Fri Sep 11, 2026 | 08:48 PM IST

दूध में कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) मिलाकर पीने के 5 फायदे, न्यूट्रीशनिस्ट से जानें सही तरीका

कैस्टर ऑयल बालों, त्वचा के साथ ही कब्ज की समस्या को भी ठीक करने में मददगार होता है। इसे पीने से  आप कब्ज से राहत पा सकते हैं। जानें इसके अन्य फायदे

क्या आपने कभी अरंडी तेल के बारे में सुना है। इसे कैस्टर ऑयल (Castor Oil) के नाम से जाता है। अरंडी के पत्ते, बीज, जड़ और फूलों से तेल निकाला जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल आंख संबंधी समस्याओं, पेट दर्द, कब्ज, खांसी और पाइल्स में किया जाता है। यह त्वचा रोगों, पेट और महिलाओं के रोगों में भी फायदेमंद होता है। अरंडी के तेल को अरंड, एरंड के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन इसका प्रचलित नाम कैस्टर ऑयल है। थिंक यू के न्यूट्रीशनिस्ट हिमांशु राय (Himanshu Rai, Nutritionist of Think You) कहते हैं कि कैस्टर ऑयल को दूध के साथ मिलाकर पीने से सेहत के साथ ही त्वचा और बालों को भी काफी फायदा मिलता है। लेकिन आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अत्याधिक मात्रा में इसके सेवन से आपको इसका नुकसान भी हो सकता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से आपको बचना चाहिए।

castor oil

1) कब्ज से राहत दिलाए (Relieve Constipation)

न्यूट्रीशनिस्ट हिमांशु राय बताते हैं कि कैस्टर ऑयल को दूध में मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। यह लैक्सेटिव के रूप में काम करता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। अरंडी का तेल पीने से पाचन की प्रक्रिया सही होती है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है। कुछ दिनों तक नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें -झड़ते बालों से हैं परेशान तो गर्मी में जरूर पिएं बेल का शरबत, Rujuta Diwekar से जानें इसके 5 फायदे

2) इम्यूनिटी बढ़ाए अरंडी का तेल (Castor Oil Boost Immunity)

कैस्टर ऑयल को दूध के साथ पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत कर हमें रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर वायरस, बैक्टीरिया और खराब सेल्स से लड़ने के लिए तैयार रहता है। इसलिए आप सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।

3) जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत (Relief From Joint Pain)

कैस्टर ऑयल को दूध के साथ पीने से इस ड्रिंक के पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। क्योंकि इसमें अरंडी के तेल के साथ ही दूध भी मिला होता है। दूध में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में यह जोड़ों के दर्द में भी राहत दिलाने में मददगार होता है। आप चाहें तो अरंडी के तेल से अपनी मालिश भी कर सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या भी नहीं होती है

hair

4) बालों की ग्रोथ में फायदेमंद (Beneficial in Hairs Growth) 

कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ करने में बेहद की फायदेमंद होता है। इसे बालों पर लगाने से बालों का विकास अच्छा होता है। यह बालों को घना और मजबूत बनाता है। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, तो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह बालों से डैंड्रफ की समस्या को भी खत्म करता है।

इसे भी पढ़ें - गर्मी में कोल्ड कॉफी पीने के फायदे

5) त्वचा रोगों में लाभकारी (Beneficial in Skin Diseases)

न्यूट्रीशनिस्ट हिमांशु राय बताते हैं कि कैस्टर ऑयल त्वचा रोगों को भी दूर करने में मददगार होता है। इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से शरीर से गंदगी बाहर निकलती है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार नजर आती है। इसके साथ ही आप कैस्टर ऑयल से चेहरे पर मसाज भी कर सकते हैं। इससे भी चेहर पर चमक आती है और त्वचा के रोग भी दूर होते हैं। यह एक्ने, पिगमेंट को भी ठीक करने में असरदार होता है। यह सूजन, फंगल इंफेक्शन को ठीक करता है। साथ ही यह ड्राय स्किन पर भी लाभकारी होता है। कैस्टर ऑयल नैचुरल मॉयश्चराइजर की तरह काम करता है।

आप भी दूध में मिलाकर कैस्टर ऑयल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। अत्याधिक मात्रा में इसके सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान होने लगते हैं। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के इसे खाने से आपको बचना चाहिए।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

मलाई खाने के 11 फायदे और 6 नुकसान जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 18, 2021 16:30 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content