Expert

चीन के लोग पीते हैं खजूर और अदरक की ये खास चाय, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

आपने चाय तो बहुत बार पी होगी, लेकिन खजूर और अदरक की चाय से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
चीन के लोग पीते हैं खजूर और अदरक की ये खास चाय, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान


भारत के साथ ही आसपास के देशों में भी चाय पीने वालों की संख्या काफी अधिक है। भारत में कई लोगों की सुबह ही चाय से होती है। थकान को दूर करने के लिए भी लोग चाय पीना पंसद करते हैं। इसके अलावा, काम की टेंशन को कम करने के लिए भी कुछ लोग चाय पीते हैं। लेकिन, कई एक्सपर्ट्स चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक मानते हैं, तो कुछ इसे सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। पड़ोसी देश चीन में लोग खजूर और अदरक की चाय पीना पंसद करते हैं। खजूर और अदरक दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं खजूर और अदरक की चाय से सेहत को क्या फायदे होते हैं और इसे किस तरह बनाया जाता है।

खजूर और अदरक की चाय के फायदे - Benefits Of Dates And Ginger Tea In Hindi

पाचन क्रिया होती है बूस्ट

खजूर और अदरक दोनों में ही पाचन क्रिया को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। इस चाय को पीने से से पेट संबंधी समस्याएं जैसे अपच और कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। अदरक में पाए जाने वाले एंजाइम पाचन को बेहतर करते हैं। साथ ही, अदरक के फाइबर बाउल मूवमेंट को बेहतर करते हैं और आंतों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। जिससे आपको पेट फूलने की समस्या नहीं होती है।

इम्यूनिटी को बढ़ाएं

खूजर और अदरक में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके सात ही, इन दोनों की चाय में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो संक्रमण को रोकने में सहायक होते हैं। 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स की वजह से सेहत पर होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं। साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बचाने में भी मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आपकी कई गंभीर बीमारियां का असर कम होने लगता है। 

एनर्जी का लेवल बढ़ाएं 

खजूर में नेचुरल शुगर होती है, यह एनर्जी को बूस्ट करने का काम करती है। जबकि, अदरक शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे कोशिकाओं को तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंचती है और एनर्जी का लेवल बढ़ने लगता है। इस चाय से थकान दूर होती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

सूजन को करें कम

सूजन कई पुरानी बीमारियों का मूल कारण मानी जाती है। अदरक में जिंजरोल्स पाया जाता है, जो सूजन को करने में सहायक होता है। इस चाय को नियमित पीने से शरीर की सूजन को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें : रोज की चाय को हेल्दी बनाने के लिए मिलाएं ये 5 चीजें, दूर रहेंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

dates and ginger tea in hindi

खजूर और अदरक की चाय को बनाने का तरीका - How To Make Dates And Ginger Tea For Health in Hindi 

इस चाय को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री। 

  • पानी - करीब 2 कप
  • खजूर बिना गुठली के - करीब 2 से 3 कटे हुए
  • अदरक - करीब 20 ग्राम कद्दूकस किया हुआ 
  • शहद - एक चम्मच
  • नींबू - एक चम्मच। 

खजूर और अदरक की चाय कैसे बनाएं - How To Prepare Dates And Ginger Tea For Hindi 

  • एक बर्तन में पानी को उबालें। 
  • जब पानी गर्म होने लगे तो उसमें खजूर और अदरक डालें। 
  • इसके बाद जब पानी आधा हो जाए तो उसे गैस से उतार लें। 
  • इस चाय को कप में छान लें। 
  • ऊपर से शहद और नींबू को मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें : वजन कम करने में मदद करेगा करौंदा, डाइट में इस तरह करें शामिल

इस चाय को आप दिन में एक से दो बार पी सकते हैं। सुबह के समय खाली पेट इस चाय को पीने से आपको अधिक फायदे मिलते हैं। इस चाय को आप संक्रमण से बचने के लिए भी पी सकते हैं। 

Read Next

क्या मछली खाने के बाद अंडा खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer