
Benefits Of Eating Urad Dal: उड़द दाल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह दाल स्वादिष्ट होने के साथ अधिक लोगों को काफी पसंद होती है। इसको खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहने के साथ, हार्ट हेल्दी रहता है। इस दाल को डायबिटीज मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। यह दाल शरीर के लिए पौष्टिक होने के साथ कई बीमारियों को भी आसानी से दूर करती हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर,कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और जिंक पाया जाता हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर की थकावट भी दूर होती हैं। उड़द दाल खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करती हैं। उड़द दाल को रोटी या चावल के साथ आसानी से खाया जा सकता है। आइए जानते हैं उड़द दाल खाने के अन्य फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
इस पेज पर:-
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
उड़द दाल शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसको खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं। उडद दाल में मौजूद फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी को दूर करता है। इसको खाने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर होते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

एनर्जी बढ़ाएं
उड़द दाल खाने से शरीर को ऊर्जो मिलने के साथ शरीर को स्वस्थ रखती है। उड़द दाल में बहुत अधिक मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर की एनर्जी बढ़ाने के साथ रेड ब्लड सेल्स बनाने में भी मदद करती हैं। इस दाल को खाने से शरीर के सभी अंगो को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। जिससे शरीर को ऊर्जो मिलती रहती है।
इसे भी पढ़ें- डाइट में शामिल करें चने की दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद
उड़द दाल डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इसको खाने ब्लड शुगर कंट्रोल होने के साथ इंसुलिन रिलीज को रेगुलर बनाता है। इस दाल में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डायबिटीज मरीजों की कई समस्याओं को दूर करता हैं।
दिल को हेल्दी रखे
जी हां,काली उड़द दाल खाने से दिल हेल्दी होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियां होने के खतरा कम होता हैं। इस दाल में फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाए जाते हैं, जो दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
उड़द दाल के सेवन से स्किन की भी कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। इसमें मिनरल और विटामिन पाए जाते है, जो स्किन की सूजन को दूर करते हैं। इस दाल को खाने से पिंपल्स और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। यह दाल इंफ्लेमेशन को कम करने में भी मदद करती है।
उड़द दाल खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version