तेल मालिश करना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पूरे दिन की थकान उतर जाती है। वहीं आजकल बिजी लाइफस्टाइल के कारण ऑफिस में घंटो लैपटॉप के आगे काम करना पड़ता है। जिस कारण कई बार हाथों में और उंगलियों में दर्द हो जाता है। कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि काम करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हाथों को आराम देने के लिए हैंड मसाज करें। हाथों की मसाज करने से उंगलियों का दर्द आसानी से कम होगा और हाथों को आराम भी मिलेगा। आइए जानते हैं हाथों की मालिश करने के फायदों के बारे में।
हाथों की स्किन सॉफ्ट होती है
हाथों की मालिश नियमित करने से हाथों को आराम के साथ स्किन भी सॉफ्ट होती है। साथ ही हाथों की रंगत भी निखरती है। हाथों की मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और हाथों का दर्द दूर करने में मदद मिलती है। हाथों की मालिश करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है।
दर्द से आराम मिलता है
हाथों की मसाज करने से उंगलियों में रहा दर्द से राहत मिलती है। कई बार लगातर कंप्यूटर पर काम करने से उंगलियों में दर्द हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए हल्के हाथों से उंगलियों की मसाज करें। ऐसा करने से मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा।
मूड को बेहतर करने में मदद करता है
जी हां, हफ्ते में दो बार मसाज करने से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। हाथों की मालिश करने से शरीर को आराम मिलता है और मूड भी अच्छा होता है। मालिश करने से हाथों में हो रहा दर्द में राहत मिलती है। ये हमारे मूड को अच्छा कर नींद में भी सुधार करता है।
इसे भी पढ़ें- बालों को मजबूत बनाने के लिए लगाएं ये 5 तेल, मिलेंगे और भी फायदे
ब्लड सर्कुलेशन में होता है सुधार
हाथों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। अगर आपको नींद न आने की समस्या हो रही है, तो हाथों की मसाज करके अवश्य देखें। हाथों की मसाज करने से शरीर को आराम मिलने के साथ आपको नींद आने में भी मदद मिलेगी। नियमित हाथों की मालिश करने से गहरी नींद भी आएगी।
नाखून होते हैं मजबूत
हाथों की मालिश करने से नाखून मजबूत करने में मदद मिलती है। कई बार देखभाल नहीं करने की वजह से नाखून कमजोर हो जाते है। इस समस्या से निपटने के लिए हाथों की मसाज बहुत फायदेमंद होती है। हाथों की मसाज करते समय नाखूनों को भी तेल लगाकर हल्के हाथों से नाखूनों की मसाज करें। ऐसा करने से नाखून मजबूत होने के साथ शाइनी भी बनेंगे।
हाथों की मसाज करने का तरीका
हाथों की मसाज करने के लिए हल्का गुनगुना नारियल तेल या सरसों का तेल लें। उसके बाद हल्का सा तेल हाथों पर लगाएं। फिर हल्के हाथ से मसाज करना शुरू करें। हाथों की मसाज करते समय सर्कुलर मोशन में हाथों और नाखूनों की मसाज करें। ध्यान रखें हाथों पर मसाज करते समय किसी तरह का जोर न डालें।
इसे भी पढ़ें- स्किन केयर रूटीन में अभी से शामिल करें ये 5 आदतें, त्यौहारों और शादियों के सीजन तक आ जाएगा ग्लो
हाथों की मसाज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही हैंड मसाज की शुरुआत करें।
All Image Credit- Freepik