Foods To Reduce Blood Pressure Quickly: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक आम समस्या बन गई है। कई लोगों को ये समस्या होने पर दवाइयों से कंट्रोल होने में दिक्कत होती हैं। ऐसे में कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करके ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता हैं। हाई बीपी रहने से हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता हैं। जीवनशैली और आहार में बदलाव करके कुछ हद तक बीपी की समस्या को किया जा सकता है। ब्लड प्रेशर ज्यादा रहने से व्यक्ति में कई बार बैचेनी, चक्कर आना और भूख न लगने जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। ऐसे में ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करें। इन फूड्स को खाने से ब्लड प्रेशर कम होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लिनिक की डाइटीशियन सुमन सें। उन्होंने हमें कुछ ऐसा फूड्स के बारे में जानकारी दी। जिन को ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आसानी से खाया जा सकता है।
दही
दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ध्यान रखें दही में चीनी या नमक मिलाकर हरगिज न खाएं। दही को नाश्ते में खाया जा सकता है।
पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए बहुत पौष्टिक होती है। पत्तागोभी, कोलार्ड साग, पालक और केल के सेवन से रक्तचाप कम होता हैं। इन पत्तेदार सब्जियां में नाइट्रेट की मात्रा कम होती हैं, जो सीधा ब्लड प्रेशर को कम करता है। इनके सेवन से पाचन- तंत्र भी दुरुस्त रहता हैं।
चुकंदर
चुकंदर के सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा अधिक पाई जाती है, रक्तचाप को कम करता है। चुकंदर को सलाद में खाया जा सकता है या स्मूदी में मिलाकर। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। जिससे कमजोरी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- कोको पाउडर के रोजाना सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
शकरकंद
पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर पाया जाता हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसको रोस्ट करके या उबाल कर खाया जा सकता है। इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
मछली
मछली शरीर की कई समस्याओं को दूर करती हैं। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन डी पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करते है। मछली को ऑलिव ऑयल में भूनकर खाया जा सकता है। मछली खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है।
ब्लड प्रेशर को कम करने वाले इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version