प्राचीन समय से अदरक और शहद का प्रयोग शरीर के रोगों को खत्म करने के लिए किया जाता रहा है। अदरक और शहद हर घर में मिल जाता है। इनके सेवन से सर्दी, खांसी, जुकाम से लेकर लो बीपी तक की समस्या खत्म होती है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल (gingerol) कंपाउंड और शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के कई रोगों के निदान में लाभकारी हैं। अदरक और शहद के मिश्रण को दादी नानी के जमाने से घरेलू उपचार के रूप में प्रयोग में लाया जाता रहा है। आज के इस लेख में राष्ट्रीय समाज धर्मार्थ एवम सेवा संस्थान के आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी से जानेंगे अदरक और शहद को मिलाकर खाने के लाभ।
1. सर्दी, खांसी में लाभकारी
बदलते मौसम के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इन परेशानियों को दूर करने में अदरक और शहद बहुत कारगर हैं। आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि खांसी होने पर अदरक और शहद को गर्म करके चाट लें। इससे खांसी में फायदा मिलेगा। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को यह कॉम्बीनेशन फायदा पहुंचाता है। आयुर्वेद के अनुसार अदरक और शहद का मिश्रण कफ को कम करता है। खांसी को दूर करने में अदरक और शहद बहुत कारगर हैंं।
2. अस्थमा में लाभदायक
जिन लोगों को सांस संबंधी बीमारियां हैं उनमें भी अदरक और शहद लाभकारी है। अदरक का जूस और शहद साथ में चाटने से अस्थमा जैसी परेशानियां भी कम होती हैं। इससे रेस्परेट्री सिस्टम ठीक होता है। अदरक और शहद फेफड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिस वजह से सांस संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं।
3. ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित
जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है, उन्हें भी अदरक और शहद का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अदरक और शहद गर्म करके लेने से रक्त के अंदर शीतलता में कमी आती है। साथ ही लो बीपी की समस्या वाले मरीजों को इससे लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें : खाली पेट अदरक का सेवन करने से सेहत को होते हैं ये 7 फायदे
4. उल्टी, मिचली और एलर्जी में दे आराम
अगर आपको अचानक उल्टी होने लगी हैं, या उबकाई आने लगी है तो आप अदरक और शहद का सेवन कर सकते हैं। अदरक और शहद मुंह का स्वाद अच्छा कर देते हैं जिससे उल्टी नहीं आती। साथ ही जिन लोगों को डस्ट एलर्जी है उनके लिए भी यह मिश्रण लाभकारी है। इस मिश्रण का सेवन सुबह और शाम किया जा सकता है।
5. इम्युन सिस्टम को करे मजबूत
अदरक और शहद का सेवन करने से इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। पर यह ध्यान रखना चाहिए ऐसे घरेलू नुस्खों को आप तभी अपनाएं जब आपको कोई समस्या हो। अधिक उपयोग करने से नुकसान भी हो सकता है। अदरक और शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, इनके सेवन से शरीर रोगों से दूर रहता है और इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। अदरक और शहद के सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद के अनुसार शहद किस प्रकृति के लोगों के लिए है लाभकारी?
6. पाचन को करे दुरुस्त
एक चम्मच अदरक का जूस और थोड़ा सा शहद साथ में रखकर चाटने से पाचन संबंधी परेशानियों से निजात मिलती है। जिन लोगों को अपच, कब्ज आदि की परेशानी होती है, उन्हें इनका सेवन करना चाहिए। अदरक के साथ शहद का सेवन करने से शहद में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया पाचन को दुरुस्त करते हैं।
7. गले की खराश करे दूर
मौसम के बदलने से गले में खराश भी होने लगती है, इस खराश को कम खत्म करने का काम करता है अदरक और शहद। कई दवाओं में भी अदरक और शहद का उपयोग किया जाता है। अदरक और शहद को स्मूद बनाते हैं। गले की खराश होने पर बोलना मुश्किल होता है। गले में खिचखिच होती है। इन सभी परेशानियों से अदरक और शहद छुटकारा दिलाते हैं। गले की खराश को ठीक करने में शहद में पाया जाने वाला phytonutrients से फायदा मिलता है।
अदरक और शहद का सेवन सदियों से घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है। इनके सेवन से सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां दूर होती हैं।
Read more on Home Remedies in Hindi