कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये 5 तरह की चाय, खुलकर साफ होगा पेट

Healthy Tea To Reduce Constipation: कब्ज दूर करने के लिए इन हेल्दी चाय को पिएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये 5 तरह की चाय, खुलकर साफ होगा पेट


Healthy Tea To Reduce Constipation: कब्ज होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। ये समस्या कई बार देर से सोने, खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और एक्सरसाइज न करने की वजह से हो जाती है। कब्ज की समस्या रहने के कारण व्यक्ति न, तो कुछ खा पाता है और न ही कुछ पी पाता है। कई बार कब्ज की समस्या रहने पर ठीक से भूख भी नहीं लगती। कई लोग कब्ज की समस्या को कम करने के लिए  चूर्ण और दवाइयों आदि का सेवन करते है। इन चीजों के सेवन से कुछ समय के लिए, तो राहत मिल जाती है। लेकिन लंबे समय तक इनका सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में कब्ज को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ चाय के बारे में बताएंगे। ये चाय पेट को साफ रखने में मदद करेगी और मल को भी सॉफ्ट बनाएगी। इन चाय को पीने से गैस, अपच और ब्लोटिंग से भी छुटकारा मिलेगा। इन चाय के बारे में जानने के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।

पुदीने की चाय

पुदीने की चाय शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये पेट को ठंडा रखने के साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करती है। इसका सेवन करने से खाना पचने में आसानी होती है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतो को भी हेल्दी रखते है। पुदीने में पाए जाने वाले मेन्थॉल कब्ज को दूर करता है।

mint tea

अदरक की चाय

अदरक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अदरक के सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स गुण कब्ज को दूर करके मल त्याग और पाचन क्रिया को बढ़ावा देने में मदद करती है। अदरक की  चाय पीने से अपच, गैस और पेट फूलने की समस्या से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं दही से बना स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल चाय शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। इस चाय को नियमित पीने से कब्ज से राहत मिलती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। कैमोमाइल चाय भोजन के बाद पी जा सकती है। इसके सेवन से मल त्याग करने में भी आसानी होती है।

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय शरीर की कई परेशानियों को दूर करती है। इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलने के साथ कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। सौंफ की चाय पाचन तंत्र में मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है, जिससे मल त्याग करने में आसानी होती है। ये चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को हेल्दी रखती है।

सेन्ना

सेन्ना एक हर्ब होता है, जो कब्ज को दूर करके पेट की मांसपेशियों को आराम देता है। सेन्ना में सेनोसाइड्स नामक रसायन होता है, जो कुचन को बढ़ावा देते हैं और मल को सॉफ्ट करता है। इस चाय को पीने से कब्ज से राहत मिलती है।

कब्ज दूर करने के लिए इन चाय को पीया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या गर्मियों में हल्दी का पानी पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version