Foods That Should Not Be Cooked In Pressure Cooker: आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में अक्सर लोग जल्दबाजी में रहते हैं। ऑफिस जाने की जल्दी, बच्चों को स्कूल पहुंचाने की जल्दी कई कारणों से लोग खाने को झटपट बनाने की सोचते हैं। खाने को जल्दी बनाने के लिए लोग प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करने लगते हैं। प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक, तो जाता है साथ ही स्वादिष्ट भी लगता है। लेकिन ये खाना कितना फायदेमंद है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस प्रेशर कुकर में क्या बना है। कई चीजें प्रेशर कुकर में पकाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। प्रेशर कुकर में बना खाना काफी तेजी से बनता है क्योंकि इसमें इसमें भाप के जरिए खाना बनता है। जिससे प्रेशर बढ़ता है। लेकिन कई लोगों को खाना पकाने का यह तरीका अनहेल्दी लगता है साथ ही कुकर में बने खाने से पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे। जिन को हरगिज प्रेशर कुकर में नहीं बनाना चाहिए। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
चावल
चावल को प्रेशर कुकर में बनाने से बचना चाहिए क्योंकि प्रेशर कुकर में इसे बनाने से चावल में मौजूद स्टार्च हानिकारक केमिकल रिलीज कर सकता हैं। जिस कारण प्रेशर कुकर में बना चावल खाने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कोशिश करे चावल को बड़े से बर्तन में ही पकाएं।
नूडल्स
नूडल्स को भी प्रेशर कुकर में नहीं बनाना चाहिए क्योंकि इसमें स्टार्च की मात्रा काफी ज्यादा होती हैं। ऐसे में प्रेशर कुकर में इसे पकाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसे कड़ाही या पैन में ही बनाएं। प्रेशर कुकर में नूडल्स बनाने से इसका स्वाद भी खराब होगा।
आलू
आलू को भी प्रेशर कुकर में नहीं बनाना चाहिए। आलू को प्रेशर कुकर में पकाने से इसके पोषक तत्व नष्ट होने का खतरा रहता हैं। वहीं लंबे समय तक प्रेशर कुकर में बने आलू खाने से कई तरह की बीमारियों जैसे कि न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होने का खतरा बढ़ता हैं।
इसे भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर (बीपी) को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
मछली
मछली खाना कई लोगों को पसंद होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसको प्रेशर कुकर में पकाने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं। इसको प्रेशर कुकर में पकाने से इसका स्वाद अलग होने के साथ ये ज्यादा पक भी जाती है।
पास्ता
पास्ता को भी प्रेशर कुकर में नहीं बनाना चाहिए। इसमें स्टार्च की मात्रा काफी ज्यादा होती है और ये प्रेशर कुकर में बनाने से पक भी ज्यादा जाता है। जिस कारण इसका स्वाद भी खराब हो सकता हैं। इसको पैन या कड़ाही में पकाएं।
प्रेशर कुकर में खाना बनाने के नुकसान
- इसमें बना खाना काफी तेजी से पकता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।
- कुकर में खाना बनाते समय साफ-सफाई का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। कई बार साफ-सफाई का ख्याल न रखने की वजह से पेट में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ता है।
- कब्ज और अपच की परेशानी हो सकती है।
- कुकर में बने खाने को पचाना मुश्किल होता है। जिस कारण इसके सेवन से वजन भी तेजी से बढ़ता है।
- स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों को कुकर में न पकाएं।
प्रेशर कुकर में इन फूड्स को पकाने से बचना चाहिए। इनको पकाने के लिए पैन या कड़ाही का ही प्रयोग करें।
All Image Credit- Freepik