बालों को मजबूत बनाने के लिए लगाएं ये 5 तेल, मिलेंगे और भी फायदे

Oils For Better Hair Growth And Strength: बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए इन तेल का इस्तेमाल करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को मजबूत बनाने के लिए लगाएं ये 5 तेल, मिलेंगे और भी फायदे

Oils For Better Hair Growth And Strength: लंबे, काले और घने बाल किसी पसंद नहीं होते। लेकिन कई बार खानपान की कमी, लाइफस्टाइल और देर तक जागने की वजह से बाल कमजोर होने के साथ तेजी से झड़ने भी लगते हैं। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि इसके लिए आप महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते है। इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक तत्व होने के साथ शरीर को भी नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में बालों को लंबा और घना और मजबूत बनाने के लिए इन तेलों का इस्तेमाल करें। इन तेलों में कोई हानिकारक तत्व नहीं होने के कारण ये बालों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे। इन तेलों को हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है। इन तेलों से स्कैल्प की मालिश करने से आपको काफी आराम भी मिलेगा। आइए जानते हैं इन तेलों के बारे में।

बादाम का तेल

बादाम का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों पर इसे लगाने से बाल मजबूत और चमकदार बनते है। बादाम का तेल सूरज की हानिकारक किरणों से भी बालों की रक्षा करता है। बादाम का तेल स्कैल्प में लगाने से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होने में मदद मिलती है।

करी पत्ते का तेल

करी पत्ते का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। करी पत्ते का तेल नारियल या सरसों के तेल से बनाया जा सकता है। करी पत्ते में मौजूद विटामिन बी बालों को मजबूत करके शाइनी बनाता है। करी पत्ते के तेल को बनाने के लिए तेल को गर्म करें। फिर उसमें करी पत्ता मिलाएं। जब करी पत्ता काला हो जाएं, तो ठंडा होने पर छान कर बोतल में भरें। 

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से बाल तेजी से बढ़ते है और बालों की थिकनेस में भी सुधार होता है। अगर आपके बाल बहुत हल्के है, तो अरंडी के तेल से स्कैल्प की मसाज करें। 3 से 4 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें।

इसे भी पढ़ें- दिनभर काम के बाद पैरों में हो जाती है थकान और सूजन? ये 5 घरेलू नुस्खे देंगे राहत

Hair Oil

नारियल का तेल

नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत बने के साथ बाल माश्चराइज भी होते है। नारियल तेल के नियमित इस्तेमाल से बाल काले, लंबे और घने भी बनते है। नारियल तेल बालों को मजबूती भी देता है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से बालों की कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। जैतून का तेल बालों में लगाने से बालों का झड़ना, दोमुंहे बाल और खुजली दूर होती है। जैतून के तेल को बालों में लगाने से बाल तेजी से लंबे होते है।

इसे भी पढ़ें- नारियल तेल से बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका

ये सभी तेल बालों की हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते है। इनके इस्तेमाल से बाल मजबूत होने के साथ तेजी से लंबे भी होते है। लेकिन अगर आपने कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो अपने ब्यूटीशियन से पूछकर ही इनका इस्तेमाल शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

शैम्पू से पहले स्कैल्प पर लगाएं एलोवेरा जेल, बालों को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer