Expert

डाइट में शामिल करें चने की दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे

Benefits Of Eating Chana Dal: चने की दाल खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डाइट में शामिल करें चने की दाल, सेहत को मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे


Benefits Of Eating Chana Dal: चने की दाल सेहत के लिए काफी पौष्टिक होती है। यह  खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। अधिकतर घरों में चने की दाल  बड़े ही चाव से खाई  जाती है। इसको खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है। डायबिटीज के मरीज भी इस दाल को खा सकते हैं। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन  भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। चने की दाल शरीर की थकावट दूर करती है और इसके सेवन से मांसपेशियों में होने वाले दर्द भी कम होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। आइए जानते हैं चने की दाल खाने के फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से। 

वजन कम करने में मददगार

चने की दाल खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। अगर आप भी लंबे समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो डाइट में चने की दाल को अवश्य शामिल करें। चने की दाल में मौजूद फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे  आप अतिरिक्त खाना खाने से बच जाते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

चने की दाल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और उनमें  होने वाले  दर्द की समस्या में आराम मिलता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी होने का खतरा कम होता है। 

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

चने की दाल खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। चने की दाल में मौजूद फाइबर डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है। डायबिटीज  के रोगी इसे  डाइट में शामिल कर सकते हैं।इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पिएं ये 5 हर्बल चाय, शरीर रहेगा ठंडा

इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं

चने की दाल को खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन शरीर को मजबूत करने के साथ मौसमी बीमारियों को होने से रोकता है । चने की दाल खाने से बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है और शरीर को मजबूत बनाया जा सकता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

चने की दाल खाने से हार्ट संबंधी समस्याएं दूर होने के साथ ही बीपी भी कंट्रोल में रहता है । इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम, हार्ट में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करके शरीर को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

चने की दाल खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।  

All Image Credit- Freepik

Read Next

खजूर या सफेद चीनी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer