Recipe And Benefits Of Mango Shikanji: गर्मी में आम खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। यह जूसी होने के साथ इसका मीठा स्वाद काफी अच्छा लगता है। गर्मी में लोग आम कई तरह से खाते हैं जैसे काटकर, मैंगो शेक बनाकर या आम का पन्ना बनाकर। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मी में आम की शिकंजी भी बनाई जा सकती है। आम की शिकंजी खट्टी- मीठी होने के साथ ये पीने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन सी। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं भी ठीक होती हैं। वहीं मैंगों शिकंजी पीने से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ गर्मी में लू से भी बचाव होता हैं। यह शरीर को एनर्जी देती और थकावट भी दूर करती हैं। इसको पीने से गर्मी में शरीर को ठंडक मिलती है। आइए जानते हैं गर्मी में मैंगों शिकंजी पीने के फायदे और रेसिपी के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
गर्मी में अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां होती है। ऐसे में आम की शिकंजी पीने से खाना ठीक से पचता है और कब्ज, एसिडिटी और अपच की परेशानी भी आसानी भी दूर होती हैं। आम की शिकंजी पीने से पेट साफ रहता है और भूख भी खुलकर लगती है।
डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव
गर्मी में शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में मैंगों शिकंजी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है। मैंगों शिकंजी स्वाद में खट्टी मीठी होने के साथ शरीर को एनर्जी भी देती है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार
मैंगों शिकंजी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और कई समस्याएं भी दूर होती हैं। आम में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसके सेवन से शरीर की थकान में भी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- उड़द दाल खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल
लू से भी बचाव
गर्मी में लू चलने से तबियत खराब हो जाती है। ऐसे में मैंगों शिकंजी पीने से लू से बचाव होता है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती हैं। मैंगों शिकंजी में इस्तेमाल होने वाले पुदीना, जीरा मसाले लू लगने से शरीर का बचाव करते हैं।
इम्यूनिटी मजबूत करे
गर्मी में मैंगों शिकंजी पीने से मौसमी बीमारियां लगने का खतरा कम होता हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता है। आम में पाए जाने वाले विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत करते है और शरीर को स्वस्थ रखता है। मैंगों शिकंजी में नींबू का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है।
मैंगों शिकंजी बनाने का तरीका
सामग्री
आम-1
नींबू का रस- 2 चम्मच
पुदीना- 4-5 पत्ते
शहद- 1 चम्मच
काला नमक- 1/2 चम्मच
चाट मसाला- 1/2 चम्मच
बर्फ- 1 से 2 क्यूब
पानी- 1 गिलास
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
मैंगों शिकंजी बनाने का तरीका
मैंगों शिकंजी बनाने के लिए आम के गूदे को पीसकर प्यूरी बना लें। अब इस प्यूरी में नींबू का रस, शहद, काला नमक,चाट मसाला, जीरा पाउडर और पानी मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसमें बर्फ के टुकड़े डालने के साथ पुदीने के पत्तों से इसे सजाएं। आपकी शिकंजी तैयार है। इसे दिन के समय पिएं।
गर्मी में मैंगों शिकंजी पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, इसको सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version