सफेद बैंगन की पत्तियां होती हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके 6 स्वास्थ्य लाभ

सफेद बैंगन के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। जानें किन बीमारियों को रोकने में है कारगर।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद बैंगन की पत्तियां होती हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके 6 स्वास्थ्य लाभ


स्वस्थ रहने के लिए सब्जियों का सेवन करते रहना बेहद जरूरी है। बैंगन का तो सेवन आप सभी ने किया होगा, लेकिन क्या सफेद बैंगन और उसकी पत्तियों का सेवन कभी किया है। क्या आप जानते हैं सफेद बैंगन की पत्तियों में कई सारे छिपे हुए गुण मौजूद होते हैं। बैंगन एक साधारण सा फल है, जिसके गुणों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सफेद बैंगन की पत्तियां हमारी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती हैं। इसके सेवन से आपकी शरीर में होने वाली डायबिटीज का भी खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। साथ ही यदि गर्भवती महिलाएं अगर इसका सेवन करें तो उन्हें भी इससे काफी लाभ पहुंचता है। सफेद बैंगन को भी सामान्य बैंगन की तरह ही गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों के सेवन से आप अपने बढ़ते हुए वजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। आइये जानते हैं सफेद बैंगन से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ फायदों के बारे में।  

pregnantlady

1. गर्भवती स्त्रियों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Pregnant Lady)

गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी सेहत के साथ साथ शिशु की सेहत का भी खास ध्यान देना होता है। इसलिए गर्भवती महिलओं के लिए सफेद बैंगन एक न्यूट्रिएंट्स का पिटारा कहलाता है। यह न्यूट्रिएंट्स जैसे कि विटामिन्स और मिनरल्स से भरी होती है। इससे बर्थ डिफेक्ट से बचाव होता है। इसके सेवन से महिलाओं एवं शिशि के विकास के लिए जरूरी तकरीबन सभी पोषण पाए जाते हैं। गर्भवस्था में इसके सेवन से शरीर तक तत्वों का अवशोषण आसानी से हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - कोरोनाकाल में क्या है डॉक्टर्स की डाइट, जानें चिकित्सकों से

2. किडनी डिटॉक्सिफायर (Kidney Detoxifier)

गार्डन एग लीफ यानि सफेद बैंगन की पत्तियां एक किडनी डिटॉक्सिफायर का काम करती हैं। यह किडनी में खून को साफ कर पथरी से आपका बचाव करती हैं। इसके लिए सफेद बैंगन की पत्तियों को कच्चा चबाया जा सकता है या फिर इसे उबाल कर या छानकर भी पीयी जा सकता है। इसके सेवन से किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। किडनी स्टोन के मरीजों के लिए तो इसका सेवन बेहद कारगर माना जाता है। 

weight

3. वज़न घटाए (Reduces Weight)

सफेद बैंगन की पत्तियों का सेवन आपको मोटापे से भी बचाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक कारगर नुस्खा साबित हो सकता है। इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से चर्बी घटती है। ये मोटापे को काम करती है। इसके पीछे वजह यह है कि इसके मौजूद माइक्रोन्यूट्रींस रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करते हैं और वज़न के साथ साथ पाचन क्रिया भी दुरुस्त रखते है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले फाइबर की मात्रा आपके पेट को भरा भरा महसूस कराते हैं, जिससे और खाना खाने की इच्छा नहीं होती है। वजन घटाने के लिए आप इसकी 1 से 2 पत्तियों का नियमित सेवन कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें - क‍िडनी की दुश्‍मन हैं ये 4 ड्रिंक्स, बंद करें सेवन नहीं तो डैमेज हो सकती है किडनी

4. खून बढ़ाने मे मददगार (Increases Blood)

सफेद बैंगन के पत्तो को खाने से खून के स्तर बढ़ता है। जिन लोगों के शरीर मे खून की कमी है उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। खासकर जो लोग एनेमिया से जूझ रहे हैं उन्हे तो बैंगन की पत्तियों को कच्चा चबा जाना चाहिए। शरीर में घटे हुए खून को बढ़ाने के लिए यह बेहद कामगर चीज है। नियमित रूप से इनकी पत्तियां खाने से आपका घटा हुआ खून अपनी सामान्य मात्रा में पहुंच जाता है। 

5. पाचनतंत्र को रखे स्वस्थ (Keeps Digestive System Healthy)

सफेद बैगन की पत्तियों में इन सभी गुणों के साथ साथ पाचन तंत्र को सुचारू रखने की भी क्षमता मौजूद होती है। इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो आपके पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर आपके मल को भारी बनाते हैं। सफेद बैंगन का रस निकालकर पीने से आपको एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाता है। इसलिए पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो इन पत्तियों का सेवन जरूर करें। 

diabetes

6. डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक (Helpful in Diabetes)

पत्ते व जड़ी बूटियां हमेशा से ही डायबिटीज का खात्मा करने के लिए कारगर मानी जाती है। बैंगन के पत्तों के सेवन से आपके खून में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इन पत्तों में फाइबर और मैग्नेशियम मौजूद होने की वजह से बढ़े हुए शुगर लेवल को भी घटाने मे मदद करता है। इस कारण सफेद बैंगन की पत्तियां मधुमेह के मरीजों के लिए एक अच्छा आहार है। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रखता है और हाई ब्लड प्रैशर से भी बचाव होता है।

सफेद बैंगन की पत्तियां खाने से आप इस लेख में दी गई सभी समस्याओं से आसानी से निपट सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन अगर आप किसी गंभीर समस्या से ग्रस्त हैं तो इसके सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह लें। 

Read more Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

दूध में कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) मिलाकर पीने के 5 फायदे, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सही तरीका

Disclaimer