरूर करें और सेहत के लिए इनके खास लाभ पाएं।

all images credit : freepik

Read Next

किन चीजों में होता है रिफाइंड कार्ब्स? जानें सेहत के लिए इन्हें खाने के 7 नुकसान

Disclaimer