हॉग प्लम (Hog Plum) खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में

कई पोषक तत्वों से भरपूर हॉग प्लम फल खाने से सेहत को मिलते हैं ढेर सारे फायदे। जानें इस फल के पोषक तत्व।
  • SHARE
  • FOLLOW
हॉग प्लम (Hog Plum) खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें इनके बारे में


फल खाना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है यह तो आप सभी जानते होंगे, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं, जो गुणों से भरपूर होते हैं और हमें उनके बारे में पता तक नहीं होता है। क्या आप हॉग प्लम के बारे में जानते हैं। दरअसल हॉग प्लम्स (Hog Plums) एक ऐसा खट्टा मीठा फल है जिसके बहुत से छुपे हुए स्वास्थ फायदे हैं। हॉग प्लम को अलग अलग जगह पर अलग अलग नामों से जाना जाता है। आम तौर पर लोग हॉग प्लम को आम्र के नाम से पुकारते है। आम्र की खेती ज़्यादातर नॉर्थ इंडिया मे होती हैl हॉग प्लम एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स (Vitamin) फाइबर मिनरल्स आदि होते हैं, जिसकी पूर्ति शरीर में कई बीमारियों से बचाती हैं। स्वाद से भरपूर यह फल हर किसी को बहुत अच्छे लगते हैं। दिखने में ये पेरू की तरह होते हैं। हरे कच्चे हॉग प्लम जब पक जाते है तो इनका रंग भी हल्का लाल पीला हो जाता है। हॉग प्लम को कच्चा भी खाया जाता है। हॉग प्लम को अचार, मुरब्बा और चटनी आदि बनाने मे भी इस्तेमाल किया जाता है। पके हॉग प्लम की सब्ज़ी भी बनाई जाती है। गर्मियों में तो हॉग प्लम का शरबत पीने का मज़ा ही अलग है। इसका शरबत शरीर और दिमाग को तरो ताज़ा कर देता है और गर्मी में लू से बचाता है। 

arthritis

1. हड्डियों की मजबूती (Makes Bone Stronger)

हॉग प्लम खाने से हड्डियां मजबूत होती है। हॉग प्लम विटामिन के का एक बढ़िया स्त्रोत है। विटामिन के हड्डियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। विटामिन के हमारी बोन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही यह खून में कैल्शियम लेवल बनाए रखने का काम करता है। हॉग प्लम ओस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस जैसी हड्डियों की समस्याएं भी ठीक करने में बहुत काम आता है। विटामिन के के अलावा हॉग प्लम में कैल्शियम भी होता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए कितना ज़रूरी है ये बात हम सभी जानते है। 

इसे भी पढ़ें - कोरोनाकाल में क्या है डॉक्टर्स की डाइट, जानें चिकित्सकों से

2. विटामिन सी से भरपूर (Rich in Vitamin C)

हॉग प्लम फल विटामिन सी (Vitamin C) का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। यह आपके दांतो से लेकर पेट और त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है। विटामिन सी की आज के समय में शरीर को सबसे अधिक ज़रूरत है। विटामिन सी से आपका इम्यून सिस्टम (Immune System) शक्तिशाली बनता है। आप किसी भी वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच जाते हैं अगर आपका इम्यून सिस्टम शक्तिशाली है तो। इसके अलावा विटामिन सी प्रेमेच्योर एजिंग से बचने को एक सबसे सटीक न्यूट्रीएंट है। यह कॉलेजन को बढ़ाता है और स्किन टाइट करता है जिससे त्वचा ढीली नहीं पड़ती और चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती।

3. खून बढ़ाए (Increases Blood)

हॉग प्लम खाने से शरीर में खून बढ़ता है। खास कर इसका कच्चा फल खाने से खून की कमी से होने वाली बीमारियां नहीं होती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हॉग प्लम मे आयरन मौजूद होता है। आयरन खून बढ़ाने के लिए एक सबसे ज़रूरी न्यूट्रीएंट है। आयरन लला रक्त कोशिका में मिलकर उनकी मात्रा बढ़ाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की में आयरन से ही रेगुलेट होती है। आयरन ऑक्सीजन को रक्त में मिलने मे एक अहम भूमिका निभाता है। अगर शरीर मे आयरन की कमी हो जाए तो एनेमिया जैसी बीमारी के खतरा हो सकता है। साथ ही शरीर में हेल्दी लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बनेंगी को ऑक्सीजन के शरीर में संचरण कर सके।

इसे भी पढ़ें - Sparkling/Soda Water: गर्मियों में सोडा पानी पीने के जितने फायदे उतने नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

4. ड्यूरेटिक (Diuretic)

हॉग प्लम का फल या फिर इसका शरबत एक ड्यूरेटिक की तरह काम करता है। ड्यूरेटिक की ज़रूरत में तब पड़ती है जब शरीर में अधिक नमक और पानी होता है। हॉग प्लम का शरबत पीने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा पानी और नमक की मात्रा पेशाब के रूप में निकाल देता है। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है और हार्ट फेलियर, लीवर फेलियर किडनी की समस्याओं से भी बचाता जाता है। 

stomachproblem

5. डायरिया और पेचिश में मददगार (Gives Relief in Diareah)

डायरिया कई कारणों से हो सकता है जैसे की गंदा पानी या खाना खा लेने से या फिर वायरस आदि से। पेचिश भी दूषित खान पान से होता है। डायरिया और पेचिश मे मलत्याग करने में कठिनाई होती है। पेचिश में तो आंतों मे सूजन हो जाती है और खूनी दस्त की भी समस्या होती है। इससे पेट में बहुत भयंकर दर्द भी हो सकते है। ऐसे में हॉग प्लम फल के सेवन से डायरिया और पेचिश जैसी बीमारी को ठीक किया जा सकता है। हॉग प्लम फाइबर रिच फल है। इसके फाइबर खाने को पचाकर मल सख्त बनाते है। इससे आपको मलत्याग मे आसानी होगी। खाना पचने लगेगा और मल भारी और मोटा होगा। हॉग प्लम फल खाने के कुछ घंटों बाद ही असर दिखने लगेगा।

हॉग प्लम आपको कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में मदद दिलाता है। इसके सेवन से आप इस लेख में दी गई सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करें। 

Read more Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

क‍िडनी की दुश्‍मन हैं ये 4 ड्रिंक्स, बंद करें सेवन नहीं तो डैमेज हो सकती है किडनी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version