प्रेशर कुकर में खाना बनाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें सावधानियां

प्रेशर कुकर में खाना बनाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। साथ ही इससे खाने में केमिकल्स मिलने की भी संभावना रहती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेशर कुकर में खाना बनाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें सावधानियां


खाना पकाने के लिए आमतौर पर घरों में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता है। प्रेशर कुकर में कई तरह की चीजें बनाई जाती है। दरअसल इसमें खाना बनाना बेहद आसान और किफायती होता है क्योंकि इसमें खाना कम ऊर्जा खपत में ही बन जाता है। साथ ही इससे खाना जल्दी भी बन सकता है लेकिन प्रेशर कुकर में बना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपका पाचन तंत्र और संपूर्ण स्वास्थ्य कई तरीकों से प्रभावित हो सकता है। साथ ही इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है और अगर आपका पाचन तंत्र मजबूत नहीं है, तो आपको अधिक नुकसान हो सकता है। दरअसल प्रेशर कुकर में खाना बनाने का तरीका और खुले बर्तन में खाना बनाने के तरीके में काफी अंतर होता है। साथ ही इन दोनों के अपने फायदे और नुकसान भी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

pressure-cooker-side-effects

Image Credit- Freepik

प्रेशर कुकर में खाना बनाने के नुकसान

1. प्रेशर कुकर में खाना उच्च दाब के कारण जल्दी पक जाता है और भोजन खुद से पकने की जगह भाप के कारण पक जाता है, जिसकी वजह से आपको कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। 

2. कुकिंग का यह तरीका अनहेल्दी है क्योंकि इसमें भोजन बहुत अधिक तापमान पर गर्म होता है और खाद्य पदार्थ में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। पोषक तत्वों के अभाव में शरीर को भोजन खाने का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। साथ ही शरीर में कई तरह के दर्द होने की संभावना भी रहती है। 

3. इसके अलावा कुकर में पके स्टार्च युक्त पदार्थों को आसानी से पचाना मुश्किल हो जाता है। कई बार ये वजन बढ़ने का कारण भी हो सकता है। साथ ही मल त्याग में भी समस्या आ सकती है। 

4. अगर आप  चावल कुकर में पकाते हैं, तो इससे निकलने वाला चावल का पानी कुकर में ही सूख जाता है, जिससे चावल में बहुत ज्यादा मात्रा  कार्ब्स और स्टार्च की हो सकती है, जिससे आपका वजन और फैट बढ़ सकता है। खासकर तब जब आप बहुत अधिक फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं। 

5. जब आप स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों को प्रेशर कुकर में बनाते हैं, तो इससे एक्रिलामाइड नामक रसायन बनता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। इसके नियमित सेवन से कैंसर, बांझपन और तंत्रिका संबंधी विकार हो सकते हैं।

pressure-cooker-side-effects

Image Credit- Freepik

इन तरीकों से रखें सावधानियां

1. दाल, चावल और ऐसे खाद्य पदार्थों को खुले बर्तन में ढक्कन डालकर पकाने की कोशिश करें ताकि खाने में पोषक तत्व मौजूद रहें। 

2. आप चाहे तो सब्जी और नॉनवेज कुकर में बना सकते हैं। इसमें आलू भी उबाल सकते हैं। 

3. स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों को कुकर में न पकाएं। इससे समस्या बढ़ सकती है। 

4. खाना को अच्छे से पकाने की कोशिश करें ताकि आप किसी भी तरह से कच्चे खाने का सेवन न करें।

5. इसके अलावा खाना बनाते समय सही आंच पर पकाना भी बहुत जरूरी है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

सेलिब्रिटीज जैसी फि‍ट बॉडी चाह‍िए तो रोजाना घर पर करें ये 5 वर्कआउट

Disclaimer