Expert

लैवेंडर चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे

Health Benefits Of Drinking Lavender Tea: लैवेंडर चाय पीने से गहरी और अच्छी नींद आती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लैवेंडर चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल फायदे


Health Benefits Of Drinking Lavender Tea: लैवेंडर एक तरह का फूल वाला पौधा है। जिसमें पर्पल रंग के फूल आते हैं। ये फूल दिखने में खूबसूरत होने के साथ शरीर के लिए भी बहुत फायदमंद होते हैं। इन फूलों की चाय शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के साथ शरीर को हेल्दी रखती है। यह  एक तरह की हर्बल चाय है, जिसे पीने से मानसिक शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है, त्वचा हेल्दी रहती है और पाचन-तंत्र भी मजबूत होता है। इस चाय को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह  चाय लैवेंडर के सूखे फूलों से बनाकर पी जा सकती है। लैवेंडर के फूलों से बनी चाय पीने से मूड रिफ्रेश होता है और तनाव भी कम होता है। इस चाय को प्रेग्नेंट महिलाओं को पीने से बचना चाहिए। आइए आगे जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से लैवेंडर चाय पीने के अन्य फायदों के बारे में। 

मूड में सुधार लाने में मददगार 

लैवेंडर चाय पीने से मूड रिफ्रेश रहता है। इस चाय में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो मन को शांत करते हैं  और तनाव घटाते हैं इस चाय को दिन में 1 बार पीया जा सकता है। इस चाय को पीने से थकान भी कम होती है।

बेहतर नींद के लिए फायदेमंद

लैवेंडर चाय पीने से नींद भी अच्छी आती है। कई लोगों को नींद न आने की समस्या होती हैं। ऐसे में इस चाय को पीने से नींद न आने की समस्या दूर होती है।

sleeping

पीरियड्स के दर्द को कम करे

 लैवेंडर चाय पीने से पीरियड्स में होने वाले दर्द  और ऐंठन से आराम मिलता है। यह पेट की सूजन को कम करके मांसपेशियों की ऐंठन को कम करती है। यह  चाय पीने से पेट की ऐंठन में आराम मिलता है और दर्द भी कम होता है। इस चाय को पीने से पीरियड्स भी रेगुलर  होते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेशर कुकर में नहीं पकाने चाहिए ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

स्किन के लिए फायदेमंद

लैवेंडर चाय पीने से स्किन की कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्मेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखता है। इस चाय को पीने से पिंपल्स, सूजन और घावों को भरनें में मदद मिलती है। यह  चाय स्किन को हेल्दी रखती है।

दिल के लिए फायदेमंद

लैवेंडर चाय पीने से दिल संबंधित परेशानियां भी कम होती हैं। यह चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। यह  चाय हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करती है । इस चाय को पीने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

लैवेंडर चाय पीने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस चाय का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

डायबिटीज रोगी इस तरह पिएं जामुन का सिरका, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version