Doctor Verified

दालचीनी के पानी में शहद डालकर पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका और सही समय

Cinnamon Water and Honey: दालचीनी के पानी में शहद डालकर पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है। आइए इस लेख में जानें यह क्यों फायदेमंद है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दालचीनी के पानी में शहद डालकर पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन का तरीका और सही समय

Health Benefits of Honey and Cinnamon: दालचीनी और शहद दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह दोनों ऐसी चीजें है, जो ज्यादातर हर घर में मौजूद होती हैं। दालचीनी को खड़े मसालों के रूप में कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।  शहद खांसी-जुकाम से लेकर वेट लॉस जैसी कई समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों चीजों को कई व्यंजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप गर्म पानी में दालचीनी और शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इन फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात कि नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रीशनिस्ट व फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल से। आइए इस लेख के माध्यं से जानें यह कॉम्बिनेशन क्यों फायदेमंद है। 

HONEY

दालचीनी के पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे- Benefits of Cinnamon Water and Honey 

ब्लड शुगर कंट्रोल करे- Control Blood Sugar

दालचीनी के पानी में शहद मिलाकर पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। इससे इंसुलिन लेवल कंट्रोल रहता है और लो ब्लड शुगर भी बैलेंस रहती है। इस कॉम्बिनेशन को आप मॉर्निंग ड्रिंक के रूप सें सेवन कर सकते हैं। 

हार्ट डिजीज का खतरा कम करे- Lower The Risk of Heart Disease

दालचीनी और शहद दोनों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से क्रोनिक डिजीज जैसे कि कैंसर या दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

इसे भी पढ़ें- दालचीनी और शहद का सेवन साथ में करने के 7 फायदे और 5 नुकसान

वेट लॉस में मदद करे- Helps in Weight Lose

दालचीनी और शहद दोनों ही क्रेविंग कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसके सेवन से आप अगले मील में कम कैलोरी इनटेक करेंगे, जिससे आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी। इसमें कैलोरी भी कम होती है, जिससे आप इसे स्नैक्स टाइम पर भी एंजॉय कर सकते हैं। 

पाचन स्वस्थ बनाए रखे- Helps in Digestion

अगर आप पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं रहती है, तो आप यह ड्रिंक ले सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दालचीनी और शहद का पानी मलत्याग आसान बनाने में भी मदद करता है। यह गट को स्वस्थ रखने में भी मददगार है। 

इसे भी पढ़ें- अदरक दालचीनी और शहद एक साथ खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें तरीका

इम्यूनिटी बूस्ट करे- Boost Immunity

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करते हैं। दालचीनी में इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

दालचीनी और शहद का सेवन करने का तरीका 

इसे आप खाली पेट गर्म पानी में ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास पानी को गर्म करने रखना है। अब इसमें दालचीनी का टुकड़ा डालें और कुछ देर पकाएं। गैस बंद करने के बाद पानी छान लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। 

अगर आप किसी प्रकार की दवा लेते हैं, तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

 

 

Read Next

गर्मियों में पिएं नींबू, पुदीना और गोंद कतीरा का ड्रिंक, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer