Is It Okay To Eat Ice Cream in Periods: पीरियड्स में महिलाएं कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करती हैं। महिलाओं को इस दौरान पेट दर्द, ऐंठन, मूड स्विंग्स, क्रेविंग, डायरिया और गैस की समस्या ज्यादा होती है।इन लक्षणों को कम करने के लिए महिलाएं अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल कर लेती हैं, जिसे खाने से उनकी तकलीफ दूर हो जाए। ऐसी ही एक चीज के बारे में हम आज बात करेंगे और वह है आइसक्रीम। गूगल सर्च पर हमें यह सवाल मिला कि या क्या पीरियड्स में आइसक्रीम खा सकते हैं? आइसक्रीम को बनाने के लिए मिल्क एक्सट्रैक्ट्स, फ्लेवर और शुगर जैसी चीजों के मिश्रण को मिलाकर जमाया जाता है। खाने में तो आइसक्रीम के स्वाद का जवाब नहीं। ठंडी-ठंडी, मीठी-मीठी आइसक्रीम सभी को पसंद होती है। लेकिन पीरियड्स में इसे खाना चाहिए या नहीं इसका जवाब जानने के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की। आगे आपको बताते हैं इस पर एक्सपर्ट का जवाब।
क्या पीरियड्स में आइसक्रीम खाना सही है?- Can I Eat Ice Cream in periods
न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना ने बताया कि हां, पीरियड्स में आप आइसक्रीम खा सकते हैं। कोई ठोस वैज्ञानिक तथ्य मौजूद नहीं है जो यह बता पाए कि पीरियड्स में आइसक्रीम खाना सही नहीं होता। लेकिन ज्यादा आइसक्रीम खाने से पेट में दर्द, ब्लोटिंग और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइसक्रीम में चीनी की ज्यादा मात्रा होती है। ज्यादा मीठा खाने से इंसुलिन लेवल बढ़ जाता है। अगर पीरियड्स में मीठा खाने की क्रेविंग (Sweet Craving in Periods) हो रही है, तो आप डार्क चॉकलेट का एक ब्लॉक खा सकती हैं। पीरियड्स में पेट दर्द को ठीक करने के लिए नींबू पानी पिएं या अदरक वाली चाय का सेवन करें, तो आराम मिलेगा।
क्या आइसक्रीम खाने से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है?- Does Ice cream Affect Hormonal Balance
आइसक्रीम की ज्यादा मात्रा का सेवन करने से हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। हाई-फैट या ज्यादा चीनी वाली चीजों का सेवन करने से इंसुलिन लेवल बढ़ता है। इंसुलिन लेवल बढ़ने से हार्मोन्स का संतुलन खराब हो सकता है। इसलिए पीरियड्स में ओवरईटिंग करने से बचें। अपनी पसंद की हर चीज खाएं लेकिन मात्रा का ख्याल रखें। कुछ महिलाओं को लगता है कि आइसक्रीम खाने से पीरियड्स समय पर होते हैं। लेकिन यह केवल एक मिथ है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अनियमित पीरियड्स के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है।
क्या पीरियड्स में ठंडी चीजें खा सकते हैं?- Is It Okay To Eat Cold Food in Periods
पीरियड्स में ठंडी चीजें खाने में कोई बुराई नहीं है। आप खा सकती हैं। बल्कि कई महिलाओं को पीरियड्स में ठंडी चीजों का सेवन करने से क्रैम्प्स से राहत मिलती है। डॉक्टर भी ऐसा मानते हैं कि ठंडी चीजों का सेवन करने से पीरियड्स क्रैम्प्स को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- आइसक्रीम खाने से भी बढ़ सकता है वजन, जानें आइसक्रीम क्रेविंग से बचने के तरीके
पीरियड्स में आइसक्रीम के हेल्दी विकल्प ट्राई करें- Healthy Alternatives To Ice Cream
पीरियड्स में कुछ महिलाओं को अपनी पसंदीदा चीज खाने की क्रेविंग होती है। इस दौरान आइसक्रीम का ज्यादा सेवन सेहत को खराब कर सकता है। आइसक्रीम के हेल्दी विकल्पों (Healthy Alternatives To Ice Cream) की बात करें, तो आप योगर्ट का सेवन कर सकती हैं। योगर्ट में आइसक्रीम से कम फैट होता है। योगर्ट में प्रोबायोटिक्स भी मौजूद होते हैं। प्रोबायोटिक्स का सेवन करने से पेट में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। इससे डाइजेशन इंप्रूव होता है। बाजार में मिलने वाले योगर्ट से भी हेल्दी कुछ चाहिए, तो प्लेन दही और फलों का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। अपनी पसंदीदा फलों को काटकर दही के साथ मिलाकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर बाउल को निकालकर खाएं। इससे पेट को ठंडक मिलेगा और सेहत भी खराब नहीं होगी।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।