Health Benefits Of Cocoa Powder: कोको पाउडर के बारे में, तो अधिकतर लोगों ने सुना होगा। इसे कोको बीन्स को पीसकर बनाया जाता है। ये कुछ हद तक चॉकलेट फ्लेवर का होता है लेकिन चॉकलेट नहीं होता है। इसके सेवन से दांतों में कैविटीज से रक्षा होती हैं, वजन कम होता है और हार्ट भी लंबे समय तक हेल्दी रहता हैं। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें शुगर और फैट नहीं होता है। ऐसे में संयमित मात्रा में डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल चॉकलेट बनाने के साथ केक और मिल्क शेक बनाने में भी किया जाता हैं। इसके सेवन से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। इसका स्वाद काफी स्ट्रॉग होता है। ऐसे में जरा सा ही इस्तेमाल करने से ही इसका फ्लेवर आ जाता है। आइए जानते हैं कोको पाउडर के अन्य फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
वजन कम करने में मददगार
कोको पाउडर के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से बैली फैट भी आसानी से कम होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में लेप्टिन नामक हॉर्मोन को बढ़ाता हैं, जो भूख को नियंत्रित करता है और वजन कम करने में सहायता करता हैं।
हार्ट के लिए फायदेमंद
कोको पाउडर के सेवन से हार्ट संबंधी परेशानियां भी कम होती हैं। ये लंबे समय तक हार्ट को स्वस्थ रखता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते है और हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। इसमें मौजूद फ्लेवनॉल तत्व हार्ट को हेल्दी रखते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को ठंडक देगी खट्टी-मीठी मैंगो शिकंजी, जानें बनाने का तरीका
दांतों को कैविटीज से बचाएं
जी हां, कोको पाउडर के सेवन से दांतों में होने वाली कैविटीज से बचाव होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियलऔर टैनिन गुण पाए जाते हैं, जो दांतों में कैविटीज को नहीं लगने देते। इसके इस्तेमाल से दांत मजबूत होने के साथ कीड़े लगने से भी बचाव होता है।
अस्थमा में फायदेमंद
कोको पाउडर के सेवन से अस्थमा के मरीजों को भी आराम मिलता हैं। इसमें पाए जाने वाला एंटी-अस्थमैटिक तत्व थियोब्रोमाइन और थियोफिलाइन पाए जाते हैं। ये तत्व अस्थमा को कंट्रोल रखने के साथ शरीर को हेल्दी भी रखते हैं। इन तत्व में फैट की मात्रा काफी कम होती हैं।
इम्यूनिटी मजबूत करे
कोको पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। कोको पाउडर को मिल्क शेक और कॉफी में मिलाकर पीया जा सकता हैं।
कोको पाउडर के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Crdit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version