उल्टा सोने की आदत के क्या नुकसान हो सकते हैं?

Disadvantages of Sleeping on the Stomach: उल्टा सोना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ऐसे सोने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
 उल्टा सोने की आदत के क्या नुकसान हो सकते हैं?

सोने की सही आदत शरीर को स्वस्थ रहने में मदद करती है। कई बार हम गलत पोजीशन में सोते हैं, जिस कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। कुछ लोगों को पेट के बल यानी उल्टा लेटकर सोने की आदत होती है। ये स्लीपिंग पोजीशन शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। उल्टे होकर सोने से बॉडी पॉश्चर सही नहीं रहता जिस कारण गर्दन, पीठ और कूल्हे में दर्द  रह सकता है। कोई व्यक्ति अगर लंबे समय से पीठ के बजाय पेट के बल सोता है, तो उसे कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। उल्टा सोने से नींद में भी बाधा उत्पन्न होती है। कई बार उल्टा सोने की आदत की वजह से नींद न पूरी होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं उल्टा सोने की वजह से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

सिर में भारीपन रहना

कई बार उल्टा सोने की आदत की वजह से नींद नहीं पूरी होती, जिस कारण सिर भारी रहने लगता है। अगर आप तकिया लगाकर उल्टा सोते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिस कारण सिर में भारीपन और सिरदर्द की समस्या हो सकती हैं। लंबे समय तक उल्टे सोने से सिरदर्द की समस्या बढ़ भी सकती है।

गर्दन में दर्द

उल्टे सोने की आदत की वजह से गर्दन के दर्द की समस्या हो सकती है। उल्टा सोने की वजह से गर्दन मुड़ी रहती है, जिस कारण सिर तक ब्लड की सप्लाई प्रभावित होती हैं और गर्दन मे दर्द होता हैं। कई बार ये दर्द लगातार रहने से सर्वाइकल की समस्या भी हो सकती है। गर्दन का दर्द कंधों और हाथों तक भी पहुंच जाता है, जिस कारण नॉर्मल काम करने में भी परेशानी हो सकती है।

पेट की समस्या

उल्टा सोने की आदत की वजह से पेट से जुड़ी भी कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लगातार उल्टा सोने की वजह से अपच, कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। उल्टा सोने की वजह से रात भर पेट पर भार बना रहता है, जो खाना पचाने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इससे बाद में कब्ज और अपच आदि समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

स्किन से जुड़ी परेशानियां

नींद पूरी नहीं होने के कारण स्किन बेजान और डल नजर आती है। उल्टा सोने की वजह से स्किन को ठीक ढंग से ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं हो पाता, जिस कारण स्किन से जुड़ी परेशानियों होने का खतरा बना रहता है। कई बार उल्टा सोने की वजह से नींद में बार-बार खलल पड़ता है और नींद पूरी नहीं हो पाती। इससे स्किन पर पिंपल्स, एक्ने और झुर्रियां आदि की समस्या भी बढ़ने लगती है। कई बार बेड पर मौजूद गंदगी स्किन पर कई  प्रॉब्लम्स का कारण बनती है।

Disadvantages of Sleeping on the Stomach

ब्रेस्ट में दर्द 

महिलाएं अगर लगातर उल्टा सोती हैं, तो ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। पेट के बल सोने की वजह से ब्रेस्ट पर लगातार दबाव बनता है और उनमें दर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेगनेंट महिलाओं को भी उल्टा सोने की आदत से भी बचना चाहिए। उल्टा सोने की वजह से शिशु की सेहत को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Body Pain: थकान और बॉडी पेन को कम करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

उल्टा सोने की आदत शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा करती है। उल्टा सोने की वजह से कमर दर्द, पेट दर्द और स्पाइन में दर्द की संभावना बनी रहती है। इस आदत से निपटने के लिए एक करवट सोना शुरू कर सकते हैं। इससे उल्टा सोने की आदत से बचाव होगा। कई बार पेट में कीड़े की वजह से व्यक्ति उल्टा सोता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

पेट में जलन क्यों होती है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer