Expert

सर्दियों में लाल चौलाई खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में इस तरह से करें शामिल

Red Amaranth In Winter: सर्दियों में लाल चौलाई खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। जानें सर्दियों में इसे खाने के क्या फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में लाल चौलाई खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में इस तरह से करें शामिल


Benefits of Eating Amaranth In Winter: लाल चौलाई के बारे में आखिर कौन नहीं जानता? इसे लाल साग और लाल सब्जी भी कहा जाता है। कई लोग इसे अमरंथ नाम से भी जानते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर यह सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसे आप दाल या रोटी की तरह सब्जी की तरह खा सकते हैं। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके साथ ही, इसमें डायट्री फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लाल चौलाई में आयरन भी अधिक होता है जिससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है। गर्मियों में तो इसका सेवन करना फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में इसका सेवन करना क्यों फायदेमंद है? न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

inside-laal-saag-benefits

सर्दियों में लाल चौलाई खाने के फायदे- Health Benefits of Eating Red Amaranth

लाल चौलाई के पत्ते और तने दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जानें सर्दियों में इसे खाने से क्या फायदे मिलते हैं-

हार्ट को हेल्दी रखता है- Good For Heart Health

सर्दियों में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लाल चौलाई फायदेमंद होती है। इसमें कैल्शियम और पोटेशियम मौजूद होता है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं भी ठीक होती हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है, तो इससे आपकी हार्ट हेल्थ भी बूस्ट होगी।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

सर्दियों में इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए डाइट में लाल साग को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके साथ ही, लाल साग में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और डायट्री फाइबर पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व सर्दियों में इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- आंखों की सेहत के लिए सर्दियों में खाएं ये 5 साग, आई ड्राईनेस और थकान जैसी समस्याएं होंगी दूर

खून की कमी दूर होती है- Boost Hemoglobin

जिन लोगों को एनिमिया है या शरीर में हीमोग्लोबिन कम है, उन्हें लाल साग जरूर खाना चाहिए। शरीर में खून की कमी पूरा करने के लिए यह सुपरफूड है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है- Reduce Cholesterol

जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है, उन्हें अपनी डाइट में लाल साग जरूर शामिल करना चाहिए। इसे डेली डाइट में एड करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहता है। इससे हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। इसलिए अगर आप कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें- हड्डियों और पाचन के लिए फायदेमंद है सनई का साग, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Good For Digestion

सर्दियों में कई लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा होती हैं। ऐसे में लाल चौलाई खाने से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसमें डायट्री फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याएं कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं।

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepsikha Jain (@fries.to.fit)

Read Next

OMAD डाइट लेते समय किन सावधानियों को बरतना आवश्यक होता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer