Pineapple Juice Benefits For Kids In Hindi: छोटे बच्चे अक्सर कोल्ड ड्रिंक या पैक्ड जूस पीने की जिद्द करते हैं। लेकिन इन ड्रिंक्स का सेवन बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। हर माता-पिता को अपने बच्चे के आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे बच्चे के सही विकास में मदद मिलती है। बाजार में मिलने वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स और जूस में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को कुछ टेस्टी और हेल्दी पिलाना चाहते हैं, तो अनानास का जूस दे सकते हैं। अनानास यानी पाइनएप्पल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम,आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर और मैग्नीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अनानास का जूस पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इसको पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और पाचन-तंत्र भी दुरुस्त रहता है। बच्चों को अनानास का जूस पिलाने के क्या फायदे हैं? इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमनें मायहेल्थबडी की डाइटीशियन अंतरा देबनाथ से बात की। आज इस लेख में हम आपको बच्चों को अनानास का जूस पिलाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं-
बच्चों को अनानास का जूस पिलाने के फायदे - Pineapple Juice Benefits For Kids In Hindi
इम्यूनिटी मजबूत बनाए
छोटे बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, इसलिए वे जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में अनानास का जूस देने उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है। दरअसल, अनानास में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचाव हो सकता है।
पेट की परेशानी दूर करे
गलत खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से बच्चों को भी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अनानास का जूस पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। अनानास का जूस पीने से मल त्याग की प्रक्रिया आसान बनती है, जिससे कब्ज से राहत मिल सकती है। नियमित रूप से बच्चों को अनानास का जूस पिलाने से पेट में कीड़े खत्म होते हैं और पेट दर्द में भी आराम मिलता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
अनानास में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने लिए काफी फायदेमंद होता है। बच्चों को अनानास का जूस पिलाने से उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही, हड्डियों के विकास में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को मैंगो शेक पिलाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
दस्त रोकने में फायदेमंद
दस्त की समस्या को दूर करने में अनानास का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो लूज मोशन का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। ये आंत के कीड़ों को खत्म करने में भी मदद कर सकते हैं। अनानास का जूस पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
आंखों के लिए लाभकारी
अनानास के जूस में विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आपके बच्चे की आंखें कम उम्र में ही कमजोर हो गई हैं, तो उसकी डाइट में अनानास का जूस जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: बच्चे में एनीमिया (खून की कमी) दूर करेगी किशमिश, जानें इसके फायदे और खिलाने के आसान तरीके
बच्चों को अनानास का जूस किस उम्र से पिलाएं
डाइटीशियन अंतरा देबनाथ के मुताबिक, अगर आपका बच्चा 6 महीने का हो गया है, तो आप उसे अनानास का जूस पिला सकते हैं। हालांकि, अगर अनानास के जूस के सेवन से बच्चे को दस्त होने लगे या उसकी त्वचा पर चक्क्ते हो जाएं, तो समझ जाएं कि उसे अनानास से एलर्जी है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह से ही बच्चे को अनानास खिलाना चाहिए।